अस्तित्व
दिशा पंवार
अस्तित्व की तलाश में,
हर रोज बनती रही, मिटती रही।
समंदर बहुत बड़ा था, घमंड में अड़ा था।
मिट जाएगा खार समंदर का एक दिन,
हर रोज मीठी नदी बन बहती रही।
अस्तित्व की तलाश में……।
अमावस सा जीवन था, अंधेरा भी गहन था,
मिल जाएगा चांद उम्मीदों का एक दिन,
हर रोज उजियाली रात बन ढलती रही।
अस्तित्व की तलाश में……।
मार्ग कब सुगम था, लक्ष्य भी अगम था,
मिल ही जाना था मंज़िल को एक दिन,
हर रोज राह बन चलती रही।
अस्तित्व की तलाश में
हर रोज बनती रही मिटती रही।
(लेखिका राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सीही सैक्टर 7 फरीदाबाद, हरियाणा में संस्कृत की प्रवक्ता हैं)
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- 90 साल की सास को पीठ पर लादकर 3 KM चली बहू | बैंक से 500 रुपये की पेंशन के लिए सिस्टम से जंग की दिल दहला देने वाली तस्वीर, वीडियो ने झकझोर दिया देश
- भरतपुर बंद टला, व्यापारियों की बड़ी जीत | नगर निगम से बनी सहमति, सड़क चौड़ीकरण विवाद पर समझौता
- अस्पताल के वार्डों में पहुंची सेवा की मिठास | दौसा जिला अस्पताल में मरीजों को बांटे फल, लस्सी और अल्पाहार
- 19 इंस्पेक्टर बदले, कई थानों की कमान नए अधिकारियों को, यहां देखें लिस्ट
- तपती दोपहर में ‘मीठे जल’ की सेवा | भुसावर में राहगीरों को रोक-रोककर पिलाया शरबत, गर्मी में मिली राहत
- RBI करेंसी चेस्ट से 8.70 करोड़ उड़ाए, फिर खरीदा करोड़ों का बंगला | बैंक अफसर की लग्जरी लाइफ का काला खेल बेनकाब
- बलूचिस्तान में आर्मी को लेकर जा रही जाफर एक्सप्रेस पर आत्मघाती हमला | 24 मौतें, 82 घायल , कई डिब्बे पटरी से उतरे
- व्हाइट हाउस के बाहर गोलियों की बारिश | ट्रंप अंदर मौजूद थे, 25 राउंड फायरिंग से दहला अमेरिका, हमलावर ढेर
- लैण्ड पुलिंग योजना के विरोध में किसानों का फूटा गुस्सा, 26 मई की रैली का बिगुल
