नई दिल्ली
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने इस साल होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप का शेड्यूल मंगलवार को जारी कर दिया। वर्ल्ड कप का आयोजन 17 अक्टूबर से 14 नवंबर तक होगा। क्वालीफाइंग राउंड मिलाकर कुल 45 मैच खेले जाएंगे। इसमें से क्वालीफायर राउंड में 12 मैच और सुपर-12 राउंड में 30 मैच खेले जाएंगे। इसके अलावा सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले होंगे। कोरोना महामारी की वजह से भारत में होने वाला यह टूर्नामेंट अब ओमान और यूएई में खेला जाएगा।
टी-20 वर्ल्ड कप का आगाज 17 अक्टूबर को होगा, जबकि इसका फाइनल मुकाबला 14 नवंबर को खेला जाएगा। भारत का पहला मैच पाकिस्तान के साथ 24 अक्टूबर को होगा। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 17 अक्टूबर को ओमान और पपुआ न्यू गिनी के बीच खेला जाएगा। फाइनल 14 नवंबर को होगा। 2007 की टी20 चैंपियन भारतीय टीम विश्व कप में अभियान की शुरूआत 24 अक्टूबर से करेगी। टीम का पहला ही मुकाबला चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के साथ खेला जाएगा।
8 मुकाबलों में 7 भारत ने जीते
भारत और पाकिस्तान के बीच पिछला मुकाबला 2016 में खेला गया था। यह भी टी-20 वर्ल्ड कप मैच था। दोनों टीमें टी-20 वर्ल्ड कप में 5 बार आमने-सामने आ चुकी हैं। इन सभी में भारत ने पाकिस्तान को हराया है। टी-20 में भारत और पाकिस्तान ने 8 मैच खेले हैं। इसमें टीम इंडिया ने 7 और पाकिस्तान ने 1 मैच जीता। 1 मैच भारत ने टाई के बाद बॉल आउट में जीता था।
ग्रुप टीमों का पहले हो चुका ऐलान आईसीसी ने कुछ समय पहले ही टी20 वर्ल्ड कप के लिए ग्रुप का ऐलान किया था। ओमान में खेले जाने वाले राउंड में 8 टीमें सुपर-12 में जगह बनाने के लिए खेलेंगी। इन टीमों 2014 की टी20 विजेता श्रीलंका के अलावा आयरलैंड और बांग्लादेश जैसी बड़ी टीमों के नाम शामिल हैं।
प्रतिक्रिया और अपने इलाके की खबरें देने के लिए ईमेल करें : ok@naihawa.com
SHARE THIS TOPIC WITH YOUR FREINDS
टूर्नामेंट के पहले दौर में 8 क्वालिफाइंग टीमें भाग लेंगी, जो ओमान और यूएई में खेला जाएगा। इनमें से चार टीमें सुपर 12 दौर में पहुंचेंगी। इनमें से चार टीमें सुपर 12 दौर में पहुंचेंगी। प्रारंभिक दौर में 8 टीमों में बांग्लादेश, श्रीलंका, आयरलैंड, नीदरलैंड्स, स्कॉटलैंड, नामीबिया, ओमान और पापुआ न्यू गिनी शामिल है। टूर्नामेंट का फाइनल 14 नवंबर को खेला जाएगा।
सेमीफाइनल अबु धाबी और दुबई में
टी20 वर्ल्ड कप 2021 का पहला सेमीफाइनल अबु धाबी में 10 नवंबर को खेला जाएगा। 11 नवंबर को दूसरा सेमीफाइनल दुबई में खेला जाएगा। दोनों सेमीफाइनल के लिए रिजर्व डे हैं। फाइनल 14 नवंबर रविवार को दुबई में खेला जाएगा।15 नवंबर रिजर्व डे रखा गया है। भारत के मुकाबले भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से खेले जाएंगे।
सुपर-12
गुप- 1
- इंग्लैंड
- ऑस्ट्रेलिया
- दक्षिण अफ्रीका
- वेस्टइंडीज
- राउंड 1 ग्रुप ए का विजेता
- राउंड 1 ग्रुप बी का उपविजेता
ग्रुप -2
- भारत
- पाकिस्तान
- न्यूजीलैंड
- अफगानिस्तान
- राउंड 1 ग्रुप बी का विजेता
- राउंड 1 ग्रुप ए का उपविजेता
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- Haryana News: 48 घंटे में ही पलट गया पुलिस विभाग का फैसला,9 अफसरों के ट्रांसफर, SP की पोस्टिंग भी बदली
- शिक्षक दिवस पर एक पैर पर खड़े हुए बुजुर्ग शिक्षक, बोले- ‘पेंशन की टेंशन’ ने बुढ़ापा मुश्किल कर दिया
- 90 हजार के चेक का केस 4 साल चला, आखिर कोर्ट से मिली बड़ी राहत; आरोपी दोषमुक्त
- रूपवास की सियासत का एक अध्याय खत्म, 3 बार विधायक रहे निर्भय लाल जाटव का निधन
- दर्शन के लिए निकले थे, रास्ते में मौत ने घेरा; पानी से भरे गड्ढे में पलटी ईको, 4 की मौत
- राजस्थान में फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज, जयपुर समेत 24 जिलों में अलर्ट | 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 5 सितंबर को भारी बारिश का खतरा
- उच्चैन में चुनावी तस्वीर साफ, 25 वार्डों में 124 प्रत्याशी मैदान में | 51 ने छोड़ा मैदान, BJP-कांग्रेस के बीच निर्दलीय बिगाड़ेंगे समीकरण
- जिस नक्शे से दुनिया को समझा, वही दुनिया को गलत दिखाता रहा! अफ्रीका को छोटा, ग्रीनलैंड को दिखाया कई गुना बड़ा | अब बदल सकता है 450 साल पुराना World Map
- नदबई में चुनावी तस्वीर साफ, 148 प्रत्याशियों को मिले चिन्ह | 3 वार्डों में मतदान नहीं, 11 सितम्बर को होगी वोटिंग
- भरतपुर: बरगद के पेड़ के नीचे मिली बारिश से पनाह, ऊपर से गिरी मौत | आकाशीय बिजली ने 17 वर्षीय किशोर की ले ली जान, दो गंभीर
