नई दिल्ली | नई हवा ब्यूरो
उत्तर प्रदेश भाजपा में कई सालों से संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे सुनील बंसल का कद अब पार्टी में और बढ़ गया है। बंसल अब राष्ट्रीय राजनीति में आएंगे। पार्टी का राष्ट्रीय नेतृत्व अब उनको उन तीन राज्यों की जिम्मेदारी संभालने जा रहा है जहां आने वाले दो साल में विधान सभा के चुनाव होने वाले हैं।
आपको बता दें कि राजस्थान के मूल निवासी सुनील बंसल उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2014 से ही काम कर रहे हैं। UP में भाजपा की सरकार बनवाने में उनकी अहम भूमिका रही है। 2014 और 2019 में लोकसभा चुनाव की जीत और फिर 2017 और 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव में भी भाजपा को पूर्ण बहुमत से जीत मिलना भी उनकी ही रणनीति और कार्यशैली के नतीजों के रूप में देखा जा रहा है। उनकी संगठन में अच्छी पकड़ और हर वक़्त काम करने को प्राथमिकता देना के कारण अब उनको राष्ट्रीय राजनीति में प्रवेश कराया जा रहा है।
सुनील बंसल की कार्यशैली को देखते हुए पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने उनका कद बढ़ाने का तय किया है। सूत्रों ने बताया कि पार्टी का नेतृत्व अब चाहता कि बंसल की इस काबिलियत का उपयोग आगामी दो सालों में होने वाले तीन राज्यों के विधानसभा चुनावों और 2024 के लोकसभा चुनावों में भी किया जाए। इसलिए अब उनको पार्टी महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान जैसे राज्यों की जिम्मेदारी देने जा रही है। वहीं UP में अब उनकी जगह किसी और संगठन मंत्री की तलाश शुरू कर दी गई है।
तीन राज्यों का गणित
महाराष्ट्र: महाराष्ट्र विधानसभा का चुनाव 2024 में लोकसभा चुनाव के आस पास होगा। इस राज्य के 36 जिलों में विधानसभा की 288 सीट हैं। इनमें 29 अनुसूचित जाति और 25 अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं।
राजस्थान: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में होने हैं। इस राज्य में 200 सीट हैं। इस राज्य में पार्टी को संगठित होकर चुनाव लड़वाना बड़ी चुनौती होगी क्योंकि पार्टी वसुंधरा राजे और राजे विरोधी खेमों में बंटी हुई है।
गुजरात: गुजरात विधान सभा के चुनाव 2023 में प्रस्तावित हैं। जहां वर्तमान में भाजपा सरकार है। गुजरात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गृह राज्य होने की वजह से भी महत्वपूर्ण है। वर्तमान में, विधान सभा के 182 सदस्य हैं।
गहलोत सरकार के मंत्री महेश जोशी के बेटे पर रेप का केस, धमकी मिली; भंवरी जैसा कर देंगे हाल
धौलपुर में बड़ा हादसा: चंबल में डूबे तीन सगे भाई, तीनों की मौत
पुल पर हुई चेन पुलिंग तो लोगों को बचाने जान पर खेल गया रेलकर्मी, देखें वीडियो
