चंडीगढ़
पंजाब कांग्रेस की लड़ाई अब आउट ऑफ कंट्रोल हो गई है। CM कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अब अपने इस्तीफ़ा देने का मन बना लिया है। ‘नई हवा’ के सूत्रों से खबर आ रही है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह CM और कांग्रेस से इस्तीफा दे सकते हैं। सूत्रों का कहना है कि अमरिंदर सिंह ने नवजोत सिद्धू द्वारा बुलाई गई विधायकों की बैठक से ठीक पहले सोनिया गांधी से कहा है कि वह ‘इस तरह के अपमान के साथ पार्टी में नहीं रह सकते हैं।’
इससे संकेत साफ मिल रहे हैं कि विधान सभा चुनाव से कुछ माह पहले ही कांग्रेस की कलह चरम पर पहुंच चुकी है। सूत्रों का कहना है कि अमरिंदर सिंह ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से कहा है, ‘इस तरह का अपमान काफी है, यह तीसरी बार हो रहा है। मैं इस तरह के अपमान के साथ पार्टी में नहीं रह सकता।’
सूत्रों के मुताबिक नवजोत सिद्धू द्वारा बुलाई गई विधायकों की बैठक आलाकमान के ही संकेत मिलने के बाद आज शाम को बुलाई गई है। माना जा रहा है कि इस विधायक दल की बैठक में नया नेता चुना जा सकता है। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ व सांसद मनीष तिवारी से बात की। सूत्र यहां तक बता रहे हैं कि कैप्टन ने आलाकमान को यह तक वार्निंग दे दी है कि आज ही पूरी कलह खत्म की जाए। और अगर उन्हें CM पद से हटाया गया तो वो पार्टी भी छोड़ देंगे। इससे पहले सिद्धू के रणनीतिक सलाहकार मुहम्मद मुस्तफा ने साढ़े 4 साल बाद कांग्रेसी CM चुनने के मौके का बड़ा बयान दिया है।
कैप्टेन ने बुलाई अपने खेमे की बैठक
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आज ही अपने खेमे की बैठक बुलाई है और विधायकों को वहां आने को कहा है। हालांकि उनके खेमे के विधायक उनसे किनारा करने लगे हैं। कैप्टन के करीबी राजकुमार वेरका ने कहा कि वो शाम को CLP की बैठक में ही जाएंगे। पता चला है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस बात पर एतराज जताया है कि उनको विश्वास में लिए बिना नवजोत सिद्धू द्वारा विधायक दल की बैठक क्यों बुलाई गई।
मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के खिलाफ 40 विधायकों के मोर्चा खोलने के बाद पार्टी ने शनिवार को विधायक दल की बैठक बुलाई है। ये बैठक शाम 5 बजे होनी है। कैप्टन अमरिंदर सिंह भी अपने खेमे के विधायकों के साथ दोपहर दो बजे बैठक करने जा रहे हैं।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- जयपुर में महाराजा अग्रसेन जयंती पर निकलेगी शोभायात्रा, एक ही दिन होंगे कई आयोजन
- जयपुर के डॉ. संजीव अग्रवाल को मिली नई जिम्मेदारी, बिगाटेक में बने स्वतंत्र निदेशक
- भरतपुर के क्रिकेट को मिली बड़ी खुशखबरी, राजस्थान की रणजी टीम में तीन खिलाड़ियों की एंट्री; चौथे को भी जगह
- 10वीं बोर्ड वालों के लिए बड़ा बदलाव, नंबर कम आए तो मई में फिर परीक्षा; मगर सबको नहीं मिलेगा मौका
- यूक्रेन में भरतपुर के कारोबारी की दवा फैक्ट्री पर रूसी ड्रोन ने बरपाया कहर, मुख्य इमारत तबाह; 52 साल के कर्मचारी की मौत | देखें वीडियो
- टोंक के कलापर्व में चमका कोटा का नाम, डॉ. रमेश चन्द मीणा को मिला राष्ट्रीय युवा कला रत्न सम्मान
- विदेश से मेडिकल पढ़कर लौटे छात्रों के लिए राहत, FMG स्टाइपेंड पर बनी सहमति; अब शुरू होगी प्रक्रिया
- नदबई में ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ को मिली नई कमान, पूनम अध्यक्ष तो रवीना-ऋतु को मिली अहम जिम्मेदारी
- ब्लिंकिट के डार्क स्टोर में खुली लापरवाही की परतें, 13 डिग्री पर रखा था पनीर-चीज; 164 पैकेट नष्ट
