रतलाम
आदर्श क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी में अपना हजारों करोड़ रुपए फंसा बैठे लाखों निवेशकों ने अब अलग-अलग प्रदेशों में वहां की सरकारों और जन प्रतिनिधियों पर अपने फंसे धन की वापसी की मांग को लेकर दवाब बनाना शुरू कर दिया है।
पिछले दिनों इन निवेशकों ने राजस्थान में कोटा के सांसद और लोक सभाध्यक्ष ओम बिड़ला और चित्तौड़ के सांसद सीपी जोशी सहित अन्य कई जान-प्रतिनिधियों को अपने मांगों के ज्ञापन सौंपे और अब इन निवेशकों ने मध्यप्रदेश के मुख़्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को उनके रतलाम दौरे के समय अपनी पीड़ा से अवगत कराया।
इन निवेशकों और अभिकर्ताओं ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को आदर्श क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी में फंसे धन को वापस दिलाने एवं शीघ्र लिक्विडेटर की जगह प्रशासनिक स्तर पर समूचे मामले का निस्तारण करने के लिए सरकार से हस्तक्षेप कर धन वापसी की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में मांग की गई कि निवेशकों ने आदर्श क्रेडिट को ऑपरेटिव सोसाइटी में जीवन भर की बचत को जमा करवाया था। लेकिन आज देशभर के करीब 21 लाख लोगों के हजारों करोड़ रुपए इसमें फंस गए हैं जिससे कई लोगों के जीवन यापन पर भी संकट आ खड़ा हुआ है। ज्ञापन के माध्यम से शासन स्तर पर हस्तक्षेप कर आदर्श क्रेडिट को ऑपरेटिव सोसाइटी के निवेशकों को उनका धन वापस दिलाए जाने की मांग की गई।
रतलाम में ज्ञापन देने के अवसर पर मनीष भंडारी, अनिल पापरीवाल, मनोहर कुमावत, वीरेंद्र पोखरना, सुभाष नाहर, केके शर्मा और कई अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- डमी उंगलियां, नकली रेटिना और फर्जी सिग्नेचर | जयपुर से भादरा तक फैला ‘डिजिटल धोखे’ का जाल, ATS ने दबोचा मास्टरमाइंड
- होटल के कमरे में खून का खेल | 1.5 घंटे की मुलाकात बनी मौत की कहानी… प्रेमिका ने ही प्रेमी का गला रेत दिया
- 100 KM सिर्फ 15 मिनट में! | अब आसमान से दौड़ेगा आपका रोज का सफर… भारत में ‘एयर टैक्सी’ की नई उड़ान
- SDM दफ्तर में रिश्वत का जाल: 60 हजार लेते ही दबोची गई अफसर | बैग से निकले 4 लाख, ACB का बड़ा ट्रैप
- बचत नहीं तो भविष्य अधूरा: होटल में जुटे शहर के दिमाग | निवेश के गुर सीखे, समय पर आने वालों को मिला इनाम
- हिजाब OK, बिंदी-तिलक NO? Lenskart की ग्रूमिंग गाइड पर बवाल | 27 पन्नों की पॉलिसी लीक, सोशल मीडिया पर भड़का विवाद
- नाम से खेल, जेब पर वार: बिना बताए बना दिया लोन का गारंटर | बैंक का फोन आया तो 72 साल के बुजुर्ग के उड़ गए होश
- दौसा की कलम का दम: बाल साहित्य में दो नाम चमके | भोपाल में सम्मानित होंगे उत्कर्ष नारायण और संतोष ऋचा
- विवाह प्रमाण पत्र बना ‘कमाई का जरिया’ | 10,400 की रिश्वत लेते VDO रंगे हाथों पकड़ी, ACB की बड़ी कार्रवाई
