फुटपाथों पर ठिठुर रहे थे असहाय, समाज सेवी सहायता को दौड़ पड़े

जयपुर |

[DISPLAY_ULTIMATE_SOCIAL_ICONS]

समाज सेवी संस्था जयपुर मित्रजन फाउण्डेशन के कार्यकर्ता असहायों को ढूंढ़-ढूंढ़ कर उनकी सेवा कर अनुकरणीय कार्य कर रहे हैं।


समाज सेवी संस्था जयपुर मित्रजन फाउण्डेशन के कार्यकर्ता असहायों को ढूंढ़-ढूंढ़ कर उनकी सेवा कर अनुकरणीय कार्य कर रहे हैं।

 इस भीषण सर्दी में  शहर के फुटपाथों पर गरीब और असहाय लोग ठिठुर रहे थे। जयपुर मित्रजन फाउण्डेशन के कार्यकर्ताओं की उन पर नजर गई तो वे उनकी सहायता करने दौड़ पड़े। उन्होंने तुरंत गरम कपड़ों का इंतजाम किया। इनमें ऐसे कई असहाय थे जो खुले आसमान के नीचे सोते-सोते ठिठुर रहे थे। जयपुर मित्रजन फाउण्डेशन के कार्यकर्ताओं ने उनको कंबल ओढ़ाया। सुबह ये असहाय जब सोकर उठे तो उन्हें पता चला कि कोई स्वंयसेवी उनको कंबल ओढ़ा कर चला गया।

फाउण्डेशन के इन कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंद लोगों को ऊनी वस्त्र भी वितरित किए। इस वितरण में संस्था के अध्यक्ष गिर्राज गुप्ता नीमला, संरक्षक नरेन्द्र उपाध्याय, कोषाध्यक्ष रूपेश मीणा एवं सदस्य कमल गुप्ता ने अपनी सेवाएं दी।  मित्रजन फाउंडेशन के सभी सदस्यों ने सहयोग किया।

संस्था के अध्यक्ष गिर्राज नीमला ने बताया कि उनकी संस्था द्वारा इस कड़कड़ाती ठंड में असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को नाममात्र सहयोग व सेवा की भावना से ये मुहिम चलाई जा रही है। संस्था के गठन का उद्देश्य भी समाज, मानव,पशु,पक्षी सेवा का है । ऐसी मुहिम संस्था द्वारा जनकल्याण में जारी रहेगी।

प्रतिक्रिया देने के लिए ईमेल करें  : ok@naihawa.com

 


SHARE THIS TOPIC WITH YOUR FREINDS