जोधपुर
जोधपुर के रातानाडा क्षेत्र में शुक्रवार को एक दिल को हिला देने वाली घटना सामने आई। रातानाडा में सूर्या ट्विन टावर के एक फ्लैट से पुलिस ने एक ही परिवार के चार शव बरामद किए। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। मौका-ए-वारदात पर परिवार का मुखिया फंदे पर झूलता मिला, जबकि उसकी पत्नी व दो बच्चों के शव नीचे पड़े मिले।
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि व्यापारी ने पहले पत्नी, बेटा व बेटी को जहर दिया और फिर उनका गाला घोंट दिया। इसके बाद खुद ने भी फंदे पर लटक कर जान दे दी। मौके पर पुलिस व फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) टीम जांच में जुटी है।
मृतकों की शिनाख्त सूर्या ट्विन टावर में निवास करने वाले दीनदयाल अरोड़ा (45), उसकी पत्नी सरोज (42), बेटा हिरल (13) बेटी तन्वी (7 साल) के रूप में हुई है। दीनदयाल की घंटाघर सब्जी मंडी के निकट कपड़े की दुकान है। आज सुबह इनके मकान से काफी देर तक कोई बाहर नहीं आने पर पड़ोसियों 11:30 बजे आवाज लगाई। एक पड़ोसी ने अंदर का नजारा देखा तो चौंक उठा। अंदर के कमरे में पंखे के हुक से दीनदयाल लटका हुआ था। जबकि दोनों बच्चे व उसकी पत्नी नीचे लेटे हुए थे।
थोड़ी देर में मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। एक साथ चार लोगों के मरने की सूचना मिलते ही आला अधिकारी भी वहां पहुंच गए। अंदर की जांच कर रही पुलिस फिलहाल किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है। प्राथमिक जांच में उनका यह मानना है कि पत्नी व बच्चों को पहले जहरीला पदार्थ खिलाया गया । इसके बाद तीनों का गला दबाकर मारा गया लगता है। दीनदयाल ने तीनों को मार आत्महत्या कर ली।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- अपने नाम की SIM किसी और को दी तो फंसेंगे, 3 साल जेल और ₹50 लाख जुर्माना, सरकार ने जारी की नई चेतावनी | ऐसे चेक करें आपकी ID पर कितने नंबर चल रहे
- भरतपुर में रूह कंपा देने वाला हादसा, ट्रेलर ने व्यापारी को 100 मीटर तक घसीटा; सड़क पर बिखर गए शरीर के चीथड़े
- PNB की करेंसी चेस्ट में ₹17.29 करोड़ के नकली नोटों के खेल में अब तक चार गिरफ्तार, NIA की नजर रुड़की पर; क्या है नई कड़ी? | राजस्थान से भी कनेक्शन
- अक्टूबर में खुलेगा पेंशन एरियर का रास्ता, किसे कितना मिलेगा? CM सुक्खू के ऐलान से सामने आया पूरा हिसाब | कर्मचारियों को भी राहत के संकेत
- वैर में 20 निर्दलीयों के बीच BJP ने मारी बाजी, ललितेश धाकड़ बनीं अध्यक्ष; कांग्रेस को सिर्फ 2 वोट
- उदयपुर में BJP का बोर्ड, पारस सिंघवी बने मेयर; 55 वोट के साथ दर्ज की जीत | कांग्रेस को 25 वोट
- भरतपुर नगर निगम: चुनाव में वोट नहीं पड़ा, आज शपथ लेकर मेयर की कुर्सी संभाली अनुराधा सिंह ने; अब 65 वार्डों की जिम्मेदारी
- 2002 में केस खारिज, 16 साल तक चुप्पी… फिर 6,290 दिन की देरी माफ कराने पहुंचे, हाईकोर्ट ने दिया झटका | वकील से संपर्क टूटने की दलील भी नहीं चली
- पैकेट पर लिखे 14 अंक यूं ही नहीं होते; FSSAI नंबर का हर हिस्सा बताता है कुछ खास, खरीदारी से पहले ऐसे करें चेक
- अमरूद की खेती से बढ़ेगी आदिवासी किसानों की कमाई, 25 किसानों को मिले पौधे, खाद-कीटनाशक और स्प्रे मशीन
