गुरदासपुर
पंजाब के गुरदासपुर जिला के कस्वा घुमाण के नजदीक गांव बल्ड़वाल में दो गुटों की आपसी रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया। यहां दो गुटों में हुई जबरदस्त फायरिंग में एक ही परिवार के चार लोगों की गोली मर क्र हत्या कर दी गई गई जबकि दो लोग घायल हो गए।
बल्ड़वाल निवासी जसपाल सिंह ने सिविल अस्पताल में बताया किसुबह उनके ही गांव के दो व्यक्तियों ने उनके परिवार पर ताबड़तोड़ गोलिबारी की, जिसके कारण उनके पिता मंगल सिंह, उनके बेटे बबन दीप सिंह तथा दो भाइयों सुखविंदर सिंह और जसवीर सिंह की मौत हो गई जबकि उनके दो भतीजे हरमंदीप सिंह और जश्नप्रीत सिंह गोली लगने से घायल हो गए। उनको सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां से दोनों घायलों को अमृतसर रैफर कर दिया गया।
मामला प्रेम संबंध का
मामला प्रेम संबंध का बताया जा रहा है, जिससे नाखुश लड़के के परिजनों ने खेत पर काम कर रहे लड़की के परिवार पर अंधाधुंध गोलिबारी की। गुरदासपुर जिले के बटाला में रविवार सुबह गांव बल्लरवाल का एक प्रेमी जोड़ा घर से फरार हो गया था। हालांकि बाद में वे दोनों वापस आ गए। इससे गुस्साए लड़की के परिवार वालों ने खेत में काम कर रहे लड़के के परिवार वालों पर हमला बोल दिया और भगा भगाकर पिस्तौल से गोलियां मारकर एक ही परिवार के चार सदस्यों को मौत के घाट उतार दिया।इस सिलसिले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा घटना स्थल पर पहुंच कर जांच कर रही है। घटना की सूचना के बाद मौके पर भारी पुलिस फोर्स मौजूद है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- 25 हजार की मांग, 10 हजार लेते ही CBI के जाल में फंसा अफसर; रेलवे के चीफ हेल्थ इंस्पेक्टर पर ऐसे कसा शिकंजा
- UPI से ₹2,000 से ज्यादा का पेमेंट करेंगे तो क्या अब जेब कटेगी? नया नियम समझ लीजिए, ग्राहक पर नहीं पड़ेगा सीधा बोझ
- गुरु पर गंभीर आरोपों से मथुरा में हलचल; CM योगी तक पहुंची महिला की शिकायत, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
- किसकी सीट बचेगी, किसका सपना टूटेगा? पंचायत चुनाव से पहले सबसे बड़ा फैसला फिर अटका
- हिन्दी पर मंथन से लेकर प्रतिभाओं के सम्मान तक… एमएसजे कॉलेज में हिन्दी दिवस पर दिखा भाषा के प्रति उत्साह | प्रतियोगिताओं के विजेता भी हुए सम्मानित
- छात्रवृत्तियों की जानकारी से लेकर स्वच्छता के संदेश तक, छात्राओं को मिला जागरूकता का पूरा डोज | रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में व्याख्यान माला
- राखी बांधने से पहले हुई सप्त ऋषियों की पूजा, फिर भाइयों की कलाई पर सजा रक्षा सूत्र | ऋषि पंचमी पर माहेश्वरी समाज ने निभाई अनूठी परंपरा
- Rajasthan Prosecution Service: 192 सहायक निदेशकों की वरिष्ठता सूची सामने आई, अब 15 दिन में आपत्ति का मौका | 1 अप्रैल 2026 से तय होगी वरिष्ठता की तस्वीर; यहां देखें पूरी लिस्ट
