भरतपुर
भरतपुर में भरतपुर में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की एक वार्डन को निलंबित कर दिया गया है। वार्डन पिछले दिनों एक ट्रेन दुर्घटना में दो बच्चियों के मरने के मामले में लापरवाही बरतने की दोषी पाई गई हैं।
निलंबित वार्डन का नाम पूनम खंडेलवाल है और घटना वाले दिन वही केजीबीवी टाइप-4 छात्रावास (कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय) में वार्डन नियुक्त थीं जबकि वार्डन का मूल पदस्थापन हिंदी की अध्यापिका के रूप में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय करीली नदबई में है।
आपको बता दें कि 20 सितम्बर को इस विद्यालय की कक्षा दस की दो छात्राओं करिश्मा पुत्री भूरा और काजल पुत्री पप्पू की केडीएसजे बालिका राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जाते समय नदबई के खांगरी रेलवे फाटक के पास ट्रेन से कट कर मौत हो गई थी।
जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय (माध्यमिक) प्रेम सिंह की ओर से जारी आदेशों के अनुसार इस दुर्घटना की जांच में वार्डन पूनम खंडेलवाल की लापरवाही सामने आई है। जांच जिला कलक्टर को सौंपने के बाद अब इस वार्डन को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन काल में उनका मुख्यालय ब्लॉक शिक्षा अधिकारी डीग रहेगा।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- मीटर उठा ले गए, फिर मांगे 25 हजार | ACB ने रिश्वत के खेल का किया ‘पावर कट’, JVVNL के AEN समेत दो गिरफ्तार
- रेगिस्तान में पानी बचाने की मुहिम को राष्ट्रीय पहचान | एमपीयूएटी के कुलगुरु डॉ. प्रताप सिंह धाकड़ को मिला प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान
- चार रंग के डिब्बों से बदलेगी सफाई की तस्वीर | उच्चैन कन्या कॉलेज में पर्यावरण सप्ताह की शुरुआत, छात्राओं ने ली हरियाली और स्वच्छता की शपथ
- RBI का दांव और रुपये की छलांग | एक फैसले ने डॉलर के सामने 50 पैसे मजबूत कर दी भारतीय करेंसी | रेपो रेट को लेकर ये हुआ फैसला
- Health Capsule: घुटनों का दर्द, पेट का तनाव और महिलाओं की परेशानी… | आयुष मंत्रालय ने बताया एक ऐसा योगासन, जिसके फायदे जानकर चौंक जाएंगे
- 40 फिल्मों का महाधमाका | एक बार Zee Cinema लगाया तो रिमोट ढूंढते रह जाएंगे आप
- भरतपुर की सड़कों पर गूंजेगा पर्यावरण का संदेश | 8 झांकियों के साथ निकलेगी विशाल जनजागरूकता रैली
- राज्यसभा की बिसात पर भाजपा का मास्टरस्ट्रोक | इंतजार खत्म, पूनिया को मिला इनाम; अलका गुर्जर पर भी लगी मुहर
- योग के बीच खुला शांति का द्वार | उदयपुर में तीन दिन चला योग-ध्यान शिविर, सैकड़ों ने महसूस की भीतर की ऊर्जा
- आंखों के डॉक्टरों के लिए सुनहरा मौका: 18 महीने की फेलोशिप, स्टाइपेंड भी मिलेगा | देशभर में शुरू हुए आवेदन
