भरतपुर
CM अशोक गहलोत के तबादलों में पैसे लेने के सवाल पर आए महिला RAS अफसर नीलिमा तक्षक के कमेंट पर भरतपुर में अब और बवाल खड़ा हो गया है। नीलिमा तक्षक ने पार्षद सतीश सोगरवाल को दलाल बताते हुए सोशल मीडिया पर कमेंट किया था। अब इसे लेकर पार्षद और नगर निगम के मेयर नीलिमा तक्षक के खिलाफ लामबंद हो गए हैं। पार्षद ने कहा है कि वे इस अधिकारी के खिलाफ मानहानि का दावा करेंगे।
आपको बता दें कि मंगलवार को जयपुर में हुए राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शिक्षकों ये यह पूछ लिया था कि उन्हें तबादलों के लिए पैसे तो नहीं देने पड़ते। गहलोत ने शिक्षकों से यह बात दो बार पूछी और दोनों ही बार शिक्षक सामूहिक स्वर में बोले ‘हां, पैसे देने पड़ते हैं।’ बस, इसके बाद सोशल मीडिया पर इस मुद्दे पर जोरदार बहस छिड़ गई है। खासतौर से RAS अफसर नीलिमा तक्षक के कमेंट पर घसान मचा है।
गहलोत की इस बात को भरतपुर भाजपा जिलाध्यक्ष डा. शैलेश सिंह ने अपने सोशल मीडिया पेज पर पोस्ट कर दिया था। जिस पर RAS अफसर नीलिमा तक्षक नेएक कमेंट करते हुए भरतपुर के पार्षद सतीश सोगरवाल को दलाल तक कह डाला। उन्होंने पार्षद के खिलाफ सवाल उठाते हुए लिखा था कि 30 हजार रुपए के मजदूर के पास चुनाव के लिए तीन करोड़ कहां से आ गए?
साथ ही एक अन्य कमेंट में दो अन्य लोगों पर भी आरोप लगाए। साथ ही पार्षद पर कमेंट किया है कि इसे पुलिस, शिक्षा विभाग, नगर निगम और यूआईटी में दलाली के लिए खुला छोड़ रखा है। एक और दलाल आशु एवं ठेकेदार बिकेन्दर उर्फ बीके श्रीराम फार्म हाउस पर आए दिन पार्टी कर इसके रंग में रंगे हुए हैं। इनके आका के आंख पर पट्टी बंध रही है।
RAS अफसर नीलिमा तक्षक की इस कमेंट के बाद बुधवार को सतीश सोगरवाल ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि वे इस आरएएस अधिकारी के खिलाफ मानहानि का दावा और क़ानूनी कार्रवाई करेंगे। सतीश सोगरवाल के पक्ष में मेयर अभिजीत सहित कई पार्षद भी आज लामबंद हो गए।
सतीश सोगरवाल ने कहा कि उनकी पत्नी सेवर पंचायत समिति की प्रधान हैं। सतीश सोगरवाल खुद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सेवर के अध्यक्ष पद पर हैं । RAS अफसर नीलिमा तक्षक ने उनकी छवि को धूमिल करने का प्रयास किया है। जिस तरह के आरोप लगाए हैं अगर वह आरोप एक भी सिद्ध हो जाए तो वह राजनीति से संन्यास ले लेंगे। उन्होंने कहा कि नीलिमा तक्षक ने अपशब्दों का प्रयोग किया उनके खिलाफ मामला दर्ज करवाया जाएगा। मानहानि का दावा भी किया जाएगा।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- राजस्थान निकाय-पंचायत चुनाव से पहले बड़ा झटका; आखिर कौन-कौन से अफसर रातों-रात खो देंगे अपनी कुर्सी? पढ़ें आयोग का फरमान…
- TET नहीं पास की? अब नौकरी पर नहीं मंडराएगा खतरा… हिमाचल सरकार ने शिक्षकों को दी बड़ी राहत | सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद शिक्षा विभाग का फैसला
- योगी कैबिनेट के बड़े फैसले: 35 हजार करोड़ के एक्सप्रेसवे, 50 हजार छात्राओं को स्कूटी और 220 नई इलेक्ट्रिक बसों को मंजूरी | बुनियादी ढांचे से लेकर शिक्षा, परिवहन और महिला सशक्तिकरण तक कई बड़े ऐलान
- करोड़ों की जमीन के लिए अनाथ युवक का कत्ल: खाकी का पूर्व अफसर बना हैवान, परिवार संग मिलकर युवक को घर से घसीटा, फरसे से काट डाला
- सुक्खू सरकार का बड़ा दांव: हिमाचल में 7500 पदों पर बंपर भर्ती को मंजूरी; आशा वर्करों, डॉक्टरों और शिक्षकों के लिए खुले सौगातों के द्वार | यहां देखें फैसलों की ‘सुपर लिस्ट’
- भारत में डेंगू की पहली वैक्सीन QDENGA को मंजूरी: बिना किसी टेस्ट के 4 से 60 साल के लोग लगवा सकेंगे; जानें कितनी सुरक्षित और कैसे मिलेगी डोज
- राजस्थान में फिर पलटेगा मौसम का मिजाज; 23 से 27 जुलाई तक झमाझम बारिश के संकेत | इन संभागों में भारी बारिश का अलर्ट
- दौसा बॉल बैडमिंटन संघ की नई टीम का गठन | हनुमान प्रसाद चतुर्वेदी बने अध्यक्ष, विकास शर्मा को मिली सचिव की जिम्मेदारी
- बार-बार डॉक्यूमेंट्स देने का झंझट खत्म, क्या आपके पास है यह 14 अंकों का ‘जादुई’ नंबर?
- RGHS में बड़ा एक्शन; 69 फार्मा स्टोर ब्लैकलिस्ट, 14 के लाइसेंस रद्द | महंगी दवा बिलिंग और फर्जी दावों पर सरकार का सख्त प्रहार, ₹6500 का इंजेक्शन ₹18000 में बेचा
