अजमेर
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो अजमेर चौकी ने नागौर जिले के डीडवाना में एक बीएड कॉलेज के डायरेक्टर को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने बीएड के छात्र की हाजरी पूरी करने के नाम पर बीस रुपए की रिश्वत मांगी थी। मंगलवार को दस हजार रुपए की रिश्वत लेते एसीबी की टीम ने दबोच लिया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(एसीबी अजमेर) सतनानसिंह ने बताया कि नागौर डीडवाना एस.के. ग्रीनवुड शिक्षण संस्थान व शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के निदेशक सरवर खान उर्फ सुल्तान खान को दस हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। महाविद्यालय के निदेशक सरवर खान के खिलाफ बीएड द्वितीय वर्ष के छात्र भवादिया की ढाणी निवासी सहीराम पुत्र किशनाराम ने एसीबी को शिकायत दी थी।
सरवर खान ने छात्र सहीराम से बीएड प्रथम व द्वितीय वर्ष की हाजरी पूरी दिखाकर परीक्षा का आवेदन पत्र विश्वविद्यालय में जमा करवाने की बदले में 20 हजार रुपए की रिश्वत की मांगी। छात्र सहीराम की शिकायत पर एसीबी ने 27 अगस्त को 10 हजार रुपए देकर रिश्वत की राशि देकर मांगने का सत्यापन किया।
सीओ एसीबी अजमेर चौकी अनूपसिंह ने मंगलवार सुबह छात्र से शेष रकम दस हजार रुपए लेते संस्थान के निदेशक नागौर डीडवाना मौलासार बेरी खुर्द निवासी सरवर खान उर्फ सुल्तान खान को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। कार्रवाई में सीओ अनूपसिंह के नेतृत्व में हैडकांस्टेबल रामचन्द्र, सिपाही कैलाश चारण, राजेश कुमार, शिव सिंह, त्रिलोकसिंह, सुरेशकुमार शामिल थे।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- RGHS की ‘पावरफुल मैडम’ पर जांच का शिकंजा | इंपैनलमेंट से रिकवरी माफी तक के फैसले जांच के घेरे में
- 5 सेकंड में उजड़ गया दोस्तों का सफर | बालाजी के दर्शन कर लौट रही SUV हवा में उछली, पलटते ही एक की मौत
- बस ऑपरेटरों ने फिर थामा मेघराज मुखिया का हाथ | लगातार तीसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए
- हाईवे पर ‘हफ्ता वसूली’ का खेल | ट्रैक्टर-ट्रॉली वालों से महीने की बंधी लेते ट्रैफिक इंचार्ज एसीबी के जाल में फंसा
- प्रेम, भक्ति और कला-संस्कृति की परम्पराओं से जोड़ता है उपन्यास ‘राग कसूमल’: प्रो आदित्य कुमार गुप्ता
- आमने-सामने की ऐसी टक्कर कि कार आग का गोला बन गई | ट्रक-ऑल्टो भिड़ंत में पति, पत्नी और बेटे सहित 4 की दर्दनाक मौत, रिंग रोड पर चीखों का मंजर
- अब शिकायत लिखनी नहीं पड़ेगी… बस बोलिए | ‘समाधान दीदी’ से मातृभाषा में दर्ज होगी सरकारी शिकायत, सिस्टम में AI की नई क्रांति
- ‘शह-मात’ के खेल ने खींचे नन्हे दिमाग | दिवंगत महेश दत्त पाराशर की स्मृति में दो दिवसीय शतरंज शिविर में उत्साह
