भरतपुर के सेवर थाना क्षेत्र में गोलीबारी में मारे गए चंद्रभान शर्मा के परिवार से पूर्व कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह मिले। उन्होंने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी, आर्थिक सहायता और इलाज में कथित लापरवाही की जांच की मांग उठाई।
भरतपुर: सेवर थाना क्षेत्र में बदमाशों की गोलीबारी में जान गंवाने वाले चंद्रभान शर्मा उर्फ राजू, पुत्र तेजपाल शर्मा (मूल निवासी ग्राम धानोता, वर्तमान निवासी राधानगर, भरतपुर) के परिवार से शुक्रवार को राजस्थान सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने मुलाकात की। उन्होंने दिवंगत को पुष्पांजलि अर्पित कर शोक संवेदना व्यक्त की और परिजनों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
मुलाकात के दौरान मृतक के परिजनों तेजपाल शर्मा, धीरेंद्र कुमार, हरनारायण शर्मा, तोताराम शर्मा, केशव शर्मा और राकेश शर्मा ने पूर्व मंत्री को ज्ञापन सौंपकर हत्या के सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी, पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की।
पूर्व कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने परिजनों को आश्वस्त किया कि मामले में शामिल सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए सरकार से बात की जाएगी। साथ ही मुख्यमंत्री राहत कोष से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने का भी प्रयास किया जाएगा।
इलाज में लापरवाही का भी उठाया मुद्दा
विश्वेंद्र सिंह ने चंद्रभान शर्मा के इलाज के दौरान भरतपुर के राजकीय आरबीएम अस्पताल और जयपुर के एसएमएस अस्पताल में कथित चिकित्सकीय लापरवाही पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि इलाज में लापरवाही बरतने वाले चिकित्सकों के नामों की जानकारी जुटाकर राज्य सरकार से शिकायत की जाएगी, ताकि जिम्मेदारी तय हो सके।
ये लोग रहे मौजूद
इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता साहब सिंह चौधरी, भरतपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष दयाचंद पचौरी, कुम्हेर ब्लॉक अध्यक्ष लाखन सिंह हिंगोली, पूर्व नेता प्रतिपक्ष इन्द्रजीत भारद्वाज, पीसीसी सदस्य सतीश सोगरवाल, ग्राम धानोता के पूर्व सरपंच नवाब सिंह, कांग्रेस नेता योगेश सिंघल, अवधेश शर्मा, प्रकाश मैथिल, चक्रकांत शर्मा, शहीद खान, नदीम खान, मनोज तथा अंकित गौरव सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
डायबिटीज मरीजों के लिए बड़ी राहत, अब रोज नहीं, हफ्ते में सिर्फ एक इंसुलिन इंजेक्शन, खर्च भी होगा कम
