भरतपुर
आम आदमी की जिंदगी से सरकार कैसे खिलवाड़ करती है इसका एक मामला राजस्थान सरकार के आंकड़ों की बाजीगरी से सामने आया है। राजस्थान में कांग्रेस की गहलोत सरकार द्वारा कोरोना से जुड़े आंकड़ों में हेरफेर का अब तक तो लोगों को सिर्फ सन्देह था लेकिन भरतपुर में एक सरकारी डाक्टर ने सरकार की तरफ से की जा रही इस हेराफेरी की पोल खोल दी। वह भी एक सांसद के सामने। पोल खोलना अब इस डाक्टर के ऐसा गले पड़ गया कि उसको सरकार ने एक नोटिस थमा दिया है और पूछा है कि उन्होंने ऐसा करके सरकार की किरकिरी क्यों की? डाक्टर की इस हरकत से सरकार की बदनामी हुई है।
यह है पूरा मामला
दरअसल हुआ यह कि भरतपुर संसदीय क्षेत्र की भाजपा सांसद रंजीता कोली नदबई विधानसभा के सीएससी सेंटर का औचक निरीक्षण करने पहुंची तो एक मरीज ने उन्हें बताया कि वह पिछले दो दिन से कोरोना का टेस्ट करवाने हेतु स्वास्थ्य केंद्र पर चक्कर काट रहा है परंतु उनका टेस्ट नहीं किया जा रहा। इस मामले को लेकर जब सांसद ने स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. पवन गुप्ता से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि जब कोरोना के मामले ज्यादा आने लगते हैं तो राज्य सरकार की ओर से आदेश दिया जाता है कि कोरोना के टेस्ट कम से कम किए जाएं और सही आंकड़े किसी को ना बताए जाएं।
डा. गुप्ता के अनुसार अब सरकार ने फिर कह दिया है कि कोरोना के आंकड़ों को वापिस बढ़ाओ। सांसद रंजीता कोली और डॉ. पवन गुप्ता की बातचीत का वीडियो वायरल हो गया है। इससे राज्य सरकार और स्वास्थ्य विभाग की खूब किरकिरी हो रही है। इसके बाद चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कप्तान सिंह ने डॉ. पवन को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया। आरोप है कि उन्होंने सरकार की छवि को खराब करने का काम किया है। सांसद रंजीता कोली ने कहा कि आंकड़े छुपाकर सरकार जनता के साथ खिलवाड़ कर रही है। वापस कोरोना फैलेगा तो इस पर काबू पाना मुश्किल हो जाएगा।
ये भी पढ़ें
- जो किसी के आगे हाथ नहीं फैलाना चाहते, उनके लिए खुला है भरतपुर का ‘नेकी दरबार’
- राजस्थान में सनसनीखेज वारदात: खेत में मिले चाचा और दो मासूम भतीजों के शव, एक का शव पेड़ से लटका मिला
- कौन है इस मासूम का परिवार? जयपुर में लावारिस मिली 8 माह की बच्ची की पहचान में जुटी पुलिस
- 20 करोड़ से ज्यादा का बजट, टेंडर भी जारी… फिर दो साल से गड्ढों में क्यों फंसा भरतपुर का गोलपुरा बाईपास?
- सरकारी कर्मचारी रिटायरमेंट से पहले बदल लें फैसला तो क्या होगा? राजस्थान हाईकोर्ट ने बताया नियमों का अहम पहलू
- भरतपुर के डीग में दहला देने वाली वारदात: ननिहाल आए 13 साल के जुड़वा भाइयों की गला रेतकर निर्मम हत्या, गांव में सनसनी
- ‘सत्ता परिवर्तन नहीं, अपने पिट्ठू बैठाना मकसद’… मोहन भागवत के बयान में छिपा बड़ा राजनीतिक संदेश
- PNB में फर्जीवाड़े का बड़ा खेल: ग्रामीण के नाम पर निकाले 10 लाख, बैंक का नोटिस आते ही उड़े होश
- फाइलों के बोझ तले दबा राजस्थान हाईकोर्ट: क्या था वो फरमान, जिसे बदलने के लिए खुद अदालत को लगानी पड़ी अर्जी?
- भरतपुर के कुश्ती दंगल में पहले दिन भिड़े नामी पहलवान, जिला केसरी के चार दावेदार सेमीफाइनल में
