भरतपुर
भरतपुर शहर की घनी आबादी वाले इलाके चौदह महादेव की गली में कुछ बदमाश फायरिंग और पथराव कर भाग गए। इलाके के लोग एक बार तो गोली चलने की आवाज सुनकर दहशत में आ गए। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
चौदह महादेव गली निवासी नरेंद्र ने मथुरा गेट थाने में दर्ज कराइ रिपोर्ट में बताया कि देर रात उनके घर के सामने कसाई गली का ही युवक शाहरुख़ अपने साथियों के साथ रेकी कर रहा था। उनका इरादा घर में चोरी करने का लग रहा था। रिपोर्ट के अनुसार नरेंद्र के घर के सामने रहने वाले संजीव ने उन युवकों को देख लिया और बदमाशों को टोका तो बदमाशों ने हवा में फायरिंग शुरू कर दी।
फायरिंग की आवाज सुन आसपास के लोग अपने घरों से बाहर आ गए। मोहल्ले के लोग सड़क पर इकट्ठे हुए तो बदमाशों ने उन पर पथराव कर दिया और भागते-भागते लोगों के ऊपर चाक़ू फेंक कर मारा। इस घटना में किसी के चोट नहीं आई है। लोगों ने बताया कि शाहरुख़ हिस्ट्रीशीटर है। वह आए दिन ऐसी वारदात करता रहता है। शाहरुख़ जाते-जाते उन्हें जान से मारने की धमकी देकर गया है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- Haryana News: 48 घंटे में ही पलट गया पुलिस विभाग का फैसला,9 अफसरों के ट्रांसफर, SP की पोस्टिंग भी बदली
- शिक्षक दिवस पर एक पैर पर खड़े हुए बुजुर्ग शिक्षक, बोले- ‘पेंशन की टेंशन’ ने बुढ़ापा मुश्किल कर दिया
- 90 हजार के चेक का केस 4 साल चला, आखिर कोर्ट से मिली बड़ी राहत; आरोपी दोषमुक्त
- रूपवास की सियासत का एक अध्याय खत्म, 3 बार विधायक रहे निर्भय लाल जाटव का निधन
- दर्शन के लिए निकले थे, रास्ते में मौत ने घेरा; पानी से भरे गड्ढे में पलटी ईको, 4 की मौत
- राजस्थान में फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज, जयपुर समेत 24 जिलों में अलर्ट | 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 5 सितंबर को भारी बारिश का खतरा
- उच्चैन में चुनावी तस्वीर साफ, 25 वार्डों में 124 प्रत्याशी मैदान में | 51 ने छोड़ा मैदान, BJP-कांग्रेस के बीच निर्दलीय बिगाड़ेंगे समीकरण
- जिस नक्शे से दुनिया को समझा, वही दुनिया को गलत दिखाता रहा! अफ्रीका को छोटा, ग्रीनलैंड को दिखाया कई गुना बड़ा | अब बदल सकता है 450 साल पुराना World Map
- नदबई में चुनावी तस्वीर साफ, 148 प्रत्याशियों को मिले चिन्ह | 3 वार्डों में मतदान नहीं, 11 सितम्बर को होगी वोटिंग
