अजमेर
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा चिकित्सा शिक्षा विभाग के लिए सहायक आचार्य के 337 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।
इन पदों के लिए आवेदन के इच्छुक आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट, rpsc.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध कराए जाने वाले ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। योग्यता और अन्य विवरणों के लिए आरपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2021 अधिसूचना देखें।
आयोग सचिव हरजी लाल अटल ने बताया कि 22 दिसंबर तक आवेदन किए जा सकेंगे। भर्ती का सिलेबस भी जारी कर दिया गया है। परीक्षा पैटर्न भी जारी किया गया है। परीक्षा में बहु विकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। पेपर में 180 सवाल पूछे जाएंगे। प्रत्येक सवाल 1 अंक का होगा। पेपर हल करने के लिए तीन घंटे का समय दिया जाएगा। परीक्षा का माध्यम अंग्रेजी रहेगा।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- कॉलेज का ठेका बचाने के लिए मांगी घूस, प्राइवेट अस्पताल के बाहर धरा गया, गवर्नमेंट कॉलेज का अफसर 40 हजार की रिश्वत लेते ट्रैप
- भरतपुर:16 साल का छात्र स्कूल के लिए निकला, 7 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग
- सामुदायिक एवं व्यावहारिक विज्ञान महाविद्यालय को मिली नई कमान | प्रो. सरला लखावत ने डीन का कार्यभार संभाला
- अब WhatsApp पर मिलेगा बिजली बिल से लेकर Fire NOC तक सब कुछ | राजस्थान सरकार ने e-Mitra में जोड़ीं 21 नई डिजिटल सेवाएं
- ‘दो बेटे गोरे… तीसरा सांवला कैसे?’ | रंग पर शक, अवैध संबंधों का आरोप और फिर पत्नी को तीन तलाक
- ‘ट्रैप’ से बचे पर ‘जाल’ में फंसे, 2 थानों के SHO समेत 4 पर ACB ने दर्ज किए केस
- 60 की उम्र के बाद भी नौकरी का मौका | सरकारी पोर्टल पर बुजुर्गों के लिए 1.68 लाख वैकेंसी, 1.89 लाख ने कराया रजिस्ट्रेशन
- पेपर लीक के दोषियों को नहीं बख्शेगी सरकार; NEET विवाद के बीच PM मोदी का बड़ा ऐलान, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट
- शादी की खुशियों के बीच बड़ा हादसा, भरतपुर में रफ्तार भरती बस का टूटा एक्सल, दोनों पहिए निकलकर अलग गिरे; मची चीख-पुकार
- Rajasthan News: UP के लड़के को मिली पहली नौकरी, पहली पोस्टिंग… और 1 साल में पहुंच गया जेल, 1000 रु. की घूस में JVVNL का JEN ट्रैप, संविदाकर्मी भी पकड़ा गया
