अयोध्या
अयोध्या में सुसाइड करने वाली पीएनबी ऑफिसर श्रद्धा के कमरे से जो डायरी मिली है उसने उसके पूर्व मंगेतर विवेक गुप्ता की बेवफाई के कई अहम राज खोले हैं। इस डायरी का हर पन्ना इस सुसाइड के रहस्य को खोल रहा है। डायरी में लिखी गई बातों से साफ़ लग रहा है कि पीएनबी ऑफिसर श्रद्धा गुप्ता को उसके पूर्व मंगेतर विवेक गुप्ता ने अपने IPS अफसर और अन्य साथियों के साथ मिल कर कैसे मानसिक रूप से टॉर्चर किया।
आपको बता दें कि महिला बैंक अधिकारी श्रद्धा गुप्ता की मृत्यु के बाद उनके कमरे की पड़ताल में पुलिस ने डायरी बरामद की थी। 68 पेज की इस डायरी में कई महीनों की बातें लिखी गई हैं। अब पुलिस इस डायरी में लिखी गई बातों की जांच कर रही है। श्रद्धा गुप्ता सुसाइड केस में IPS आशीष तिवारी समेत तीन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। FIR में इन सभी पर श्रद्धा गुप्ता को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है।
अपनी डायरी के हर पन्ने पर श्रद्धा ने मंगेतर विवेक के फरेब से भी पर्दा उठाया है। एक जगह श्रद्धा ने लिखा कि मैं ऐसे झूठे आदमी के साथ नहीं रह सकती। श्रद्धा की शादी पिछले साल जनवरी में तय हुई थी और दो-तीन माह बाद ही रिश्ते ख़राब हो गए। 2 से 20 मार्च के बीच श्रद्धा, विवेक के घरवालों से मिली। उसके घर वाले श्रद्धा के भाई की एनिवर्सरी में शामिल हुए। इस बीच उसके घरवालों ने कई बार श्रद्धा को कॉल करके उसका हालचाल भी पूछा। लेकिन इसी दौरान उसे विवेक के किसी और लड़की से संबंध की जानकारी हुई।
श्रद्धा ने लिखा है कि वह बार-बार विवेक से उस लड़की और उससे सम्बन्ध के बारे में पूछती रही। ताकि शादी के बाद कोई गलतफहमी न हो। वह चाहती थी कि विवेक अपने अतीत से बाहर निकलकर उसके साथ नए सिरे से जिंदगी की शुरुआत करे। डायरी के अनुसार विवेक उससे झूठ बोलता रहा। डायरी की बात को सही मानें एक के बाद एक करके कई लड़कियां इन दोनों के फैसले को बढाती गईं।
मंगेतर को सुधारने के लिए भी दिया था मौका
श्रद्धा ने अपने इस पूर्व मंगेतर को सुधारने का भी मौका दिया था। श्रद्धा ने डायरी में लिखा है कि विवेक बेहद चालाकी से रिश्ता तोड़कर दोनों परिवारों की नजरों में खुद को इनोसेंट और श्रद्धा को विलेन बनाना चाह रहा था। इससे श्रद्धा तनाव में रहती थी और फिर उसने भी ऐसे लड़के के साथ शादी नहीं करने फैसला कर लिया।
श्रद्धा ने अपनी डायरी में किसी अजनबी का जिक्र करते हुए लिखा है कि यह अजनबी शख्स उसे कॉल करके विवेक की हर हरकत की जानकारी दे रहा था। इसका पता चलने पर विवेक ने श्रद्धा पर दबाव बनाया कि उस व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर करे। श्रद्धा ने लिखा है कि विवेक चाहता था कि किसी तरह वह व्यक्ति उससे बात करना बंद करे ताकि उसकी हरकतें सामने न आएं। लेकिन विवेक उस व्यक्ति का सामना करने से भी डर रहा था।
डायरी की फोटो खींच रहे थे परिजन, पुलिस वालों ने खींच ली
इधर श्रद्धा के परिजन श्रद्धा के डायरी की तस्वीरे ले रहे थे लेकिन पुलिसवालों ने डायरी छीन ली। परिजनों को आशंका है कि जिस तरह श्रद्धा ने विवेक से जुड़ी हर बात लिखी है, डायरी में कहीं न कहीं विवेक के दोस्त आरोपी IPS आशीष तिवारी और कांस्टेबल अनिल रावत का भी जिक्र होगा। घरवालों मांग है कि आशीष और अनिल को निलंबित करके जांच की जाए ।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- राजस्थान में फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज, जयपुर समेत 24 जिलों में अलर्ट | 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 5 सितंबर को भारी बारिश का खतरा
- उच्चैन में चुनावी तस्वीर साफ, 25 वार्डों में 124 प्रत्याशी मैदान में | 51 ने छोड़ा मैदान, BJP-कांग्रेस के बीच निर्दलीय बिगाड़ेंगे समीकरण
- जिस नक्शे से दुनिया को समझा, वही दुनिया को गलत दिखाता रहा! अफ्रीका को छोटा, ग्रीनलैंड को दिखाया कई गुना बड़ा | अब बदल सकता है 450 साल पुराना World Map
- नदबई में चुनावी तस्वीर साफ, 148 प्रत्याशियों को मिले चिन्ह | 3 वार्डों में मतदान नहीं, 11 सितम्बर को होगी वोटिंग
- भरतपुर: बरगद के पेड़ के नीचे मिली बारिश से पनाह, ऊपर से गिरी मौत | आकाशीय बिजली ने 17 वर्षीय किशोर की ले ली जान, दो गंभीर
- रेलवे का बड़ा फैसला: नॉन-सेफ्टी पदों पर पदोन्नति में मिलेगा ‘बेस्ट अमंगस्ट द फेल्ड’ नीति का लाभ
- झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर वसूल रहा था घूस: हेड कांस्टेबल और दलाल चढ़ा ACB के हत्थे
- जिस फैसले का वर्षों से इंतजार था: राजस्थान सरकार ने सेवा नियमों में किए 4 बड़े बदलाव, क्या कर्मचारियों को मिलेगी राहत?
- पूर्व IPS को पहले खिलाई मिठाई, फिर सीढ़ियों पर बुलाकर बरसाए थप्पड़, ‘टिकट चोर’ के नारों के बीच फटे कपड़े | टिकट विवाद ने कांग्रेस में मचा दिया बवाल; देखें वीडियो
- रसामृत कृष्ण: जब ‘मैं’ का कारागार टूटे और मन कृष्णमय हो जाए
