जयपुर के जामडोली क्षेत्र में ऑपरेशन उमंग-VII के तहत एल्युमिनियम खिलौना फैक्ट्री पर छापेमारी कर दो बाल श्रमिकों को रेस्क्यू किया गया। चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के बाद बच्चों को बाल गृह भेजा गया।
जयपुर। राजधानी जयपुर के जामडोली थाना क्षेत्र में संचालित एक एल्युमिनियम हस्तशिल्प खिलौना निर्माण इकाई में बाल श्रम की सूचना मिलने पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। राजस्थान पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन उमंग-VII’ के तहत चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की सूचना पर छापेमारी कर दो बाल श्रमिकों को रेस्क्यू किया गया।
कार्रवाई में चाइल्ड हेल्पलाइन के जिला समन्वयक दिनेश शर्मा के नेतृत्व में काउंसलर शांति बेलवाल, केस वर्कर दीपा थावानी, सुपरवाइजर नवल किशोर मीणा, दीपक मीणा तथा जामडोली थाना पुलिस की टीम शामिल रही।
राजस्थान में खुला तबादलों का ‘दरवाजा’ | 5 जुलाई तक होंगे ट्रांसफर, लेकिन इन कर्मचारियों पर अब भी रोक
रेस्क्यू के बाद दोनों बच्चों को बाल कल्याण समिति (CWC) के सदस्य रामनिवास के समक्ष पेश किया गया। समिति के निर्देश पर बच्चों को देखभाल और संरक्षण के लिए बाल गृह भेज दिया गया।
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि बाल श्रम के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और बच्चों के अधिकारों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
SBI में 1500 प्रोबेशनरी ऑफिसर पदों पर भर्ती: 8 जुलाई तक करें आवेदन, 21.97 लाख तक मिलेगा सालाना पैकेज
