नई दिल्ली
रेल प्रशासन 30 फीसद गैंगमैन व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का वेतनमान बढ़ाने को तैयार हो गया है। चरणों में सभी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को वेतनमान में वृद्धि की जाएगी। वेतन आयोग ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का वेतनमान बढ़ाकर 1900 रुपए ग्रेड करने को कहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रेलवे में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों में बड़ी संख्या में गैंगमैन की भर्ती हुई है, अन्य चतुर्थ श्रेणी के पद पर कम संख्या में भर्ती होती है। रेलवे ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का वेतनमान 1800 रुपए ग्रेडपे निर्धारित कर रखा है। जबकि वेतन आयोग ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का वेतनमान बढ़ाकर 1900 रुपए ग्रेड करने को कहा है। इस मामले को लेकर रेलवे बोर्ड के अधिकारियों के साथ ट्रेड यूनियन के प्रतिनिधियों से वार्ता हुई है।
इस वार्ता के बाद रेलवे बोर्ड के अधिकारी प्रथम चरण में 30 फीसद चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों का वेतनमान बढ़ाकर 1900 रुपए ग्रेड करने को तैयार हो गए हैं। चरणवार शेष चतुर्थ कर्मचारियों का वेतन मान बढ़ाया जाएगा। इसी तरह रात में ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को रात्रि भत्ता देना बंद कर दिया गया था। इस मामले को लेकर रेल कर्मचारियों ने आंदोलन किया था। रेलवे बोर्ड कर्मचारियों को रात्रि भत्ता भी देने को तैयार हो गया है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- 178 मरीजों की आंखों की जांच, 26 में निकला मोतियाबिंद; बीकानेर में जरूरतमंदों के लिए लगा निःशुल्क शिविर
- खेत की उपज से कमाई बढ़ाने का नया रास्ता, लहसुन की कलियां अलग करने से एलोवेरा जूस तक, मेले में दिखी ये तकनीकें
- आर्थिक रूप से कमजोर अग्रवाल बेटियों की शादी में अब 51 हजार की मदद, जयपुर में नई पहल का आगाज
- चार साल में 14,500 मरीजों तक पहुंची होम्योपैथी की सेवा, अब 70+ उम्र वालों के लिए रजिस्ट्रेशन भी मुफ्त
- राजस्थान चैम्बर में ‘प्रोजेक्ट ग्रीन टुमॉरो’ का आगाज़: उद्योग और व्यापार जगत ने लिया हरित कल का सामूहिक संकल्प
- खेत से कार्बन उत्सर्जन घटाने की चुनौती, वैज्ञानिकों ने बताया कैसे बदलेगा खेती का तरीका
- राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: जिला जज कैडर के सीनियर जजों के रातों-रात तबादले, देखिए किसे कहां मिली नई तैनाती
- खेत से कमाई का नया रास्ता, MPUAT के मशरूम स्टॉल पर उमड़ी भीड़, जनप्रतिनिधियों ने भी जाना उत्पादन का तरीका
- भरतपुर: विप्र महासभा की बैठक में उठी समाज की बहन-बेटियों की सुरक्षा की आवाज, दहेज जैसी कुरीतियों पर बनी रणनीति
