भरतपुर क्रिकेट विवाद पहुंचा जयपुर, 150 खिलाड़ी-अभिभावक उतरे समर्थन में, सचिव पर लगे आरोपों को बताया साजिश

भरतपुर जिला क्रिकेट संघ विवाद के बीच 150 खिलाड़ी और अभिभावक जयपुर पहुंचे। RCA प्रशासक, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और गृहराज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म को ज्ञापन सौंपकर सचिव शत्रुघन तिवारी के समर्थन में कार्रवाई की मांग की।

भरतपुर: भरतपुर जिला क्रिकेट संघ (DCA) को लेकर पिछले कई दिनों से चल रहा विवाद अब जयपुर तक पहुंच गया है। गुरुवार को जिले के करीब 150 खिलाड़ी और उनके अभिभावक राजधानी पहुंचे और राजस्थान क्रिकेट संघ (RCA) के प्रशासक भास्कर सावंत, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा तथा गृहराज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म को ज्ञापन सौंपकर जिला क्रिकेट संघ के सचिव शत्रुघन तिवारी के समर्थन में आवाज उठाई।

खूनी पंचायत: लड़की के रिश्ते के विवाद में ताबड़तोड़ चले चाकू, भरी सभा में 3 लोगों को उतारा मौत के घाट, इलाका छावनी में तब्दील

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे पुष्पेंद्र सिंह ने कहा कि सचिव शत्रुघन तिवारी पर लगाए गए आरोप पूरी तरह झूठे, निराधार और सुनियोजित हैं। उनका दावा है कि कुछ लोग जिला क्रिकेट संघ पर कब्जा करने की मंशा से लगातार इस तरह के आरोप लगाकर भरतपुर की क्रिकेट व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं।

पुष्पेंद्र सिंह ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में भी कई बार इसी तरह के आरोप लगाए गए, लेकिन पुलिस जांच में आरोपों की पुष्टि नहीं हुई। उनका आरोप है कि जिन खिलाड़ियों का चयन नहीं हो पाता, उन्हें बहकाकर और राजस्थान टीम में चयन का सपना दिखाकर सचिव के खिलाफ शिकायतें और एफआईआर दर्ज कराई जाती हैं।

इन्हीं घटनाओं से आहत होकर खिलाड़ी और उनके अभिभावक जयपुर पहुंचे और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा भरतपुर क्रिकेट को विवादों से बचाने की मांग उठाई।

प्रतिनिधिमंडल ने यह भी घोषणा की कि जल्द ही “भरतपुर क्रिकेट बचाओ संघर्ष समिति” का गठन किया जाएगा। साथ ही, यदि कथित झूठे आरोपों और शिकायतों का सिलसिला नहीं रुका तो संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ने पर जयपुर में आमरण अनशन शुरू करने की भी चेतावनी दी गई।

हालांकि, इस पूरे मामले में महिला द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच और कानूनी प्रक्रिया जारी है। आरोपों की सत्यता का अंतिम निर्णय जांच और न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही स्पष्ट होगा।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

अब धुआं नहीं, सिर्फ पानी छोड़ेगी ट्रेन! भारत की पहली हाइड्रोजन रेल लॉन्च के लिए तैयार, हरियाणा से होगी शुरुआत | PM मोदी ने साझा की पहली झलक

दवा खरीदने से पहले पढ़ लें ये खबर! सरकार ने 39 जरूरी दवाओं की कीमत तय की, अब MRP से ज्यादा वसूली नहीं; डायबिटीज, BP और दिल के मरीजों को बड़ी राहत | यहां देखें पूरी लिस्ट

लेंस पहनकर सो गए? सुबह उठते ही हो सकती है जिंदगी की सबसे बड़ी गलती | डॉक्टर बोले- 5 मिनट की जल्दबाजी आंखों की रोशनी तक छीन सकती है

क्या हाई BP बदल सकता है आपका स्वभाव? | नई स्टडी का दावा- दिल ही नहीं, दिमाग और पर्सनैलिटी पर भी पड़ सकता है असर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *