ईशा मित्तल | मथुरा
मथुरा और वृंदावन के लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। कई वर्षों से बंद रेल बस सेवा फिर से शुरू होने जा रही है। यह रेल बस सेवा 18 नवंबर से शुरू होगी। इससे मथुरा-वृंदावन आने-जाने वालों को काफी फायदा होगा। लेकिन इसका किराया इस बार दो गुना कर दिया गया है।
रेल मंत्रालय की ओर से आयोजित बैठक में रेल बस सेवा चालू करने पर मुहर लगी। इस बार रेल बस का किराया 30 रुपए तय किया गया है। पिछली बार 15 रुपए किराया था। रेल बस हर रोज सुबह 8:55 बजे मथुरा जंक्शन से वृंदावन के लिए चलेगी और 9:30 बजे वृंदावन पहुंचेगी। इस दौरान रेल बस श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर भी रुकेगी। वृंदावन के लिए दूसरा चक्कर शाम 3:20 बजे मथुरा जंक्शन से शुरू होगा। यह 3:55 बजे वृंदावन पहुंचेगी।
आपको बता दें कि मथुरा से वृंदावन और वृंदावन से मथुरा आने वाले यात्रियों को रेल बस ना चलने के कारण खासी परेशानी उठानी पड़ती थी। डीआरएम के पीआरओ एसके श्रीवास्तव ने बताया कि 18 नवंबर से रेल बस शुरू होगी। फिलहाल पुरानी रेल बस को ही चालू किया गया है जिसका किराया 30 रुपए होगा।
किराए को लेकर असंतोष
स्थानीय लोगों ने मथुरा और वृंदावन के बीच रेल बस सेवा को फिर से शुरू करने के सरकार के इस कदम को अच्छी पहल बताया है। लेकिन उनमें किराए में बढ़ोतरी को लेकर असंतोष बना हुआ है। लोगों ने कहा कि टेंपो का मथुरा से वृंदावन का किराया 20 रुपए है। जबकि रेल बस का किराया 30 रुपए कर दिया गया है। ऐसे में लोग 30 रुपए में वृंदावन रेल बस से क्यों जाएंगे। किराया बढ़ने से वृंदावन जाने वाले यात्रियों की संख्या कम हो सकती है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- राजस्थान निकाय-पंचायत चुनाव से पहले बड़ा झटका; आखिर कौन-कौन से अफसर रातों-रात खो देंगे अपनी कुर्सी? पढ़ें आयोग का फरमान…
- TET नहीं पास की? अब नौकरी पर नहीं मंडराएगा खतरा… हिमाचल सरकार ने शिक्षकों को दी बड़ी राहत | सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद शिक्षा विभाग का फैसला
- योगी कैबिनेट के बड़े फैसले: 35 हजार करोड़ के एक्सप्रेसवे, 50 हजार छात्राओं को स्कूटी और 220 नई इलेक्ट्रिक बसों को मंजूरी | बुनियादी ढांचे से लेकर शिक्षा, परिवहन और महिला सशक्तिकरण तक कई बड़े ऐलान
- करोड़ों की जमीन के लिए अनाथ युवक का कत्ल: खाकी का पूर्व अफसर बना हैवान, परिवार संग मिलकर युवक को घर से घसीटा, फरसे से काट डाला
- सुक्खू सरकार का बड़ा दांव: हिमाचल में 7500 पदों पर बंपर भर्ती को मंजूरी; आशा वर्करों, डॉक्टरों और शिक्षकों के लिए खुले सौगातों के द्वार | यहां देखें फैसलों की ‘सुपर लिस्ट’
- भारत में डेंगू की पहली वैक्सीन QDENGA को मंजूरी: बिना किसी टेस्ट के 4 से 60 साल के लोग लगवा सकेंगे; जानें कितनी सुरक्षित और कैसे मिलेगी डोज
- राजस्थान में फिर पलटेगा मौसम का मिजाज; 23 से 27 जुलाई तक झमाझम बारिश के संकेत | इन संभागों में भारी बारिश का अलर्ट
- दौसा बॉल बैडमिंटन संघ की नई टीम का गठन | हनुमान प्रसाद चतुर्वेदी बने अध्यक्ष, विकास शर्मा को मिली सचिव की जिम्मेदारी
- बार-बार डॉक्यूमेंट्स देने का झंझट खत्म, क्या आपके पास है यह 14 अंकों का ‘जादुई’ नंबर?
- RGHS में बड़ा एक्शन; 69 फार्मा स्टोर ब्लैकलिस्ट, 14 के लाइसेंस रद्द | महंगी दवा बिलिंग और फर्जी दावों पर सरकार का सख्त प्रहार, ₹6500 का इंजेक्शन ₹18000 में बेचा
