आगरा
उत्तर प्रदेश के आगरा को सुंदर और आकर्षक बनाने में Agra Development Authority (ADA) जुटा हुआ है। इसके तहत अब ग्रेटर नोएडा की तर्ज पर ग्रेटर आगरा विकसित किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। 612 हेक्टेयर की भूमि पर ग्रेटर आगरा बनाने की तैयारी की जी रही है। इसके लिए बुढ़ाना और एत्मादपुर मदरा गांव में 612 हेक्टेअर जमीन चिन्हित की गई है। इस जमीन को खरीदने के लिए 520 करोड़ रुपए का प्रावधान रखा गया है।
ग्रेटर आगरा इनर रिंग रोड टोल प्लाजा के एक तरफ बसाया जा रहा है। इनर रिंग रोड यमुना एक्सप्रेस वे और आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे को जोड़ता है। अधिकारी स्थलीय निरीक्षण भी कर चुके हैं। इस योजना में सिर्फ भूखंड की ही बिक्री होगी। माना जा रहा है कि एडीए के अब तक के सभी प्रोजेक्ट में यह सबसे बेहतरीन प्रोजेक्ट होगा।
नया शहर आगरा इनर रिंग रोड के किनारे बसेगा। इसके लिए 3520 करोड़ रुपए के बजट का अनुमान लगाया गया है। 612 हेक्टेअर जमीन की खरीद पर 520 करोड़ रुपए खर्च होंगे। जबकि तीन हजार करोड़ रुपए विकास कार्यों पर खर्च किए जाएंगे।
32 से लेकर 300 वर्ग मीटर तक के होंगे भूखंड
नव विकसित ग्रेटर आगरा में आगरा विकास प्राधिकरण (ADA) सिर्फ भूखंड की बिक्री करेगा। इसके लिए जल्द ही एजेंसी का चयन किया जाएगा। ADA उपाध्यक्ष डा. राजेंद्र पैंसिया ने बताया कि भूखंड में 32 से लेकर 300 वर्ग मीटर तक के भूखंड होंगे। उनका कहना था कि एडीए के अब तक के सभी प्रोजेक्ट में यह सबसे बेहतरीन प्रोजेक्ट होगा।
इसलिए नहीं बनेंगे फ्लैट
ताज ट्रेपेजियम जोन (टीटीजेड) में होने के कारण ग्रेटर आगरा में एडीए फ्लैट नहीं बनाएगा बल्कि भूखंड की बिक्री करेगा। क्योंकि ताज ट्रेपेजियम जोन (टीटीजेड) में पांच हजार वर्ग मीटर से अधिक के नक्शे नहीं पास हो सकते हैं।
ग्रेटर आगरा में ये होंगी सुविधाएं
ग्रेटर आगरा में बेहतरीन हाई टेक टाउनशिप समेत सभी सुविधाएं दी जाएंगी। ग्रेटर आगरा का काम ग्लोबल टेंडर के माध्यम से विश्वस्तरीय फर्म को सौंपा जाएगा। एडीए वीसी राजेन्द्र पेंसिया ने बताया है कि यहां फ्यूचर सिटी यानी कि भविष्य का शहर बनाने की योजना है। इसलिए कंसल्टेंट भी उसी स्तर के होंगे। योजना को साकार देने के लिए वर्ल्ड क्लास कंसल्टेंट को खोजा जा रहा है। प्रस्तावित ग्रेटर आगरा के लिए कंसल्टेंट के चयन के लिए ग्लोबल टेंडर निकाला जाएगा।
100 सालों को ध्यान में रखकर बसाया जाएगा नया शहर आगरा
ग्रेटर आगरा को विश्व स्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ तैयार किया जाएगा। इस योजना में काम 100 सालों को सोचकर किया जाएगा। ग्रेटर आगरा में आवासीय और व्यावसायिक दोनों को तरजीह दी जाएगी। स्टेडियम के लिए भी जमीन की व्यवस्था की जाएगी।ये शहर विकास की दृष्टि से मील का पत्थर साबित होगा।
लगेंगे पर्यटन से जुड़े तमाम प्रोजेक्ट्स
आगरा में रहनकलां टोल के पास 440 हेक्टेयर जमीन ADA के पास पहले से ही है। वहीं सवा सौ-सवा सौ हेक्टेयर के 2 पॉकेट अलग से विकसित करने की योजना है। ग्रेटर आगरा में ना केवल रिहायशी कॉलोनी विकसित होगी बल्कि मेडिसिटी पार्क, इंडस्ट्रियल एक्टिविटीज के अलावा पर्यटन से जुड़े तमाम प्रोजेक्ट्स भी लगाने की योजना है।
लोन लेने में होगी मशक्कत
ग्रेटर आगरा विकसित करने के लिए लोन ADA को लोन लेने में भी मशक्कत करनी होगी। इनर रिंग रोड के पहले और दूसरे चरण के निर्माण के लिए एडीए ने हुडको से 400 करोड़ रुपए का लोन लिया था। 100 करोड़ रुपए का लोन नोएडा विकास प्राधिकरण से लिया गया था जिसमें अब तक 50 करोड़ रुपए ही लौटाए जा सके हैं। ऐसे में ग्रेटर आगरा के लिए लोन मिलना आसान नहीं होगा।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- भरतपुर के इस युवा बल्लेबाज ने मारी बड़ी बाजी, BCCI की अंडर-16 टीम में चयन; एक और खिलाड़ी को मिला मौका
- भरतपुर व्यापार महासंघ का बड़ा फैसला: किन्नर समाज के साथ हुई बैठक, स्वेच्छा से दी जाएगी दीपावली की बधाई; बेस्ट सजावट पर मिलेगा इनाम
- कोटा में 137 NCC कैडेट्स ने दिखाई एकजुटता की ताकत, रैली से लेकर रंगोली और प्रश्नोत्तरी में लिया हिस्सा
- सरदार पटेल के योगदान से छात्राओं को कराया रूबरू, राजकीय कन्या महाविद्यालय उच्चैन में मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस
- सरदार पटेल की जयंती पर रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में छात्राओं ने लिया राष्ट्रीय एकता का संकल्प
- सरपंच चुनाव में 319 वोटों की धांधली पर भड़की हिंसा, समर्थकों के पथराव से DSP-ASI समेत 4 पुलिसकर्मी लहूलुहान
- भारत के बैंकों में आने वाला है तगड़ा भूचाल, सरकार ने उठाया ऐसा कदम, रातों-रात बदल जाएगी आपके पैसे रखने की व्यवस्था?
- हिमाचल में HPAS अधिकारियों की नई तैनाती से प्रशासन में हलचल, किसी को मिली बड़ी जिम्मेदारी तो किसी को पोस्टिंग का इंतजार
- Himachal News: नेपाली मजदूरों को घास कटवाने ले जा रहे थे मां-बेटे, रास्ते में काल बनकर आई कार; 5 की मौत
- संदलपोशी के साथ हुआ 43वें उर्स का समापन, दरगाह पर उमड़ा जायरीनों का सैलाब; अमन-चैन की मांगी दुआ
