गीत
सीए. विनय गर्ग ‘मोहित’
हम सभी उम्र के उस पड़ाव से गुजर रहे हैं जब हम बच्चों का करियर बनाना चाहते हैं। हमारी ढेर सारी अभिलषाएं हैं। हम चाहते हैं कि हमारे बच्चे उच्च शिक्षा प्राप्त कर ऊंचे से ऊंचे पदों पर पहुंचें और अपने साथ हमारा भी नाम ऊंचा करें। हम उन के ऊपर अपनी आशाएं थोप रहे हैं। इसी का परिणाम है कि रोज ऐसी घटनाओं की सूचनाएं मिलती हैं कि बच्चों ने जरा सी असफलता पर अपने साथ कुछ अप्रिय घटना घटित कर ली। इसके बाद हमारे पास सिवाए ताउम्र पछताने के कुछ शेष नहीं रहता। इसी भावना को व्यक्त कर रहा है यह गीत:
अक्सर मैंने मात पिता को इन्हें टोकते देखा है,
इनकी हर छोटी हरकत पर इन्हें रोकते देखा है।
मत रोको इन नादानों को बड़े प्रेम से बहने दो,
ये तो निर्मल जल गंगा है, अविरल इनको बहने दो।।
कच्ची कलियों को न रौंदो, इन्हें अभी तो खिलना है,
ये तो फूल हैं इस उपवन के, पूर्ण रूप से खिलने दो।
ख़त्म करो न बचपन, इनको बच्चे बनकर रहने दो,
ये तो निर्मल जल गंगा है, अविरल इनको बहने दो।।
मत थोपो अपनी अभिलाषा मुक्त गगन में उड़ने दो,
ये हैं पंक्षी डाल डाल के नील गगन में उड़ने दो।
मत बांधो बंधन में इनको खुले गगन में रहने दो
ये तो निर्मल जल गंगा है, अविरल इनको बहने दो।।
इनकी हंसी ठिठोली में तुम बचपन देखो अपना भी,
हंसने दो इन नादानों को पूर्ण करेंगे सपना भी।।
गला न घोंटो नादानों का हंसी ख़ुशी से रहने दो,
ये तो निर्मल जल गंगा है अविरल इनको बहने दो।।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- होटल की खिड़कियों से छलांगें, नीचे बिछे गद्दे… और फिर चीखों का सन्नाटा | दिल्ली के होटल में भीषण अग्निकांड, 20 की मौत
- अपना हाथ जगन्नाथ …
- रेलकर्मियों के लिए बड़ा बदलाव, अब पास बनवाने के लिए नहीं लगाने होंगे दफ्तरों के चक्कर | रेलवे बोर्ड ने खत्म की पुरानी व्यवस्था
- 24 नहीं, 12 घंटे से ज्यादा ड्यूटी भी नहीं, रेजिडेंट डॉक्टरों के हक में DMA का बड़ा ऐलान | छुट्टियां रोकने वालों पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
- खाली नहीं रहेगी MPUAT की एक इंच जमीन, अगले 10 साल का ‘सीड मिशन’ तैयार, कुलगुरु प्रो. प्रताप सिंह ने दिया बड़ा लक्ष्य | बीज उत्पादन बढ़ाकर आत्मनिर्भरता पर फोकस
- रैली के 7 दिन बाद भी सुनवाई नहीं, किसान फिर जुटेंगे रणभेरी बजाने | लटूरिया हनुमान मंदिर में तय होगी BDA के खिलाफ आंदोलन की अगली रणनीति
- राजस्थान की इंडस्ट्री को नई उड़ान, एक्सपोर्ट डायरेक्टरी-2026 का भव्य विमोचन, सचिवालय में दिखा बड़ा औद्योगिक संदेश | मुख्य सचिव ने बताया ‘राज्य की वैश्विक पहचान का दस्तावेज’
- CBSE में भूचाल, चेयरमैन-सेक्रेटरी हटाए गए, OSM सिस्टम पर बवाल के बीच साइबर अटैक से हिला पोर्टल | संसद की स्थायी समिति में बोर्ड की जमकर क्लास
- भरतपुर में माहेश्वरी महिला संगठन की नई टीम का गठन | प्रीती मोहता को मिली कमान, महिलाओं ने संभाली नेतृत्व की जिम्मेदारी
