दौसा
भाजपा सांसद डा. किरोड़ीलाल मीना ने अब खोहगंग के लिए ‘जंग’ के तहत जयपुर कूच के पोस्टर को रिलीज कर दिया है। मीना ने पिछले दिनों जयपुर के आमागढ़ किले से भगवा झंडा हटाने को लेकर शुरू किए आंदोलन के दौरान घोषणा की थी कि मीणा समाज की ऐतिहासिक धरोहरों से अवैध कब्जा हटाए जाएं। वरना वे 21 को जयपुर कूच करेंगे। अब इस जयपुर कूच का कार्यक्रम भी आ गया है।
इस कार्यक्रम के अनुसार मीणा समाज की ऐतिहासिक धरोहरों से अवैध कब्जा हटाने समेत 7 सूत्रीय मांगों को लेकर डॉ. किरोड़ीलाल मीणा 21 अगस्त को जयपुर कूच करेंगे। वह दौसा जिले के रामगढ़ पचवारा स्थित बालाजी मैरिज गार्डन से मोटरसाइकिल रैली के रूप में मीणा समाज के साथ जयपुर रवाना होंगे
ये हैं मांगें
- हर साल जन्माष्टमी को चांदा मीणा गोत्र के लोग आसावरी माता की झांकी खोहगंग स्थित माताजी के मंदिर में लेकर आते हैं, जिन्हें असामाजिक तत्वों द्वारा बाहर ही रोक दिया जाता है। ऐसे में आशावरी माता की झांकी को मंदिर तक प्रवेश दिया जाए।
- खोहगंग के दुर्ग पर मीणा समाज का झंडा फहराने दिया जाए।
- मीणा समाज की आशावरी माता तथा शिवालय आदि धर्म स्थलों पर पूजा करने दी जाए, इसके साथ ही मूर्ति तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई हो।
- खोहगंग में मीणा समाज के पूर्वजों के ऐतिहासिक किले, बावडी व छतरियों जहां पितृ तर्पण किया जाता रहा है, उन तलाई व मंदिरों से अतिक्रमण हटाकर करीब 88 हेक्टेयर जमीन को मीना समाज को दिया जाए व खोहगंग में अतिक्रमण करके बनाई मजारें तथा अन्य निर्माणों को तुरंत प्रभाव से हटाया जाए।
- आमागढ़ में मीणा समाज का झंडा फहराया जाए तथा आमेर के शासकों के पितृ तर्पण वाली तलाई व अन्य ऐतिहासिक स्थलों को सुरक्षित किया जाए।
- पूरे राजस्थान में मीणा समाज से सम्बंधित सभी ऐतिहासिक राजवंशों की संपत्तियों को सूचीबद्ध कर उनका संरक्षण किया जाए।
- खोहगंगा, आमागढ़ व आमरे सहित जहां भी मीणा शासक हुए उनकी याद में पेनोरमा निर्माण कर इतिहास को सुरक्षित व संरक्षित किया जाए।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- राजस्थान के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, GPF पर कितना ब्याज मिलेगा? सरकार ने जारी किया आदेश
- भरतपुर में ₹4.25 करोड़ के पार्क का ये हाल! कुंड में जलकुंभी, लाइटें बंद और ट्रैक अधूरा
- योगीराज का मास्टरस्ट्रोक: माफिया अतीक के ‘कसारी-मसारी’ गढ़ का बदला नाम, अब कहलाएगा ‘श्रीकृष्ण पुरी’
- पंच, ब्लॉक और किक से जवाब देंगी बेटियां, उच्चैन कन्या कॉलेज में रानी लक्ष्मीबाई प्रशिक्षण शुरू
- सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी पर भड़के CJI: ‘न्यायपालिका को धमकाने की कोशिश न करें, आचरण पर देना होगा स्पष्टीकरण’
- राजस्थान में 21 सहायक वाणिज्यिक कर अधिकारियों को स्थायी नियुक्ति, वित्त विभाग ने जारी किया आदेश | यहां देखें पूरी लिस्ट
- खौफनाक वारदात: सरपंची के जुनून में अंधा हुआ पिता, चुनाव लड़ने से रोकने पर बेटे और बहू को बोलेरो से कुचला
