चंडीगढ़
पंजाब के नए CM चरणजीत सिंह चन्नी ने सोमवार को अपने दो डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा और ओपी सोनी के साथ अपने पद की शपथ तो ले ली है, लेकिन विवाद उनका पीछा नहीं छोड़ने वाले क्योंकि चन्नी का विवादों से गहरा नाता रहा है। जब चरणजीत सिंह चन्नी मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की सरकार में मंत्री थे तो उस समय MeToo मामले में फंस चुके हैं।
पंजाब की एक महिला IAS ने उन पर 2018 में ‘आपत्तिजनक संदेश’ भेजने का आरोप लगाया था। इसके बाद पंजाब महिला आयोग ने मामले का स्वत: संज्ञान तक ले लिया था। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने तब चन्नी से माफी मांगने को कहा था। कैप्टन ने कहा था कि इसके बाद मामला खत्म हो गया है। हालांकि इसी साल मई में अचानक यह मामला फिर उठा। पंजाब महिला आयोग की अध्यक्ष मनीषा गुलाटी ने चेतावनी दी कि अगर राज्य सरकार एक ‘अनुचित संदेश’ के मुद्दे पर अपने रुख से एक सप्ताह के भीतर उसे अवगत कराने में विफल रही तो वह भूख हड़ताल पर चली जाएंगी।
सिक्का उछाल कर नौकरी देने पर कराई थी फजीहत
पंजाब के नए सीएम चन्नी वही हैं जिन्होंने सिक्का उछाल कर नौकरी देने पर अमरिंदर सरकार की फजीहत कराई थी। चरणजीत चन्नी तब तकनीकी शिक्षा मंत्री थे।
साल 2018 में चन्नी एक पॉलिटेक्निक संस्थान में व्याख्याता के पद के लिए दो उम्मीदवारों के बीच फैसला करने के लिए एक सिक्का उछालते हुए कैमरे में कैद हो गए। नाभा के एक व्याख्याता और पटियाला के एक व्याख्याता, दोनों पटियाला के एक सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थान में तैनात होना चाहते थे। उस वक्त चन्नी ने टॉस किया और जिसका टेल आया, उसे मन मर्जी वाली जगह पोस्टिंग मिल गई।
पूरब दिशा से प्रवेश करना था तो ग्रीन बेल्ट तुड़वाकर बनवा दी सड़क
कैप्टेन अमरिंदर सिंह की सरकार में जब चरणजीत चन्नी 2018 में मंत्री थे तो किसी ने उनको सलाह दी कि राजनीति में कामयाबी चाहते हैं तो वे चंडीगढ़ स्थित अपने सरकारी घर की एंट्री पूरब दिशा की तरफ कर दें। लेकिन इसमें ग्रीन बेल्ट आड़े आ रही थी। इस पर चरणजीत चन्नी ने अपने मंत्री पद का प्रभाव दिखाते हुए ग्रीन बेल्ट को ही तुड़वा दिया और सड़क बनवा दी। हालांकि चंडीगढ़ प्रशासन ने फिर सड़क हटा कर ग्रीन बेल्ट बना दिया।
Phd एंट्रेंस पास नहीं कर पाए
चन्नी ने 2017 में इंडियन नेशनल कांग्रेस पर Phd के लिए एंट्रेंस दिया था। उस वक्त यह आरोप लगा कि चन्नी को फायदा मिल सके, इसके लिए पंजाब यूनिवर्सिटी ने SC/ST उम्मीदवारों के लिए नियमों में छूट दी। हालांकि वे एंट्रेंस पास नहीं कर सके थे।
कामयाबी के लिए घर में हाथी की सवारी
राजनीति में कामयाबी के लिए चन्नी ने खरड़ स्थित अपने घर में हाथी की सवारी भी कर डाली। तब यह बात सामने आई कि किसी ज्योतिषी ने उन्हें कहा कि अगर वह ऐसा करते हैं तो पंजाब के CM बन सकते हैं।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- RGHS की ‘पावरफुल मैडम’ पर जांच का शिकंजा | इंपैनलमेंट से रिकवरी माफी तक के फैसले जांच के घेरे में
- 5 सेकंड में उजड़ गया दोस्तों का सफर | बालाजी के दर्शन कर लौट रही SUV हवा में उछली, पलटते ही एक की मौत
- बस ऑपरेटरों ने फिर थामा मेघराज मुखिया का हाथ | लगातार तीसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए
- हाईवे पर ‘हफ्ता वसूली’ का खेल | ट्रैक्टर-ट्रॉली वालों से महीने की बंधी लेते ट्रैफिक इंचार्ज एसीबी के जाल में फंसा
- प्रेम, भक्ति और कला-संस्कृति की परम्पराओं से जोड़ता है उपन्यास ‘राग कसूमल’: प्रो आदित्य कुमार गुप्ता
- आमने-सामने की ऐसी टक्कर कि कार आग का गोला बन गई | ट्रक-ऑल्टो भिड़ंत में पति, पत्नी और बेटे सहित 4 की दर्दनाक मौत, रिंग रोड पर चीखों का मंजर
- अब शिकायत लिखनी नहीं पड़ेगी… बस बोलिए | ‘समाधान दीदी’ से मातृभाषा में दर्ज होगी सरकारी शिकायत, सिस्टम में AI की नई क्रांति
- ‘शह-मात’ के खेल ने खींचे नन्हे दिमाग | दिवंगत महेश दत्त पाराशर की स्मृति में दो दिवसीय शतरंज शिविर में उत्साह
- राजस्थान पुलिस के ‘सुपर कॉप्स’ की लिस्ट जारी, पहली बार किसी अभियोजन अधिकारी को डीजीपी डिस्क | किसी को पहली बार मिला सम्मान, कोई तीसरी बार भी डीजीपी डिस्क जीत ले गया | यहां देखें पूरी लिस्ट
- सूरज को निगल गई रेत की दीवार | दोपहर में छाया ऐसा अंधेरा कि गाड़ियों को जलानी पड़ी हेडलाइट | देखें ये वीडियो
