भरतपुर
भरतपुर के जनाना अस्पताल में ACB ने एक डाक्टर के लिए एक संविदाकर्मी को पांच हजार की घूस लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार संविदाकर्मी का नाम सहदेव है और वह बच्चेदानी के ऑपरेशन के लिए एक मरीज के पति से 5 हजार रुपए की रिश्वत ले रहा था। जिस डाक्टर के लिए घूस मांगी गई उसका नाम सुनील मीणा बताया जा रहा है। वह ACB कार्रवाई की भनक लगते ही अस्पताल से फरार हो गया।
यह है मामला
परिवादी यादराम ने पत्नी चमेली को सात जुलाई को जनाना अस्पताल में भर्ती करवाया था। चमेली का इलाज डॉक्टर सुनील मीणा कर रहा था जिस पर डॉक्टर ने चमेली के पति को बच्चेदानी के ऑपरेशन करवाने को कहा और खुद ऑपरेशन करवाने के एवज में परिवादी से 6 हजार रुपए की मांग की, लेकिन सौदा 5 हजार रुपए में तय किया गया। इसकी शिकायत यादराम ने ACB में की जिस पर ACB ने 8 जुलाई को शिकायत का सत्यापन करवाया। एसीबी के कहने पर यादराम रिश्वत देने पहुंचा लेकिन डाक्टर ने खुद रिश्वत न लेकर संविदाकर्मी को भेज दिया और 5 हजार की रिश्वत लेते ACB ने डॉक्टर के सहयोगी सहदेव को गिरफ्तार कर लिया।
कार्रवाई की भनक डॉक्टर सुनील मीणा को लग गई और वह अस्पताल से फरार हो गया। डॉक्टर के सहयोगी सहदेव ने ACB को बताया की वह पैसे डॉक्टर के कहने पर ले रहा था। वहीं दूसरी तरफ फरार डॉक्टर के घर पर मथुरा गेट थाना पुलिस के पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं।
ACB ने मुख्य आरोपी डॉक्टर सुनील मीणा को माना है क्योंकि परिवादी से पैसे की डिमांड डॉक्टर ने की थी, लेकिन डॉक्टर ने सीधे पैसे न लेकर संविदाकर्मी के जरिये घूस लेनी चाही और वह ACB के चंगुल में फंस गया। ACB के सीओ परमेश्वर लाल के निर्देश के बाद डॉक्टर की तलाश शुरू कर दी गई है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- पुलिस की धमकी देकर 70 लाख हड़पने की तैयारी, तभी PNB ने पकड़ लिया खेल | 78 साल के बुजुर्ग को ऐसे बनाया था डिजिटल अरेस्ट का शिकार
- जोधपुर में कांग्रेस का बड़ा ‘एक्शन’, 25 बागियों पर चला अनुशासन का डंडा | चुनाव से पहले 6 साल के लिए पार्टी से बाहर, पद-दायित्व भी खत्म
- Haryana News: 48 घंटे में ही पलट गया पुलिस विभाग का फैसला,9 अफसरों के ट्रांसफर, SP की पोस्टिंग भी बदली
- शिक्षक दिवस पर एक पैर पर खड़े हुए बुजुर्ग शिक्षक, बोले- ‘पेंशन की टेंशन’ ने बुढ़ापा मुश्किल कर दिया
- 90 हजार के चेक का केस 4 साल चला, आखिर कोर्ट से मिली बड़ी राहत; आरोपी दोषमुक्त
- रूपवास की सियासत का एक अध्याय खत्म, 3 बार विधायक रहे निर्भय लाल जाटव का निधन
- दर्शन के लिए निकले थे, रास्ते में मौत ने घेरा; पानी से भरे गड्ढे में पलटी ईको, 4 की मौत
- राजस्थान में फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज, जयपुर समेत 24 जिलों में अलर्ट | 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 5 सितंबर को भारी बारिश का खतरा
- उच्चैन में चुनावी तस्वीर साफ, 25 वार्डों में 124 प्रत्याशी मैदान में | 51 ने छोड़ा मैदान, BJP-कांग्रेस के बीच निर्दलीय बिगाड़ेंगे समीकरण
- जिस नक्शे से दुनिया को समझा, वही दुनिया को गलत दिखाता रहा! अफ्रीका को छोटा, ग्रीनलैंड को दिखाया कई गुना बड़ा | अब बदल सकता है 450 साल पुराना World Map
