पेड़ भी लगाए, लोकतंत्र का संदेश भी दिया, भरतपुर में छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली

रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय भरतपुर में ‘एक पेड़ देश के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण और मतदाता जागरूकता रैली हुई। सभी प्रमुख संकाय सदस्यों ने भाग लिया।

भरतपुर। चुनावी जागरूकता को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ते हुए रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय, भरतपुर में मतदाता जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण गतिविधि आयोजित की गई। कार्यक्रम में पौधरोपण के साथ जागरूकता रैली निकाली गई और विद्यार्थियों ने मतदान के महत्व को लेकर नारे लगाकर लोगों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी का संदेश दिया।

यह आयोजन नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव-2026 को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलक्टर, भरतपुर के निर्देशों की अनुपालना में किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. उर्मिला मीणा के निर्देशन में मतदाता क्लब और ईको क्लब के संयुक्त तत्वावधान में ‘एक पेड़ देश के नाम’ अभियान के तहत पौधे लगाए गए।

48 करोड़ का बिल अटका, भुगतान के लिए मांगे 1.20 लाख… फिर ऐसे खुला रेलवे में घूस का खेल | CBI ट्रैप में दो कार्मिक गिरफ्तार

पौधों के साथ लोकतंत्र की जिम्मेदारी का भी संकल्प

महाविद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। विद्यार्थियों और महाविद्यालय स्टाफ ने इनके संरक्षण एवं संवर्धन की जिम्मेदारी लेने का संकल्प लिया। इसके बाद जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें मतदान के महत्व और पर्यावरण संरक्षण को लेकर नारे लगाए गए।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को यह संदेश दिया गया कि पर्यावरण को सुरक्षित रखना जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपनी भूमिका निभाना और मतदान के अधिकार का जिम्मेदारी से इस्तेमाल करना भी है।

प्राचार्य बोलीं- पेड़ लगाना देश से जुड़ाव का भी प्रतीक

प्राचार्य डॉ. उर्मिला मीणा ने कहा कि वृक्षारोपण को केवल पर्यावरण संरक्षण की गतिविधि के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। यह देश के प्रति जिम्मेदारी और भावनात्मक जुड़ाव का प्रतीक भी है। उन्होंने विद्यार्थियों से लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने तथा अपने आसपास के लोगों को भी पर्यावरण संरक्षण और मतदाता जागरूकता के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

23 करोड़ बुजुर्गों के लिए सरकार का बड़ा प्लान, 14567 पर मिलेगी मदद | सहारे से स्वास्थ्य तक, जानिए वरिष्ठ नागरिकों के लिए क्या-क्या कर रही है केंद्र सरकार

जिला निर्वाचन अधिकारी, भरतपुर की ओर से मतदाता जागरूकता के लिए विभिन्न SVEEP गतिविधियों के आयोजन के निर्देश दिए गए हैं। इनमें ‘एक पेड़ लोकतंत्र के नाम’ जैसी गतिविधि भी शामिल है। महाविद्यालय ने इसी पहल को आगे बढ़ाते हुए पौधरोपण और जागरूकता रैली का आयोजन किया।

इन संकाय सदस्यों ने भी लिया हिस्सा

कार्यक्रम में मतदाता क्लब प्रभारी डॉ. निशा गोयल, सदस्य डॉ. अलका गोयल, डॉ. दीप्ति अग्रवाल, सुश्री अंशुलता बंसल और सुश्री प्रिया शर्मा तथा ईको क्लब प्रभारी डॉ. अंजू पाठक एवं समिति से जुड़े सदस्यों की सहभागिता रही।

वहीं पौधरोपण में डॉ. सुनील कुमार गुप्ता, डॉ. रेखा शर्मा, डॉ. लक्ष्मी गुप्ता, डॉ. नटवर सिंह, जगदीश कुमार, डॉ. जयराम, डॉ. भरत भूषण, सुश्री प्रीति मौर्य, सुश्री पुनीता,  वीरेंद्र पाल टांक, सुश्री अंजू मीना, सुश्री करिश्मा,  विकास, सुश्री पारुल और  हितेश ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम के जरिए महाविद्यालय ने विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभाने के साथ-साथ आगामी चुनावों में मतदान के अधिकार का प्रयोग करने और आसपास के लोगों को भी इसके लिए जागरूक करने का संदेश दिया।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, जेब में हर महीने बढ़ सकते हैं हजारों रुपए | DA बढ़ोतरी का नया संकेत, अब सिर्फ सरकार की मुहर बाकी

PF खाताधारकों के लिए बड़ी राहत | अब बिना फॉर्म, बिना क्लेम… पुराना PF सीधे बैंक खाते में आएगा, EPFO तैयार कर रहा नया सिस्टम

60 की उम्र के बाद भी नौकरी का मौका | सरकारी पोर्टल पर बुजुर्गों के लिए 1.68 लाख वैकेंसी, 1.89 लाख ने कराया रजिस्ट्रेशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *