भिंड
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के भिण्ड (Bhind) जिले से बहुत ही दर्दनाक हादसे की खबर है। सुबह-सुबह हुए इस सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई और पंद्रह लोग घायल हो गए। घायलों में चार की हालत बहुत गंभीर बनी हुई है। बस ग्वालियर से बरेली जा रही थी। मृतकों और घायलों में ज्यादातर उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश के निवासी हैं। सभी घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
पुलिस के अनुसार चार मृतकों की पहचान हो गई है। इनमें रजत राठौर पुत्र शिव सिंह राठौर (22) निवासी किलागेट ग्वालियर, गानी पत्नी भगवानदास आदिवासी (20) निवासी सायगढ़ गांव जिला सागर, हरेंद्र पुत्र रघुवीर तोमर निवासी इटावा और हरिओम पुत्र देश राज कडेरीया निवासी हरदोई यूपी शामिल हैं। वहीं 3 मृतकों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए गोहद भेज दिया है।
मच गई चीत्कार
हादसा होते ही बस में चीत्कार मच गई गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के इलाके के लोग मौके पर मदद के लिए दौड़ पड़े और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को ग्रामीणों की मदद से अस्पताल पहुंचाया। हादसा भिंड में गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के डॉग बिरखड़ी के पास हुआ। बताया जा रहा है कि हादसा कंटेनर का टायर फटने की वजह से हुआ। टायर फटने के बाद कंटेनर बस से जा भिड़ा।
गोहद चौराहा थाना प्रभारी ओम प्रकाश मिश्रा ने बताया कि हादसा शुक्रवार सुबह करीब 7.30 बजे हुआ। बस और कंटेनर की टक्कर के बाद कंटेनर पलट गया और ड्राइवर घायल हो गया, वहीं बस का ड्राइवर हादसे के बाद फरार हो गया।
ये हुए घायल
- आजम खां कादरी, निवासी आपागंज ग्वालियर
- अभिषेक पुत्र राजेश सिंह भदौरिया, डीडी नगर ग्वालियर
- उषा सिंह पत्नी आरआर वैश्य, निवासी आमखो
- सत्यपाल सिंह पुत्र पूरन सिंह, निवासी कन्नोज
- हरनाथ सिंह पुत्र रामप्रताप सिंह भदौरिया, डीडी नगर ग्वालियर
- संजय सिंह पुत्र सत्येंद्र सिंह, फर्रुखाबाद, यूपी
- अस्तिव पांडेय पुत्र शशिकांत पांडेय, भोपाल
- निशा राठौर पुत्री सुमेर सिंह राठौर, निवासी किलागेट
- राजीव कुमार पुत्र श्रीपाल सिंह, हरदोई यूपी
- रानी पत्नी सुनील, नई सड़क ग्वालियर
- सूरज पुत्र सुनील, इटावा
- संजय पुत्र सतेंद्र राठौर
- रामगुलाम सिंह पुत्र रमा चौहान, कानपुर
- ईशा राठौर, किलागेट
- शिवानी राठौर, किलागेट
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- बंगाल के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर: 5% तक हो सकती है सालाना वेतनवृद्धि | सातवें राज्य वेतन आयोग का दायरा तय, केंद्रीय कर्मचारियों के बराबर वेतन से लेकर पेंशन-भत्तों तक हो सकता है बदलाव
- एग्रीविजन-2026 में कृषि के भविष्य पर मंथन, युवाओं को उद्यमिता का मंत्र| उदयपुर सम्मेलन में 624 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
- रुदावल में हनुमान मंदिर तक सड़क चौड़ी करने की मांग, मुख्यमंत्री को भेजा पत्र | श्रद्धालु परेशान
- भरतपुर में 16 अगस्त को लगेगा विशाल रक्तदान शिविर, माहेश्वरी मंडल समिति का आयोजन
- PNB में लोन के नाम पर 40 लाख की धोखाधड़ी | 35 लाख का लोन मंजूर, दो चेक से रकम निकली; शाखा प्रबंधक समेत 4 पर केस
- लोक अभियोजकों को भजनलाल सरकार की बड़ी सौगात, फीस में बढ़ोतरी का ऐलान | रिटेनरशिप, एपीयरेंस, ड्राफ्टिंग और ओपिनियन फीस बढ़ेगी; 80 नए न्यायालयों के साथ विधि अधिकारियों के पद भी बढ़ाए
- खेती से स्टार्टअप तक… युवाओं के लिए कृषि में खुल रहे नए रास्ते | ‘एग्रीविजन-2026’ में राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने AI, ड्रोन और रोबोटिक्स को बताया खेती का भविष्य
- शोध के सवालों से निकली नई राहें, 20 शोधार्थियों ने रखी प्रगति की तस्वीर | राजकीय कला कन्या महाविद्यालय कोटा में छमाही शोध-प्रगति प्रस्तुतीकरण
- पति-पत्नी अब रेलवे में अलग-अलग शहरों में नौकरी करने को मजबूर नहीं? नए नियमों में ट्रांसफर का रास्ता हुआ आसान | एक स्टेशन पर पोस्टिंग की कोशिश से लेकर शिकायत तक, जानिए क्या बदला
- Himachal News: 100 फीट गहरी खाई में समाई प्राइवेट बस, 7 की मौत | 11 घायल, कई की हालत गंभीर; मृतकों के सामने आए नाम
