आगरा/ धौलपुर
राजस्थान के धौलपुर में सदर थाना इलाके के बाड़ी मार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने सामने से श्रद्धालुओं की कार को टक्कर मार दी। जिससे 2 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। जबकि 3 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए एम्बुलेंस से नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार सवार आगरा जिले के सुल्तानपुर के रहने वाले हैं।
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के सुल्तानपुर निवासी पांच दोस्त शनिवार को रात कार से कैला देवी माता के दर्शन करने के लिए जा रहे थे। धौलपुर शहर से निकलते ही बाड़ी मार्ग पर राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कार को टक्कर मार दी।
हादसे में संजय वर्मा, अवधेश अग्रवाल, विष्णु अग्रवाल सहित कार सवार 2 अन्य लोग घायल हो गए। जिन्हें 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल धौलपुर ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने संजय वर्मा और अवधेश अग्रवाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं विष्णु अग्रवाल को गंभीर चोटें आई हैं। जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना में 2 अन्य लोगों को हल्की चोटें आई हैं।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- नारायणी माता से लौट रहा परिवार रास्ते में उजड़ गया, पिता और दो बच्चों की मौत | बांदीकुई में सामने से आई कार ने बाइक को मारी टक्कर, मां गंभीर
- राजस्थान में अगले 48 घंटे भारी, 300 MM बारिश ने बढ़ाई चिंता | 22 बांध लबालब, 220 अब भी खाली; 12 अगस्त को कई संभागों में भारी से अतिभारी बारिश का अलर्ट
- भरतपुर में व्यापारियों के संघर्ष की पहली जीत, 6 दुकानों का हुआ आवंटन | सड़क चौड़ीकरण से उजड़े कारोबारियों को मिली राहत, महासंघ बोला- लड़ाई अभी बाकी है
- 137 फर्मों पर पड़ा टैक्स विभाग का छापा तो खुला 547 करोड़ का खेल, 106 निकलीं फर्जी | ITC के नाम पर चल रहा था बड़ा नेटवर्क, 4.65 करोड़ की राशि तत्काल ब्लॉक
- चुनाव से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक उलटफेर, 183 RAS अफसरों के तबादले | CM के OSD से लेकर ADM-SDM तक बदले, देखें किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी
- भुसावर में फिर गूंजे गायत्री मंत्र, हर रविवार होगा यज्ञ | गायत्री नव चेतना केंद्र की गतिविधियों को मिली नई शुरुआत, बड़ी संख्या में जुटे लोग
- महाकाल दर्शन से पहले धौलपुर के परिवार पर टूटा कहर, मां-बेटे-बहू की मौत | दो मासूम बेटे सुरक्षित बचे, ड्राइवर समेत दो गंभीर घायल; ओवरटेक करते वक्त हुआ हादसा
- एमएसएमई को समय पर भुगतान की राह होगी आसान, ऑनलाइन विवाद निपटारे से छोटे कारोबारियों को राहत
- चुनाव आचार संहिता का बहाना नहीं चलेगा, 2 साल पूरे होते ही शिक्षकों का नियमितीकरण जरूरी | हिमाचल हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, पिछली तारीख से मिलेगा वेतन-एरियर और वरिष्ठता का लाभ
