बीकानेर के कुचिलपुरा चौक में रज्जाकी पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट और ASG हॉस्पिटल के शिविर में 178 मरीजों की नेत्र जांच हुई। 26 मरीजों में मोतियाबिंद मिला।
बीकानेर। आंखों की जांच के लिए अस्पताल तक पहुंचने में परेशानी झेलने वाले लोगों के लिए कुचिलपुरा चौक में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया गया। रज्जाकी पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट और ASG हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को शाहे इस्माईल मंज़िल, कुचिलपुरा चौक में आयोजित शिविर में कुल 178 मरीजों की नेत्र जांच (OPD) की गई।
जांच के दौरान 26 मरीजों में मोतियाबिंद की समस्या सामने आई। चिकित्सकों ने इन मरीजों को आगे मोतियाबिंद का ऑपरेशन करवाने की सलाह दी। शिविर का उद्घाटन हाफिज ज़ाकिर हुसैन जमाली ने किया।
डॉ. आनंद व्यास के नेतृत्व में हुई जांच
शिविर में डॉ. आनंद व्यास के नेतृत्व में चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। मरीजों की नेत्र जांच के साथ उन्हें उनकी समस्या के अनुसार चिकित्सकीय परामर्श भी दिया गया। शिविर की व्यवस्थाओं में कपिल चौहान, हरेंद्र गोयल और परवीन खत्री सहित ट्रस्ट एवं अस्पताल से जुड़े कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया। निशा कोहरी और जाकिर हुसैन गौरी ने बताया कि शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को उनके क्षेत्र में ही निःशुल्क नेत्र जांच और उचित चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराना था। शिविर में स्थानीय लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया।
ये लोग भी रहे मौजूद
शिविर में ऐजाज, सलीम, नोमान, अबरार, शौकत, मुराद, मईनुदीन, अजमत, गौस मोहम्मद, आरिज, जहीन, दानिश और अलिना भी उपस्थित रहे।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
गांवों की सरकार के लिए बिगुल बजा, 4 चरणों में होगा रण; जानिए कब किस चरण में पड़ेगा वोट
