नई दिल्ली
पंजाब नेशनल बैंक (PNB ) के सर्वर में सेंध से करीब 18 करोड़ ग्राहकों की व्यक्तिगत और वित्तीय जानकारी लगभग सात महीनों तक लीक होती रही। बैंक की सुरक्षा में खामी से यह साइबर हमला प्रशासनिक नियंत्रण के साथ उसकी संपूर्ण डिजिटल बैंकिंग प्रणाली तक हुआ। इससे बैंक के करीब 18 करोड़ ग्राहक प्रभावित हुए हैं। इस बीच, PNB ने तकनीकी गड़बड़ी की पुष्टि तो की है लेकिन सर्वर में सेंध से ग्राहकों की महत्वपूर्ण जानकारी के ‘खुलासे’ से इनकार किया है।
PNB के सर्वर पर साइबर हमले का यह दावा साइबर सुरक्षा कंपनी ‘साइबर एक्स9’ ने किया है। यह दावा सामने आने के बाद बैंक प्रबंधन ने यह तो माना कि ऐसा हुआ है, लेकिन उसने ग्राहकों की जानकारी लीक होने इंकार किया है।
साइबरएक्स9 के संस्थापक व एमडी हिमांशु पाठक ने बताया, बैंक सात महीने से 18 करोड़ से अधिक ग्राहकों के खाते, व्यक्तिगत और वित्तीय जानकारी की सुरक्षा से गंभीर रूप से समझौता करता रहा। बैंक तब जागा और सेंधमारी को ठीक किया जब साइबरएक्स 9 ने इसका पता लगाकर सीईआरटी-इन और एनसीआईआईपीसी के माध्यम से बैंक को सूचित किया। पाठक ने बताया, ‘‘पंजाब नेशनल बैंक पिछले सात महीनों से अपने 18 करोड़ से अधिक ग्राहकों के कोष, व्यक्तिगत और वित्तीय जानकारी की सुरक्षा से गंभीर रूप से समझौता करता रहा।’’
हालांकि पीएनबी कहा, जिस सर्वर में सेंध की बात सामने आई उसमें कोई संवेदनशील या महत्वपूर्ण जानकारी नहीं थी। पीएनबी ने तकनीकी गड़बड़ी की पुष्टि तो की है लेकिन सर्वर में सेंध से ग्राहकों की महत्वपूर्ण जानकारी के ‘खुलासे’ से इनकार किया है। बैंक ने कहा, तकनीकी गड़बड़ी के कारण ग्राहकों के ब्योरे या एप्लिकेशंस पर कोई असर नहीं पड़ा। सर्वर को एहतियातन बंद कर दिया गया है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- रेलकर्मियों के लिए बड़ा बदलाव, अब पास बनवाने के लिए नहीं लगाने होंगे दफ्तरों के चक्कर | रेलवे बोर्ड ने खत्म की पुरानी व्यवस्था
- 24 नहीं, 12 घंटे से ज्यादा ड्यूटी भी नहीं, रेजिडेंट डॉक्टरों के हक में DMA का बड़ा ऐलान | छुट्टियां रोकने वालों पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
- खाली नहीं रहेगी MPUAT की एक इंच जमीन, अगले 10 साल का ‘सीड मिशन’ तैयार, कुलगुरु प्रो. प्रताप सिंह ने दिया बड़ा लक्ष्य | बीज उत्पादन बढ़ाकर आत्मनिर्भरता पर फोकस
- रैली के 7 दिन बाद भी सुनवाई नहीं, किसान फिर जुटेंगे रणभेरी बजाने | लटूरिया हनुमान मंदिर में तय होगी BDA के खिलाफ आंदोलन की अगली रणनीति
- राजस्थान की इंडस्ट्री को नई उड़ान, एक्सपोर्ट डायरेक्टरी-2026 का भव्य विमोचन, सचिवालय में दिखा बड़ा औद्योगिक संदेश | मुख्य सचिव ने बताया ‘राज्य की वैश्विक पहचान का दस्तावेज’
- CBSE में भूचाल, चेयरमैन-सेक्रेटरी हटाए गए, OSM सिस्टम पर बवाल के बीच साइबर अटैक से हिला पोर्टल | संसद की स्थायी समिति में बोर्ड की जमकर क्लास
- भरतपुर में माहेश्वरी महिला संगठन की नई टीम का गठन | प्रीती मोहता को मिली कमान, महिलाओं ने संभाली नेतृत्व की जिम्मेदारी
- खेत का बंटवारा कराने की कीमत 1 लाख | 50 हजार जेब में डालते ही पटवारी पर टूट पड़ी ACB, रंगे हाथों गिरफ्तारी
- लाउडस्पीकर लेकर घर के बाहर पहुंचे लोग, बोले- ‘4 जून आ रही है…’ | बंगाल में ‘कटमनी’ लौटाने को मजबूर हुए TMC नेता!
- गोदाम में बिछी खून की चादर, गला रेतकर खत्म कर दिया भाजपा नेता को | रात तक इंतजार करती रही फैमिली, सुबह मिली लाश
