29वीं बार बना किसी की जिंदगी का सहारा, जितेंद्र मीणा ने फिर किया रक्तदान, मरीज को मिली नई उम्मीद

जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती 47 वर्षीय मुकुल मीणा के लिए कालीपहाड़ी निवासी युवा समाजसेवी जितेंद्र मीणा ने 29वीं बार स्वैच्छिक रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की।

जयपुर। कई लोग रक्तदान की बात करते हैं, लेकिन कालीपहाड़ी निवासी युवा समाजसेवी जितेंद्र मीणा ने इसे अपनी पहचान बना लिया है। उन्होंने एसएमएस अस्पताल, जयपुर में भर्ती 47 वर्षीय मुकुल मीणा के लिए अपना 29वां स्वैच्छिक रक्तदान कर एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की।

मरीज को रक्त की आवश्यकता की जानकारी मिलते ही जितेंद्र मीणा बिना देर किए अस्पताल पहुंचे और रक्तदान किया। उनके इस कदम से मरीज के उपचार में समय पर मदद मिल सकी और परिजनों को बड़ी राहत मिली।

खूनी पंचायत: लड़की के रिश्ते के विवाद में ताबड़तोड़ चले चाकू, भरी सभा में 3 लोगों को उतारा मौत के घाट, इलाका छावनी में तब्दील

रक्तदान के बाद जितेंद्र मीणा ने कहा कि “रक्तदान ऐसा महादान है, जो किसी अनजान व्यक्ति को भी नया जीवन दे सकता है। हर स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर स्वैच्छिक रक्तदान जरूर करना चाहिए।”

उन्होंने युवाओं से भी अपील की कि रक्त की कमी के कारण किसी मरीज का इलाज प्रभावित न हो, इसके लिए सभी सक्षम लोग नियमित रूप से रक्तदान करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

जितेंद्र मीणा के 29वें स्वैच्छिक रक्तदान की स्थानीय लोगों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सराहना की। उनका कहना है कि ऐसे युवा न केवल जरूरतमंदों की जिंदगी बचाते हैं, बल्कि समाज में सेवा, सहयोग और मानवता की भावना को भी मजबूत करते हैं।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

अब धुआं नहीं, सिर्फ पानी छोड़ेगी ट्रेन! भारत की पहली हाइड्रोजन रेल लॉन्च के लिए तैयार, हरियाणा से होगी शुरुआत | PM मोदी ने साझा की पहली झलक

दवा खरीदने से पहले पढ़ लें ये खबर! सरकार ने 39 जरूरी दवाओं की कीमत तय की, अब MRP से ज्यादा वसूली नहीं; डायबिटीज, BP और दिल के मरीजों को बड़ी राहत | यहां देखें पूरी लिस्ट

लेंस पहनकर सो गए? सुबह उठते ही हो सकती है जिंदगी की सबसे बड़ी गलती | डॉक्टर बोले- 5 मिनट की जल्दबाजी आंखों की रोशनी तक छीन सकती है

क्या हाई BP बदल सकता है आपका स्वभाव? | नई स्टडी का दावा- दिल ही नहीं, दिमाग और पर्सनैलिटी पर भी पड़ सकता है असर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *