भरतपुर
भरतपुर शहर में काली बगीची के पास बने एक निजी अस्पताल ने नगर निगम को धता बता कर सीएफसीडी के नाले को पाटकर कब्जा कर लिया है। इस स्थान पर स्थाई रूप से लकड़ी के खोखे रख दिए गए हैं और ठेलों का भी जमावड़ा हो गया है। इससे जहां आवाजाही बाधित हो रही है, वहीं गन्दगी का आलम बना हुआ है।
इलाके के पार्षद दीपक मुदगल ने भरतपुर नगर निगम प्रशासन के निजी सहायक रविंद्र सिंह को आयुक्त और महापौर के नाम पत्र देकर एक शिकायत दी है और बताया है कि काली बगीची के पास बने राज ट्रोमा सेंटर ने सीएफसीडी के नाले को पाट दिया है और निजी तौर पर मरीजों को सुविधा देने के लिए बड़ी संख्या में लकड़ी के खोखे ठेले शहर के मुख्य मार्ग पर लगा दिए हैं।
दीपक मुदगल के अनुसार ट्रोमा संचालक ने मुख्य नाले पर खुला शौच भी बना दिया है। यही नहीं निगम और सफाई के सभी नियमों को ताक पर अस्पताल का सारा कचरा नाले और सड़क पर कचरा भी डालना शुरू कर दिया है। पार्किंग के लिए नाले को पाटकर पार्किंग बना दी गई है।
पार्षद दीपक मुदगल ने नगर निगम को ज्ञापन में इस अस्पताल के कारण भविष्य में आमजन को होने वाली परेशानी से अवगत कराया और कहा कि यदि तुरंत प्रभाव से निगम ने अतिक्रमण नहीं हटाया तो वार्ड की जनता को आंदोलन करने पर मजबूर होना पड़ेगा।
पार्षद ने शिकायत की प्रतिलिपि संभागीय आयुक्त भरतपुर, जिला कलक्टर, पुलिस अधीक्षक भरतपुर एवम महापौर नगर निगम को भी दी है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- अनुशासनहीन अधिकारियों पर सख्त हुई सरकार, 19 विभागीय मामलों में लिए बड़े फैसले
- राजस्थान के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत: पदोन्नति में मिलेगी दो साल की छूट, सचिवालय में 149 नए पद भी सृजित
- महाराणा प्रताप जयंती पर भरतपुर में गूंजी वीरता की गाथाएं, साहित्य परिषद की विचार एवं काव्य गोष्ठी आयोजित
- पुरुषोत्तम मास पर भुसावर में भक्ति की रसधारा, संपूर्ण रामायण पाठ और भजनों से गूंजा लक्ष्मी नारायण मंदिर
- जयपुर में रक्तकोष फाउंडेशन का द्वितीय राष्ट्रीय अधिवेशन सम्पन्न, भरतपुर टीम सम्मानित
- विदेश में पढ़ाई का सपना होगा और आसान | क्रिज़ैक ने AI प्लेटफॉर्म फॉरेनएडमिट्स में किया रणनीतिक निवेश, लोन-वीज़ा सेवाओं को मिलेगी रफ्तार
- 5 दिन तक गूंजेगा ‘जय महेश’ का जयघोष | भरतपुर में महेश नवमी पर भक्ति, सेवा और संस्कृति का होगा भव्य संगम
- महाराणा प्रताप जयंती पर 486 पौधों से प्रकृति को नमन | शिक्षा मंत्री बोले- ‘अकबर महान नहीं, आक्रांता था’, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
- NCC कैंप में गूंजा सेना में भर्ती का मंत्र | अधिकारियों ने कैडेट्स को बताए सफलता के गुर, देशसेवा का बढ़ाया जोश
- ठाकरे को दिल्ली में सबसे बड़ा झटका | 9 में से 6 सांसद बगावत पर, शिंदे खेमे में विलय की तैयारी
