Bank Holidays In May 2021
यदि मई माह में आपको बैंक में कोई काम है तो घर से निकालने से पहले यह लिस्ट चेक कर लीजिए। क्योंकि मई माह में बारह दिन बैंक बंद रहेंगे। वहीं दूसरी ओर देश में कोरोना से हालात लगातार खराब होते जाने के कारण कई राज्यों में बैंकों के वर्किंग ऑवर कम कर दिए गए हैं। कोरोना को ध्यान में रखते हुए बहुत से बैंक 50 फीसदी तक स्टाफ के साथ ही काम कर रहे हैं। ऐसे में आपको पता होना चाहिए कि अगले महीने यानि मई माह में आखिर बैंक कब खुलेंगे और कब बंद रहेंगे।
बैंकों में मई माह में दो दिनों की छुट्टी से महीने की शुरुआत होगी। मई में ईद, अक्षय तृतीया और बुद्ध पूर्णिमा समेत कई त्योहार हैं। इस दिन कई राज्यों में बैंकों की छुट्टियां रहेंगी। मई के महीने में बैंक कुल 12 दिन बंद रहने वाले हैं। इनमें से कुछ दिन ऐसी भी होंगे जब पूरे देश के बैंक बंद नहीं होंगे, बल्कि कुछ राज्यों में ही वह बंद रहेंगे। कब-कब बंद रहेंगे बैंक, यहां देखिए पूरी लिस्ट:
1 मई- पहले ही दिन मजदूर दिवस के चलते बैंकों की छुट्टी।
2 मई- रविवार।
7 मई- जमात उल विदा के मौके पर जम्मू-कश्मीर के सभी बैंक बंद रहेंगे।
8 मई- दूसरा शनिवार।
9 मई- रविवार।
13 मई- रमजान ईद को बैंकों की छुट्टी।
14 मई- भगवान श्री परशुराम जयंती पर बैंक बंद रहेंगे।
16 मई- रविवार का अवकाश।
22 मई- दूसरा शनिवार
23 मई- रविवार का अवकाश।
26 मई- बुद्ध पूर्णिमा पर से बैंकों की छुट्टी।
30 मई- रविवार का अवकाश।
कोरोना की वजह से सिर्फ 4 घंटे खुलेंगे बैंक
देश में कोरोना संक्रमण के केसों में लगातार बढ़ोतरी को देखते हुए बैंकों के संगठन इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) ने सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक ही बैंक खोलने की सलाह दी है। यानी अब बैंक आम जनता के कामकाज के लिए केवल 4 घंटे ही खुलेंगे। इस संबंध में IBA ने सभी राज्य स्तरीय बैंकिंग कमेटी को गाइडलाइंस भेजकर पालन करने को कहा है। कोरोना की स्थिति सामान्य होने तक यह व्यवस्था लागू रहेगी।
IBA की यह हैं गाइडलाइंस
- सभी बैंक सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक खोले जाएं।
- बैंकिंग कार्यकाल के दौरान सिर्फ चार प्रकार की सेवाएं नकद जमा, नकद निकासी, चेकों की क्लियरिंग, रेमिटेंस और सरकारी लेन-लेन की उपलब्ध कराई जाएं।
- सभी बैंक हर हाल में शाम 4 बजे तक बंद हो जाएं।
- केवल 50% कर्मचारियों को बुलाया जाए। अन्य कर्मचारियों से वर्क फ्रॉम होम कराया जाए।
- बैंकों में कर्मचारी रोटेशन के आधार पर बुलाए जाएं।
- सभी राज्यस्तरीय कमेटियां स्थिति पर नजर रखेंगी और परिस्थितियों को देखते हुए अतिरिक्त सेवाओं पर फैसला करेंगी।
- यदि जिला प्रशासन बैंकिंग सेवाओं को लेकर कोई फैसला करता है तो वह मान्य होगा।
किन-किन बैंकों का समय बदलेगा
देश की सभी सरकारी, प्राइवेट, स्मॉल फाइनेंस बैंक, विदेशी बैंक, डेवलपमेंट फाइनेंशियल इंस्टीट्यूट और को-ऑपरेटिव सेक्टर की बैंक, IBA की सदस्य हैं। इन सभी बैंकों को IBA की गाइडलाइंस का पालन करते हुए अपने बैंकिंग के समय में बदलाव करना होगा। उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों ने IBA की गाइडलाइंस का पालन करते हुए बैंकों के समय में कटौती कर दी है।
ये भी पढ़ें
- NTA की एक्सपर्ट टीचर ही निकली पेपर लीक गैंग की सरगना | घर में लगाई ‘सीक्रेट क्लास’, बच्चों को रटवाए वही सवाल जो NEET में आए
- अभी टला अनशन, खत्म नहीं हुआ आंदोलन | प्रशासन के आश्वासन पर व्यापार महासंघ ने लिया बड़ा फैसला, 26 मई का भरतपुर बंद बरकरार
- सिर्फ यूरिया-डीएपी से नहीं चलेगी खेती | उदयपुर कृषि महोत्सव में वैज्ञानिकों ने किसानों को दी चेतावनी, संतुलित उर्वरक उपयोग पर जोर
- बिजली गई तो घंटों नहीं लौटी | भीषण गर्मी में दौसा के लोगों का फूटा गुस्सा, मच्छरों और कटौती ने किया बेहाल
- ‘घर में चल रही थी NEET की गुप्त क्लास’ | CBI ने दबोचा केमिस्ट्री प्रोफेसर, छात्रों को पहले ही रटवाए गए थे असली सवाल
- भोजशाला पर हाईकोर्ट की बड़ी मुहर | ASI रिपोर्ट को माना सही, कहा- ‘यह मंदिर स्वरूप वाला स्थल’ | मूर्तियां, श्लोक और हवनकुंड…वे सबूत जिनसे हुई हिंदू पक्ष की जीत
- NEET फिर से, लेकिन बिना झंझट | अब 21 जून को होगी परीक्षा, फीस लौटेगी और पुराना एडमिट कार्ड बेकार
- ‘अब घर से चलेगी सरकार’ | दिल्ली में हफ्ते में 2 दिन Work From Home, मंत्रियों-अफसरों की गाड़ियों पर भी ब्रेक
- दिल्ली में भरतपुर का दम | जयशंकर टाईगर क्लब ने नेशनल ताइक्वांडो में जीते 10 मेडल, विरोधियों को चटाई धूल
- सेवा का नया साल शुरू | लायंस क्लब भरतपुर कोहिनूर की नई टीम घोषित, सर्वसम्मति से चुने गए पदाधिकारी
