नवलगढ़ (राजस्थान)
नवलगढ़ के पोदार शिक्षण संस्थाओं के समूह द्वारा सेठ जीबी पोदार महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना, स्काउट एवं एनसीसी इकाइयों के तत्वावधान में कोरोना योद्धाओं और और वीर जवानों की याद में शुरू हुए अनूठे ऑनलाइन सघन वृक्षारोपण प्रेरणा अभियान से प्रवासी भारतीय भी जुड़ रहे हैं। अभी तक इस अभियान में सैकड़ों रजिस्ट्रेशन की सूचना है। प्रतिभागी एक जुलाई को डॉक्टर्स डे पर पौधे रोपेंगे।
इस अभियान की खास बात ये है कि इससे सभी संभागी अपनी सुविधानुसार निर्धारित तिथियों पर और निर्धारित समय पर एक साथ अपने इच्छित स्थानों पर पौधा रोपण करेंगे। इस संस्थान से सम्बद्ध वर्तमान विद्यार्थियों के साथ-साथ देश-विदेश में रहने वाले पूर्व छात्र-छात्राओं (Alumni) को भी ऑनलाइन जोड़ा गया है। अभियान में कोई भी प्रतिभागी हिस्सा ले सकता है।
कार्यक्रम के प्रेरक और विज्ञान संकाय के डीन डॉ. के.बी. शर्मा के अनुसार पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक परिवेश के प्रति संवेदनशीलता अभिव्यक्त करने के उद्देश्य से आयोजित अभियान में संभागी एक जुलाई को डॉक्टर दिवस के उपलक्ष्य में रोपित पौधों को कोरोना योद्धाओं और देश के वीर शहीद जवानों को समर्पित करेंगे और एक वर्ष तक रोपित पौधों की रक्षा करने के लिए शपथ भी लेंगे। डॉ. शर्मा ने बताया कि सोशल मीडिया और सेल्फी कल्चर के अत्यधिक प्रचलन के साथ-साथ अभियान में अत्यधिक सम्भागियों को जोड़ने की दृष्टि से इसे ऑनलाइन रूप दिया गया है।
ऑनलाइन हो रहा है रजिस्ट्रेशन
कार्यक्रम संयोजक रसायन विज्ञान विभाग के अध्यक्ष चेतन दाधीच ने बताया कि अभियान में भाग लेने के लिए संभागी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं और अपनी सहभागिता के प्रमाण के रूप में पौध रोपण करते हुए निर्धारित लिंक पर अभियान के स्लोगन के साथ सेल्फी प्रेषित करेंगे।
एक, चार और सात जुलाई को करेंगे पौधरोपण
ए.पी.टी. के अधिशासी निदेशक एमडी शानबाग़ ने बताया कि सघन वृक्षारोपण प्रेरणा अभियान के अंतर्गत संभागी एक, चार और सात जुलाई को प्रात: 6 से 7 एवं सांय 5 से 6 बजे के बीच अपने सुविधानुसार चयनित स्थान पर अपनी पसंद के पौधों का एक साथ पौधा रोपण करेंगे। उन्होंने बताया कि सम्भागियों को पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सरोकार के प्रति संवेदनशील और प्रेरित करने के लिए अभियान का ब्रांड स्लोगन ‘आओ धरा का करें श्रंगार, वृक्षारोपण को करें साकार। प्राण वायु के लिए न हो हाहाकार, फिर न टूटे किसी का परिवार’ रखा गया है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- जयपुर में डॉक्टर की गिरफ्तारी से बवाल: राजस्थान में 24 घंटे निजी अस्पताल बंद | इमरजेंसी तक रोकने का फैसला
- राजस्थान पुलिस में फेरबदल: RPS अफसरों के तबादले | जयपुर में बड़ा रीशफल; देखें पूरी लिस्ट
- भरतपुर में अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या: आर.डी. गर्ल्स कॉलेज में श्रद्धांजलि और विचारों की गूंज | ‘शिक्षित बनो, संगठित रहो’ का संदेश
- जयपुर कॉलेज में अंबेडकर जयंती पर विचारों की गूंज: संगोष्ठी से ऑनलाइन क्विज तक छात्राओं की सक्रिय भागीदारी | कई प्रतियोगिताओं में दिखा उत्साह
- भरतपुर में 15 दिन का फ्री क्रिकेट कैंप: 20 अप्रैल से ट्रेनिंग शुरू | BCCI मान्यता प्राप्त कोच देंगे टिप्स, बिना कैंप नहीं मिलेगा टीम में मौका
- छोटे बच्चों के लिए कफ सिरप पर सख्ती की तैयारी: 2 साल से कम पर पूरी रोक का प्रस्ताव | जहरीले केमिकल्स से हुई मौतों के बाद केंद्र सख्त
- डॉक्टरों पर बढ़ते कार्यभार का राष्ट्रीय सर्वे शुरू | बिहार से हुई शुरुआत, कार्यघंटे, तनाव और सुविधाओं पर डीएमए की बड़ी पहल
- उच्चैन कॉलेज में अंबेडकर जयंती पर ज्ञान का संग्राम: निबंध, भाषण, पोस्टर और क्विज में छात्राओं ने दिखाया दमखम
- हरियाणा में चुनावी बिगुल: नगर निगम, नगर पालिका और पंचायतों में एक साथ जंग तय | 10 मई को वोटिंग, 13 को रिजल्ट, आचार संहिता लागू
- कॉलेज के रास्ते कत्ल: दिनदहाड़े दराट से गर्दन रेत दी | हिमाचल में 19 साल की युवती की बेरहमी से हत्या, बाइक सवार हमलावर फरार
प्रतिक्रिया देने के लिए ईमेल करें : ok@naihawa.com
SHARE THIS TOPIC WITH YOUR FREINDS
