RBI ने दिया दिसंबर का बड़ा तोहफ़ा | रेपो रेट में कटौती, EMI होगी कम; बाज़ार भी खुशी से उछला

RBI ने मॉनेटरी पॉलिसी में रेपो रेट 5.50% से घटाकर 5.25% कर दिया। 2025 में चार बार कुल 125 bps की कटौती। लोन होंगे सस्ते, शेयर बाजार में जोरदार तेजी।

नई दिल्ली  

भारतीय रिज़र्व बैंक ने मॉनेटरी पॉलिसी की बैठक में वह निर्णय ले लिया जिसका इंतज़ार पूरा बाजार, बैंकिंग सेक्टर और आम जनता कर रही थी। आरबीआई ने रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट की कटौती कर दी है, और यह बदलाव तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। अब रेपो रेट 5.50% से घटकर 5.25% पर आ गया है।

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने साफ कहा—यह कदम महंगाई और विकास दोनों के बीच संतुलन को मजबूत करेगा। उनके अनुसार पिछला महीना चुनौतीभरा रहा, लेकिन आने वाले महीनों में जीडीपी और inflation पर स्थिति अनुकूल रहने वाली है। पूरे साल के लिए महंगाई का अनुमान 2% रखा गया है। दूसरी तिमाही में रियल GDP ग्रोथ 8.2%, जबकि पहली छमाही की अनुमानित ग्रोथ 8% बताई गई है।

एयरपोर्ट पर पुतिन को मिला सरप्राइज, PM मोदी के इस कदम से रूस हैरान | एक ही SUV में निकले दो दिग्गज

एमपीसी सदस्यों ने रेपो रेट में कटौती सर्वसम्मति से की। अन्य प्रमुख दरें यथावत रखी गई हैं—

  • CRR: 3%
  • SDF दर: 5.25%
  • MSF दर: 5.75%
  • बैंक दर: 5.75%

आरबीआई ने लिक्विडिटी को सपोर्ट देने के लिए दो महत्वपूर्ण कदमों की भी घोषणा की—

1 लाख करोड़ रुपये की OMO बाइंग

5 बिलियन डॉलर का तीन वर्षीय USD/INR स्वैप
दोनों फैसले दिसंबर में लागू होंगे।

2025: कटौतियों का साल

आरबीआई ने इस साल अब तक चार बार रेपो रेट घटाया है—

  • फरवरी: 25 bps
  • अप्रैल: 25 bps
  • जून: 50 bps
  • अब दिसंबर: 25 bps

इस तरह 2025 में कुल 125 बेसिस पॉइंट (1.25%) की बड़ी कटौती हो चुकी है। रेपो रेट पिछले वर्षों में 6.50% था, जो अब आकर 5.25% पर टिक गया है।

बाज़ार की जबरदस्त प्रतिक्रिया

जैसे ही कटौती का ऐलान हुआ, शेयर बाजार झूम उठा।

  • सेंसेक्स 200 अंक से अधिक चढ़कर 85,500+ पर पहुँच गया
  • निफ्टी 75 अंकों की छलांग के साथ 26,110 पर
  • निफ्टी बैंक में 364 अंकों की जोरदार तेजी

घरेलू लोन, खासकर होम लोन लेने वालों को जल्द ही EMI में राहत मिलने लगेगी।

नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

एयरपोर्ट पर पुतिन को मिला सरप्राइज, PM मोदी के इस कदम से रूस हैरान | एक ही SUV में निकले दो दिग्गज

भजनलाल सरकार का बड़ा मास्टरस्ट्रोक | अनुकंपा नियुक्ति, प्रवासियों की नई पॉलिसी और ट्रेड प्रमोशन सहित किए ये अहम फैसले

कानून की किताब में जो धारा है ही नहीं… उसी पर दे दिया तलाक! हाईकोर्ट सख्त; बोला- फैमिली कोर्ट जज ने ‘काल्पनिक 28A’ के नाम पर तोड़ी शादी, डिक्री तुरंत रद्द—अब वैवाहिक कानूनों की ट्रेनिंग अनिवार्य

HRA–CCA पर सरकार का कड़ा डंडा | गलत भुगतान वाले सभी कर्मचारियों से अब रिकवरी होगी, विभागों में मची खलबली

‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।