अजमेर
राजस्थान के अजमेर जिले से एक भीषण हादसे की खबर आ रही है। इसमें दो ट्रेलर में भिड़ंत हो गई। भिड़ंत के बाद दोनों ट्रेलर में आग लग गई जिसमें ट्रेलर में सवार चार लोग जिन्दा जल गए। आग में चारों की ही मौत हो गई है। चारों ही ट्रकों के ड्राइवर और क्लीनर बताए जा रहे हैं।
हादसा अजमेर-ब्यावर नेशनल हाईवे बाइपास पर आदर्शनगर थाने से राजीव गांधी स्मृति वन के बीच मंगलवार अलसुबह का है। हादसा तब हुआ जब किशनगढ़ से गुजरात जा रहा एक ट्रेलर डिवाइडर कूद कर सामने से आ रहे दूसरे ट्रेलर से जा टकराया। दुर्घटना में दोनों ट्रेलर में आग लग गई। जिसमें चार जने जिन्दा जल गए और इससे उनकी मौत हो गई। एक ने हादसे के वक्त ट्रेलर से कूदकर जान बचाई। क्षतिग्रस्त ट्रेलर से जनों के शव निकाले जा चुके है लेकिन दो जनों की पहचान नहीं हो सकी है।
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस व दमकल मौके पर पहुंची। दमकल ने आग पर काबू पाया। चारों के शव अजमेर के जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाए हैं। हादसे में दो की शिनाख्त हो गई है। मृतक जयपुर शाहपुरा निवासी सुरेश व संजय हैं। दोनों मामा-भांजे हैं। वहीं ट्रेलर के नंबरों के आधार पर पुलिस दो लोगों की पहचान में जुटी हुई है।
प्रतिक्रिया देने के लिए ईमेल करें : ok@naihawa.com
SHARE THIS TOPIC WITH YOUR FREINDS
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ब्यावर से एक ट्रेलर अजमेर की तरफ आ रहा था। इसमें मार्बल रखा हुआ था। इसी दौरान ब्यावर की तरफ जा रहा सीमेंट के कट्टों से भरा ट्रेलर डिवाइडर क्रॉस कर उससे जा भिड़ा, जिससे दोनों वाहनों में अचानक आग लग गई। ट्रेलरमें सवार लोग संभल पाते, इससे पहले आग ने विकराल रूप ले लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात सुचारू करने के लिए हाईवे को वन वे कर दिया।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- सरकारी बैंक अधिकारियों को बड़ा झटका या राहत? PLI स्कीम पर सरकार ने लगाई रोक | 19 नवंबर 2024 की व्यवस्था अब ठंडे बस्ते में, नए फॉर्मूले पर यूनियनों से होगी बातचीत
- दौसा में हरियाली का संदेश, मंदिर परिसर से महिला थाने तक रोपे पौधे
- छह महीने की शादी… फिर पत्नी के शव के साथ ऐसी हैवानियत, पढ़कर कांप उठेगा कलेजा | फ्रिज में रखे थे शरीर के टुकड़े, उसी कमरे में खाना खाता रहा पति; बदबू ने खोला खौफनाक राज
- बाजार जाने निकली थीं सात महिलाएं, अचानक सिर पर आ गिरा मौत का मलबा | भरतपुर में दीवार ढहने से एक की मौत, 6 घायल; CM भजनलाल अस्पताल पहुंचे
- पहली बार वोट डालने वालों के लिए खास पहल, EVM की समझ के साथ युवाओं ने जाना एक वोट का मतलब | प्रश्न प्रतियोगिता आयोजित
- 35 साल पूरे, अब लोक मंथन के जरिए सांस्कृतिक विरासत को जगाने की तैयारी | भरतपुर में अधिवक्ता परिषद के स्थापना दिवस पर 27 सितंबर की रथ यात्रा का ऐलान
- वैर नगरपालिका चुनाव में 134 प्रत्याशियों की एंट्री, मुकाबला हुआ त्रिकोणीय | निर्दलीयों की बढ़ी ताकत, अब वार्डों के वोटर तय करेंगे किसकी बनेगी सरकार
- 11 महीने बाद राजस्थान हाईकोर्ट को मिला नियमित चीफ जस्टिस | शपथ लेते ही जोधपुर रवाना हुए संजय के. अग्रवाल, सादगी भी चर्चा में
- पुलिस की धमकी देकर 70 लाख हड़पने की तैयारी, तभी PNB ने पकड़ लिया खेल | 78 साल के बुजुर्ग को ऐसे बनाया था डिजिटल अरेस्ट का शिकार
- जोधपुर में कांग्रेस का बड़ा ‘एक्शन’, 25 बागियों पर चला अनुशासन का डंडा | चुनाव से पहले 6 साल के लिए पार्टी से बाहर, पद-दायित्व भी खत्म
