मुरैना
मध्य प्रदेश में मुरैना के नजदीक हेतमपुर स्टेशन के पास ट्रेन संख्या 20848 दुर्ग सुपरफास्ट एक्सप्रेस की चार बोगियों में शुक्रवार को आग लग गई। ट्रेन उधमपुर से दुर्ग जा रही थी। खबर मिलते ही पुलिस, प्रशासन, रेलवे सहित दमकल की गाड़ियां पहुंची मौके पर पहुंच गई हैं जिन्होंने आग पर काबू करना शुरू कर दिया है। अभी तक इस घटना में किसी भी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है।
देखते ही देखते 4 बोगियां धुएं से घिर गईं। सभी यात्री समय रहते ट्रेन से बाहर निकल गए। इसलिए अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। ट्रेन को मुरैना के पास हेतमपुर रेलवे स्टेशन पर रोका गया है। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। आग लगने की वजह पता नहीं चल सकी है।
अफरा-तफरी मची
बर्निंग ट्रेन के हेतमपुर रेलवे स्टेशन पर रुकने पर ट्रेन में अफरा-तफरा मच गई। ग्रामीण भी वहां एकत्रित हो गए। इस दौरान वहां मौजूद लोग जलती हुई ट्रेन का वीडियो बनाने लगे। वहीं ट्रेन से यात्रा कर रहे रहे यात्री खुद को सुरक्षित देख राहत की सांस ले रहे थे।
नॉर्दर्न सेंट्रल रेलवे के CPRO डॉ. शिवम शर्मा ने बताया कि हेतमपुर स्टेशन से निकलते ही ट्रेन के A1 और A2 में आग लग गई। यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। इसके बाद ट्रेन के आगे के हिस्से को अलग कर दिया गया। बाकी ट्रेनें अपने समय से निकल रही हैं।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- Haryana News: 48 घंटे में ही पलट गया पुलिस विभाग का फैसला,9 अफसरों के ट्रांसफर, SP की पोस्टिंग भी बदली
- शिक्षक दिवस पर एक पैर पर खड़े हुए बुजुर्ग शिक्षक, बोले- ‘पेंशन की टेंशन’ ने बुढ़ापा मुश्किल कर दिया
- 90 हजार के चेक का केस 4 साल चला, आखिर कोर्ट से मिली बड़ी राहत; आरोपी दोषमुक्त
- रूपवास की सियासत का एक अध्याय खत्म, 3 बार विधायक रहे निर्भय लाल जाटव का निधन
- दर्शन के लिए निकले थे, रास्ते में मौत ने घेरा; पानी से भरे गड्ढे में पलटी ईको, 4 की मौत
- राजस्थान में फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज, जयपुर समेत 24 जिलों में अलर्ट | 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 5 सितंबर को भारी बारिश का खतरा
- उच्चैन में चुनावी तस्वीर साफ, 25 वार्डों में 124 प्रत्याशी मैदान में | 51 ने छोड़ा मैदान, BJP-कांग्रेस के बीच निर्दलीय बिगाड़ेंगे समीकरण
- जिस नक्शे से दुनिया को समझा, वही दुनिया को गलत दिखाता रहा! अफ्रीका को छोटा, ग्रीनलैंड को दिखाया कई गुना बड़ा | अब बदल सकता है 450 साल पुराना World Map
- नदबई में चुनावी तस्वीर साफ, 148 प्रत्याशियों को मिले चिन्ह | 3 वार्डों में मतदान नहीं, 11 सितम्बर को होगी वोटिंग
- भरतपुर: बरगद के पेड़ के नीचे मिली बारिश से पनाह, ऊपर से गिरी मौत | आकाशीय बिजली ने 17 वर्षीय किशोर की ले ली जान, दो गंभीर
