नई दिल्ली
विख्यात यूट्यूबर और कॉमेडियन भुवन बाम के सिर से माता-पिता का साया उठ गया। उन्होंने कोरोना वायरस की वजह से अपने माता-पिता ‘आई-बाबा’ को खो दिया। उनके आई-बाबा का निधन कोरोना के कारण 1 महीने के अंतर में हुआ है। वहीं, अपने पेरेंट्स को खोने के बाद भुवन पूरी तरह टूट गए हैं। इस बारे में भुवन बाम ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक एक इमोशनल पोस्ट शेयर की है। जिसमें उन्होंने आई-बाबा की फोटोज के साथ उन्हें खोने का दर्द बयान किया है। इस पोस्ट पर कई फैंस उन्हें हिम्मत बनाए रखने के लिए कहते दिखाई दे रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए भुवन ने कैप्शन में लिखा, ‘कोविड की वजह से मैंने अपनी दोनों लाइफलाइंस को खो दिया। आई और बाबा के बिना कुछ भी पहले जैसा नहीं रहेगा। एक महीने में सब बिखर चुका है। घर, सपने, सब कुछ।’
काश वो दिन जल्दी आ जाए
आगे भुवन ने लिखा, ‘मेरी आई मेरे पास नहीं है, मेरे बाबा मेरे पास नहीं हैं। अब शुरू से जीना सीखना पड़ेगा। मन नहीं कर रहा। क्या मैं एक अच्छा बेटा था? क्या मैंने उन्हें बचाने के लिए सबकुछ किया? मुझे अब इन सवालों के साथ जीना होगा। मैं उन्हें दोबारा देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता। मैं दुआ करता हूं कि वो दिन जल्दी आए।’ अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर माता-पिता के साथ बिताए हंसते-खेलते लम्हों को याद करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों से ही जाहिर है कि वो अपने आई-बाबा से कितने क्लोज थे। इन तस्वीरों में भुवन के भाई भी नजर आ रहे हैं। वहीं, इन तस्वीरों के साथ भुवन ने कैप्शन में जो बातें कही हैं, उसे पढ़कर हर कोई भावुक हो गया। यहां देखें भुवन द्वारा शेयर किया गया ये पोस्ट-
भुवन बाम के इस पोस्ट पर तमाम सेलेब्स और उनके दोस्त कमेंट कर उन्हें सांत्वना दे रहे हैं। भुवन की इस पोस्ट पर राजकुमार राव, ताहिरा कश्यप, आशीष चंचलानी, कैरी मिनाटी, मुकेश छाबड़ा ने भी कमेंट कर दुख जताया है। सभी लोग ऐसे समय में भुवन बाम से हिम्मत बनाए रखने के लिए कह रहे हैं।
ये भी पढ़ें
- समरसता और सेवा का संगम | केशव नगर में विहिप सेवा विभाग का प्रशिक्षण व सम्मान समारोह आयोजित
- हरियाणा की जिला न्यायपालिका में बड़ा फेरबदल | हाई कोर्ट ने किए 49 न्यायिक अधिकारियों के तबादले, तुरंत नए पदभार संभालने के आदेश
- हरियाणा सरकार ने DA-DR बढ़ाकर 60% किया | 4 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों को फायदा, जानें कब से मिलेगा एरियर
- बिहार में रिश्वत लेते पकड़ा गया यूनिवर्सिटी का असिस्टेंट रजिस्ट्रार… और खुल गया ‘ऊपर’ तक का खेल | 2.5 लाख की डील में VC का नाम, ऑडियो रिकॉर्डिंग से मचा हड़कंप
- रेलवे में बड़ा बदलाव… अब बीमारी भी नहीं रोकेगी प्रमोशन | डी-कैटेगराइज्ड कर्मचारियों की पुरानी सेवा भी जुड़ेगी, ग्रुप ‘बी’ तक का रास्ता साफ
- बैंक की एक लाइन… और कब्र तक पहुंच गया भाई! | 20 हजार के लिए बहन का कंकाल कंधे पर रख बैंक में जा धमका
- 25 ओवर में चौकों-छक्कों की बरसात, 2 मैचों में पलटे समीकरण | बैंकर्स और गोपालगढ़ क्लब की धमाकेदार जीत, टूर्नामेंट में बढ़ा रोमांच
- भुसावर में ‘गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करो’ की गूंज | महिलाओं की अगुवाई में निकली जनजागरण रैली, SDM को सौंपा ज्ञापन
- पिंक सिटी कप में भरतपुर का ‘ताइक्वांडो धमाका’ | जयशंकर टाईगर क्लब ने 15 मेडल जीतकर लहराया परचम
- नदबई मर्डर के आरोपी अब तक फरार | व्यापार महासंघ का अल्टीमेटम, गिरफ्तारी नहीं तो जिला-स्तर पर आंदोलन
भुवन बाम भी हो चुके हैं कोरोना संक्रमित
बीते साल नवंबर के महीने में भुवन बाम भी कोरोना संक्रमित पाए गए थे। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर बताया था कि, ‘बीते कुछ दिनों से तबीयत खराब चल रही। टेस्ट के नतीजे आ गए हैं और मैं कोविड -19 से संक्रमित हो गया हूं।’ गौरतलब है कि भुवन बाम मशहूर यूट्यूबर हैं। उन्हें बीबी की वाइन्स के नाम से जाना जाता है। भुवन छोटे- छोटे कॉमेडी वीडियो बनाकर लोगों को एंटरटेन करते हैं।
