बस्ती
उत्तर प्रदेश के बस्ती में 12 अगस्त को तड़के बस्ती में भीषण हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार कार हाईवे पर एक कंटेंनर से जा टकराई। हादसा बस्ती में एनएच-28 पर एक होटल के पास हुआ।
ये सभी एक कार से बस्ती की तरफ आ रहे थे। तभी आगे चल रहे कंटेनर के ब्रेक लेने के चलते कार अचानक बेकाबू होकर उसमें जा टकराई। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।
चालक की हालत गंभीर है। उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। कार में शव इतनी बुरी तरह फंसे हुए थे कि उन्हें गैस कटर से काटकर बाहर निकला गया। कार में चालक सहित 7 लोग सवार थे, जिसमें एक ही परिवार के 6 लोग थे। इसमें अनम (13) सुरक्षित बच गई है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतक के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। घायलों का ठीक तरह से इलाज और प्रभावितों को हर संभव मदद और राहत प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।
इनकी हुई मौत
- अब्दुल अजीज (50) पुत्र जहूर
- नरगिस तवस्सुम (48) पत्नी अब्दुल अजीज
- एनम(18) पुत्री अब्दुल अजीज
- तिउरा(10) पुत्री अब्दुल अजीज
- सुबा (6) पुत्री अब्दुल अजीज
बिहार राज्य के भागलपुर के निवासी 50 वर्षीय अब्दुल अजीज लखनऊ के शारदा नगर में पत्नी और 4 बेटियों के साथ रहते थे। यहां प्रापर्टी डीलिंग का काम करते थे। अब्दुल का ससुराल झारखंड में है। सास की मौत की खबर मिली तो परिवार के साथ भोर में ही निकल पड़े। शारदानगर का ही रहने वाला अभिषेक गाड़ी चला रहा था।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- 25 हजार की मांग, 10 हजार लेते ही CBI के जाल में फंसा अफसर; रेलवे के चीफ हेल्थ इंस्पेक्टर पर ऐसे कसा शिकंजा
- UPI से ₹2,000 से ज्यादा का पेमेंट करेंगे तो क्या अब जेब कटेगी? नया नियम समझ लीजिए, ग्राहक पर नहीं पड़ेगा सीधा बोझ
- गुरु पर गंभीर आरोपों से मथुरा में हलचल; CM योगी तक पहुंची महिला की शिकायत, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
- किसकी सीट बचेगी, किसका सपना टूटेगा? पंचायत चुनाव से पहले सबसे बड़ा फैसला फिर अटका
- हिन्दी पर मंथन से लेकर प्रतिभाओं के सम्मान तक… एमएसजे कॉलेज में हिन्दी दिवस पर दिखा भाषा के प्रति उत्साह | प्रतियोगिताओं के विजेता भी हुए सम्मानित
- छात्रवृत्तियों की जानकारी से लेकर स्वच्छता के संदेश तक, छात्राओं को मिला जागरूकता का पूरा डोज | रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में व्याख्यान माला
- राखी बांधने से पहले हुई सप्त ऋषियों की पूजा, फिर भाइयों की कलाई पर सजा रक्षा सूत्र | ऋषि पंचमी पर माहेश्वरी समाज ने निभाई अनूठी परंपरा
- Rajasthan Prosecution Service: 192 सहायक निदेशकों की वरिष्ठता सूची सामने आई, अब 15 दिन में आपत्ति का मौका | 1 अप्रैल 2026 से तय होगी वरिष्ठता की तस्वीर; यहां देखें पूरी लिस्ट
