RSS शताब्दी वर्ष: कोटा में 100 पौधों से हरियाली का संकल्प, नीम-पीपल से लेकर कदंब तक लगाए गए वृक्ष, सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक और व्यापारी संगठनों ने मिलकर निभाई भागीदारी

कोटा में RSS के शताब्दी वर्ष के तहत राष्ट्रीय स्वाभिमान आंदोलन और स्वामी विवेकानंद विचार संस्थान ने 100 पौधों का वृक्षारोपण किया। कार्यक्रम में श्याम बिहारी नागर, विमल जैन, जटाशंकर शर्मा, विवेक राजवंशी, एडवोकेट गिरिराज गुप्ता और धवल सिंघल मौजूद रहे।

कोटा: कोटा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शताब्दी वर्ष के तहत चल रहे पर्यावरण संरक्षण अभियान को शनिवार को नई गति मिली। राष्ट्रीय स्वाभिमान आंदोलन और स्वामी विवेकानंद विचार संस्थान, कोटा के संयुक्त तत्वावधान में एमबीएस रोड ट्रक यूनियन के पास 100 पौधों का सामूहिक वृक्षारोपण किया गया। अभियान के दौरान कदंब, नीम, बरगद, पीपल, जामुन और बेल (बिल्वपत्र) जैसे पर्यावरण के लिए महत्वपूर्ण पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में शहर के सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक, शैक्षिक और व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी भागीदारी निभाई।

दवा खरीदने से पहले पढ़ लें ये खबर! सरकार ने 39 जरूरी दवाओं की कीमत तय की, अब MRP से ज्यादा वसूली नहीं; डायबिटीज, BP और दिल के मरीजों को बड़ी राहत | यहां देखें पूरी लिस्ट

स्वामी विवेकानंद विचार संस्थान के अध्यक्ष एडवोकेट गिरिराज गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह विभाग कार्यवाह श्याम बिहारी नागर, विद्या भारती के प्रांतीय सचिव विमल जैन, जटाशंकर शर्मा तथा नेता प्रतिपक्ष विवेक राजवंशी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्याम बिहारी नागर ने कहा कि संघ के शताब्दी वर्ष में तय किए गए पांच प्रमुख कार्यों में प्रकृति संरक्षण भी शामिल है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की रक्षा केवल अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है। दुनिया समय-समय पर प्रकृति से खिलवाड़ के दुष्परिणाम देख रही है और प्रकृति से बड़ा कोई नहीं है।

विवेक राजवंशी ने कहा कि शहर में बरसात के मौसम में बड़े स्तर पर वृक्षारोपण हो रहा है, लेकिन पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है। उन्होंने कहा कि लगाए गए पौधों का संरक्षण सबसे महत्वपूर्ण है, तभी ऐसे अभियान अपने उद्देश्य में सफल होंगे। उन्होंने इस अभियान में जुटे लोगों को अपनी सामर्थ्य के अनुसार हर संभव सहयोग देने का भरोसा भी जताया।

एडवोकेट गिरिराज गुप्ता ने बताया कि संस्थान की ओर से करणेश्वर हाउसिंग योजना क्षेत्र में पिछले दो वर्षों के दौरान 1500 से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं और नियमित देखभाल के कारण अधिकांश पौधे अच्छी तरह विकसित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि संस्था हर महापुरुष की जयंती और विशेष अवसरों पर वृक्षारोपण अभियान चलाती है, लेकिन उनके लिए पौधे लगाने से अधिक महत्वपूर्ण उनका संरक्षण है।

कार्यक्रम के अंत में संस्थान के महामंत्री धवल सिंघल ने सभी अतिथियों, पर्यावरण प्रेमियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

लेंस पहनकर सो गए? सुबह उठते ही हो सकती है जिंदगी की सबसे बड़ी गलती | डॉक्टर बोले- 5 मिनट की जल्दबाजी आंखों की रोशनी तक छीन सकती है

क्या हाई BP बदल सकता है आपका स्वभाव? | नई स्टडी का दावा- दिल ही नहीं, दिमाग और पर्सनैलिटी पर भी पड़ सकता है असर

मुसीबत में हैं तो याद रखें सिर्फ 5 अंक… 14490 | महिलाओं के लिए 24 घंटे खुली रहेगी मदद की लाइन, शिकायत से काउंसलिंग तक मिलेगी सहायता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *