Bharatpur: हाईवे पर भीषण एक्सीडेंट… खड़ी स्लीपर बस में पीछे से घुसी रोडवेज, चीख-पुकार के बीच एक दर्जन से ज्यादा यात्री घायल

भरतपुर में आगरा-जयपुर नेशनल हाईवे-21 पर खड़ी स्लीपर बस में रोडवेज बस ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हुए, चालक और परिचालक फरार हैं।

भरतपुर। आगरा-जयपुर नेशनल हाईवे-21 पर मंगलवार शाम एक भीषण सड़क हादसे ने यात्रियों में अफरा-तफरी मचा दी। तकनीकी खराबी के कारण सड़क किनारे खड़ी स्लीपर बस में पीछे से तेज रफ्तार रोडवेज बस जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्लीपर बस का पिछला हिस्सा पूरी तरह तबाह हो गया, जबकि रोडवेज बस का अगला हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। घटना के बाद रोडवेज बस का चालक और परिचालक मौके से फरार हो गए।

4 दिन तक सबने समझा सड़क हादसा… फिर खुला ऐसा राज कि पुलिस भी रह गई दंग, मां की हत्या की मास्टरमाइंड निकली बेटी | भरतपुर से 7 लाख में शूटर बुलाकर कार से कुचलवाया

क्रेन का इंतजार कर रही थी बस, तभी हुआ हादसा

हादसा चिकसाना थाना क्षेत्र में कदमकुंज होटल के पास शाम करीब 4 बजे हुआ। जानकारी के मुताबिक, तकनीकी खराबी आने पर स्लीपर बस को डिवाइडर के सहारे खड़ा कर दिया गया था और चालक क्रेन का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान पीछे से आई भरतपुर डिपो की रोडवेज बस सीधे स्लीपर बस से टकरा गई।

धमाके के साथ गूंजी चीखें, सीटों से उछल पड़े यात्री

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी तेज थी कि हाईवे पर जोरदार धमाके की आवाज गूंज उठी। रोडवेज बस में सवार करीब 40 से 45 यात्रियों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। कई यात्री सीटों से उछलकर गिर पड़े और बस के अंदर चीख-पुकार मच गई।

हादसे की सूचना मिलते ही चिकसाना थाना पुलिस और सारस चौराहा चौकी की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से बसों में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया। करीब एक दर्जन से अधिक घायलों को एंबुलेंस से भरतपुर के आरबीएम जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

पहले छत से धक्का, बच गया तो ड्रिप में टॉयलेट क्लीनर और एनेस्थीसिया… पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को दी खौफनाक मौत

घायलों और उनके परिजनों ने आरोप लगाया कि हादसे के बाद एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंची, जिससे राहत कार्य प्रभावित हुआ। उनका कहना है कि शुरुआती मदद स्थानीय लोगों ने ही की।

जयपुर में 10 सेकेंड का मौत का तांडव: बेकाबू ट्रॉले ने गुब्बारे बेचने वाले परिवार को रौंदा, पिता समेत 3 मासूमों की मौत

टक्कर के बाद एक बस डिवाइडर पर चढ़ गई, जिससे हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने क्रेन बुलाकर क्षतिग्रस्त बसों को हटवाया और यातायात को सुचारु कराया। हादसे के बाद रोडवेज बस का चालक और परिचालक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने बस को जब्त कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

5 करोड़ की ‘सोने की रामचरितमानस’ पर मचा था हड़कंप | अब मंदिर के भीतर से ही मिली, तस्वीरें आते ही थम गईं अटकलें

लेंस पहनकर सो गए? सुबह उठते ही हो सकती है जिंदगी की सबसे बड़ी गलती | डॉक्टर बोले- 5 मिनट की जल्दबाजी आंखों की रोशनी तक छीन सकती है

क्या हाई BP बदल सकता है आपका स्वभाव? | नई स्टडी का दावा- दिल ही नहीं, दिमाग और पर्सनैलिटी पर भी पड़ सकता है असर

मुसीबत में हैं तो याद रखें सिर्फ 5 अंक… 14490 | महिलाओं के लिए 24 घंटे खुली रहेगी मदद की लाइन, शिकायत से काउंसलिंग तक मिलेगी सहायता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *