नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की सम्पत्ति में पिछले साल के मुकाबले 22 लाख रुपए का इजाफा हुआ है। अब उनकी सम्पत्ति बढ़कर कुल 3.07 करोड़ रुपए की हो गई है। उनकी संपत्ति में पिछले साल 2.85 करोड़ रुपए थी।
प्रधानमंत्री की वेबसाइट पर जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक मोदी की नेटवर्थ 3.07 करोड़ रुपए पहुंच गई है जो पिछले साल 2.85 करोड़ रुपए थी। दरअसल प्रधानमंत्री की संपत्ति में बढ़ोतरी मुख्यतः एसबीआई के गांधीनगर ब्रांच में एफडी (FD) के कारण हुई है। 31 मार्च 2021 को इसमें 1.86 करोड़ रुपए जमा थे। पिछले साल यह राशि 1.6 करोड़ रुपए थी।
मोदी के पास है 36,900 रुपए कैश
प्रधानमंत्री मोदी के पास उनके SBI बैंक अकाउंट में 1,52,480 रुपए हैं। इसके अलावा उनके पास गुजरात के गांधीनगर स्थित उनके SBI ब्रांच में FD के 1,83,66,966 रुपए हैं। प्रधानमंत्री के पास 36,900 रुपए कैश है।
कहां कर रखा है इन्वेस्ट
प्रधानमंत्री मोदी ने L&T इंफ्रास्ट्रक्चर बॉन्ड में 20,000 रुपए इन्वेस्ट कर रखा है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री के पास NPS में 8,93,251 रुपए और LIC में 1,50,957 रुपए है। मोदी के पास सोने की 4 अंगूठियां हैं जिनकी कीमत 1.48 लाख रुपए है।
प्रधानमंत्री ने नहीं लिया है कोई लोन
प्रधानमंत्री के वेबसाइट द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोई पर्सनल लोन, मोटर लोन आदि नहीं ले रखा है।
प्रधानमंत्री के पास नहीं है कोई जमीन
डेटा के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास कोई भी एग्रीकल्चर या नॉन एग्रीकल्चर जमीन नहीं है। उनके पास खुद की कोई कॉमर्शियल बिल्डिंग भी नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से गुजरात के गांधीनगर में एक घर है, जो कि एक ज्वाइंट प्रॉपर्टी है और प्रधानमंत्री मोदी का उसमें सिर्फ एक चौथाई हिस्सा है। प्रधानमंत्री ने इस प्रॉपर्टी को 2002 में 1,30,488 रुपए में खरीदा था, जिसकी वर्तमान कीमत लगभग 1 करोड़ 10 लाख रुपए होगी। मोदी ने 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद कोई प्रॉपर्टी नहीं खरीदी है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- रेगिस्तान में पानी बचाने की मुहिम को राष्ट्रीय पहचान | एमपीयूएटी के कुलगुरु डॉ. प्रताप सिंह धाकड़ को मिला प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान
- चार रंग के डिब्बों से बदलेगी सफाई की तस्वीर | उच्चैन कन्या कॉलेज में पर्यावरण सप्ताह की शुरुआत, छात्राओं ने ली हरियाली और स्वच्छता की शपथ
- RBI का दांव और रुपये की छलांग | एक फैसले ने डॉलर के सामने 50 पैसे मजबूत कर दी भारतीय करेंसी | रेपो रेट को लेकर ये हुआ फैसला
- Health Capsule: घुटनों का दर्द, पेट का तनाव और महिलाओं की परेशानी… | आयुष मंत्रालय ने बताया एक ऐसा योगासन, जिसके फायदे जानकर चौंक जाएंगे
- 40 फिल्मों का महाधमाका | एक बार Zee Cinema लगाया तो रिमोट ढूंढते रह जाएंगे आप
- भरतपुर की सड़कों पर गूंजेगा पर्यावरण का संदेश | 8 झांकियों के साथ निकलेगी विशाल जनजागरूकता रैली
- राज्यसभा की बिसात पर भाजपा का मास्टरस्ट्रोक | इंतजार खत्म, पूनिया को मिला इनाम; अलका गुर्जर पर भी लगी मुहर
- योग के बीच खुला शांति का द्वार | उदयपुर में तीन दिन चला योग-ध्यान शिविर, सैकड़ों ने महसूस की भीतर की ऊर्जा
- आंखों के डॉक्टरों के लिए सुनहरा मौका: 18 महीने की फेलोशिप, स्टाइपेंड भी मिलेगा | देशभर में शुरू हुए आवेदन
- 7 नए IAS अफसरों को मिली पहली बड़ी जिम्मेदारी | राजस्थान के इन जिलों में संभालेंगे प्रशासन की कमान
