भरतपुर
भरतपुर में खाद की किल्ल्त के चलते किसानों में मारामारी मची है। इसी मारा-मारी के बीच मंगलवार को किसानों को जैसे ही पता चला कि भरतपुर की सरसों मंडी में खाद मिल रही है तो सुबह तड़के से ही वहां भीड़ जमा हो गई और पहले पाने के चक्कर में मारामारी मच गई।
इसी दौरान दो लोगों में तो लात-घूंसे और थप्पड़बाजी हो गई। इससे मौके पर भगदड़ मच गई। इस दौरान कई महिलाएं तो जमीन पर गिर गईं। झगड़े की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को धारा 151 के तहत शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
किसानों का कहना है कि किसान मानसून के बाद अब खाद के लिए भटक रहे हैं। पूरे जिले में इसकी किल्ल्त बनी हुई है। कई जगह ब्लैक में खाद बिक रहा है। किसानों को पड़ौसी राज्य उत्तर प्रदेश जाना पड़ रहा। फिर भी उन्हें खाद नहीं मिल रहा है। दूसरे प्रदेश के होने का हवाला देकर खाली हाथ लौटा दिया जा रहा है।
किसानों ने बताया कि उनकी फसल खराब हो रही है। अगर उन्हें खाद नहीं मिली तो उनकी फसल बर्बाद हो जाएगी। उनका कहना है कि उनके जीवन का यही एक आधार है।
30 हजार मीट्रिक टन उर्वरक की जरूरत
कृषि विभाग के अनुसार भरतपुर जिले में इस वर्ष करीब 3.65 लाख हेक्टेयर भूमि में रबी फसल की बुवाई होनी है। इसके लिए औसतन करीब 30 हजार मैट्रिक टन डीएपी की आवश्यकता है। बीते 3 महीने में जरूरत से काफी कम उर्वरक किसानों को उपलब्ध हो पाया है। जिले के किसानों को अगस्त में 4000 मीट्रिक टन, सितंबर में 6500 मीट्रिक टन उर्वरक बेची गई थी। जबकि अक्टूबर माह में अब तक सिर्फ 2500 मीट्रिक टन उर्वरक उपलब्ध है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- भरतपुर का ‘अपना घर’ अब बिहार में भी बनेगा सहारा | 4 शहरों में खुलेंगे सेवा केंद्र, मॉडल देखने पहुंच रहा सरकारी दल
- भरतपुर की सड़कों पर उतरी पर्यावरण की ‘हरी सेना’ | 9 झांकियां, गौरैया बचाओ अभियान और हजारों कदमों ने दिया बड़ा संदेश
- लैंड पूलिंग पर किसानों का बड़ा विरोध, भाजपा कार्यालय में गरमाई बैठक | 12 गांवों के किसान आमने-सामने, आयोग अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
- बैंक में CBI का ‘जाल’… रिश्वत का पूरा खेल ध्वस्त | नोट हाथ में लेते ही ब्रांच मैनेजर और बैंक मित्र रंगे हाथ दबोचे गए
- नौवीं अखिल भारतीय चैंपियनशिप का भव्य आगाज़ | 180 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
- नौवीं अखिल भारतीय चैंपियनशिप का भव्य आगाज़ | 180 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
- अब AI बताएगा कौन बनेगा अगला स्टार | श्रेयस अय्यर जुड़े इस क्रिकेट प्लेटफॉर्म से, युवा खिलाड़ियों को मिलेगा सीधा मौका
- केक नहीं, पेड़ लगाओ | MPUAT के छात्रों को मिला पर्यावरण बचाने का अनोखा मंत्र, जन्मदिन पर वृक्षारोपण का आह्वान
- मीटर उठा ले गए, फिर मांगे 25 हजार | ACB ने रिश्वत के खेल का किया ‘पावर कट’, JVVNL के AEN समेत दो गिरफ्तार
- रेगिस्तान में पानी बचाने की मुहिम को राष्ट्रीय पहचान | एमपीयूएटी के कुलगुरु डॉ. प्रताप सिंह धाकड़ को मिला प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान
