कविता
एकता श्रीवास्तव ‘यूनिटी’ इंदौर
बस बहुत हुआ अब और नहीं,
तुझमें मेरा अब ठौर नहीं,
बहुत अलग है दुनिया मेरी,
इस दुनिया में तेरा गौर नहीं।
सुनले तू भी ज़ोर से,
देख ले चारों ओर से,
ये वक़्त नहीं रुकने वाला,
पी चुके हैं हम विष का प्याला,
जो भर देंगे हुंकार अभी,
मच जाएगी चीख पुकार यहीं,
सृजन की शक्ति रखते हैं,
हम शिव की भक्ति करते हैं।
मतवाले हैं मस्ताने हैं,
हम अपनी ज़िद को ठाने हैं,
अब नहीं हम थकने वाले,
कभी नहीं अब रुकने वाले।
अभी नहीं तो कभी नहीं,
ये पल बीते हैं सदी नहीं,
कुछ खोकर पाना सीखो तुम,
अहम को भुलाना सीखो तुम।
चलते जाओ बस चलते ही जाओ,
जीवनपथ पर अपने कदम बढ़ाओ,
मुड़कर पीछे मत देखो तुम,
आशाओं के अंकुर हो तुम,
मातृभूमि का कर्ज चुकाओ।
कर्मपथ पर बस बढ़ते जाओ,
जिसको आना है आ जाये,
जिसको जाना है चला जाये,
फर्क नहीं अब पड़ने वाला,
पी चुके हैं अब हम विष का प्याला।
हमसे अब जो टकराएगा,
सच में बस मुँह की खायेगा,
हार कहां हम मानेंगे,
बस जीत की धुन ही ठानेंगे।
गिर गिर उठना सीख लिया,
मर-2 कर जीना सीख लिया,
है हिम्मत तुझमे तो आ जा तू,
मेरी दुर्बलता पर ना जा तू।
अफ़सोस करेगा मुझको खोकर,
संभलेगा तू फिर खाकर ठोकर,
अभी नहीं तो कभी नहीं,
ये पल बीते हैं सदी नहीं।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- RGHS की ‘पावरफुल मैडम’ पर जांच का शिकंजा | इंपैनलमेंट से रिकवरी माफी तक के फैसले जांच के घेरे में
- 5 सेकंड में उजड़ गया दोस्तों का सफर | बालाजी के दर्शन कर लौट रही SUV हवा में उछली, पलटते ही एक की मौत
- बस ऑपरेटरों ने फिर थामा मेघराज मुखिया का हाथ | लगातार तीसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए
- हाईवे पर ‘हफ्ता वसूली’ का खेल | ट्रैक्टर-ट्रॉली वालों से महीने की बंधी लेते ट्रैफिक इंचार्ज एसीबी के जाल में फंसा
- प्रेम, भक्ति और कला-संस्कृति की परम्पराओं से जोड़ता है उपन्यास ‘राग कसूमल’: प्रो आदित्य कुमार गुप्ता
- आमने-सामने की ऐसी टक्कर कि कार आग का गोला बन गई | ट्रक-ऑल्टो भिड़ंत में पति, पत्नी और बेटे सहित 4 की दर्दनाक मौत, रिंग रोड पर चीखों का मंजर
- अब शिकायत लिखनी नहीं पड़ेगी… बस बोलिए | ‘समाधान दीदी’ से मातृभाषा में दर्ज होगी सरकारी शिकायत, सिस्टम में AI की नई क्रांति
- ‘शह-मात’ के खेल ने खींचे नन्हे दिमाग | दिवंगत महेश दत्त पाराशर की स्मृति में दो दिवसीय शतरंज शिविर में उत्साह
- राजस्थान पुलिस के ‘सुपर कॉप्स’ की लिस्ट जारी, पहली बार किसी अभियोजन अधिकारी को डीजीपी डिस्क | किसी को पहली बार मिला सम्मान, कोई तीसरी बार भी डीजीपी डिस्क जीत ले गया | यहां देखें पूरी लिस्ट
- सूरज को निगल गई रेत की दीवार | दोपहर में छाया ऐसा अंधेरा कि गाड़ियों को जलानी पड़ी हेडलाइट | देखें ये वीडियो
