अजय खेमरा हत्याकांड: गिरफ्तारी के बाद पुलिस से हथियार छीनकर फायरिंग, जवाबी गोली में आरोपी घायल | यूपी से पकड़कर लाई थी पुलिस, भरतपुर में हथियार बरामद कराने के दौरान मचा हड़कंप

भरतपुर में अजय खेमरा हत्याकांड के मुख्य आरोपी कपिल फौजदार को यूपी से पकड़कर लाते समय उद्योग नगर में पुलिस से हथियार छीनकर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल हुआ।

भरतपुर। मडरपुर रोड पर फायरिंग में अजय खेमरा की हत्या के मुख्य आरोपी को उत्तर प्रदेश से पकड़कर भरतपुर ला रही पुलिस टीम के सामने ही मामला फिर गोलीबारी तक पहुंच गया। उद्योग नगर थाना क्षेत्र में आरोपी ने वारदात में इस्तेमाल हथियार बरामद कराने के लिए पुलिस को एक जगह बताई। टीम वहां पहुंची और हथियार तलाशना शुरू किया तो आरोपी ने पुलिसकर्मी से हथियार छीन लिया और पुलिस टीम पर फायर कर दिया।

पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। इसमें आरोपी के पैर में घुटने के नीचे गोली लगी। घायल आरोपी को तत्काल आरबीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

घर-घर दूध बेचता था, अंदर से पेपर लीक गैंग का एजेंट निकला | 14 लाख में सॉल्वड पेपर की डील, अभ्यर्थियों को पेपर पढ़ाने के लिए किराए पर लिया मकान; SOG ने दबोचा

मडरपुर रोड पर गुरुवार शाम करीब 8 बजे एक व्यक्ति को गोली मारे जाने की सूचना पुलिस को मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो खेमरा गांव निवासी करीब 40 वर्षीय अजय खेमरा घायल हालत में मिला। उसे अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना की गंभीरता को देखते हुए आईजी डॉ. प्रीति चंद्रा भी मौके पर पहुंचीं। पुलिस टीमों ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। तकनीकी साक्ष्यों और दूसरे इनपुट के आधार पर पुलिस ने संदिग्धों की पहचान की दिशा में जांच आगे बढ़ाई।

रातभर पीछा, यूपी से पकड़ा गया आरोपी

मुख्य आरोपी तक पहुंचने के लिए रेंज और जिला स्तर पर विशेष टीमें बनाई गईं। इनमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय, सीओ सिटी, सीओ ग्रामीण, मथुरा गेट थाना प्रभारी, अटल बंध थाना प्रभारी और चिकसाना सहित अन्य थाना प्रभारियों की टीमें शामिल थीं।

इसके अलावा DST और साइबर सेल को भी जांच में लगाया गया। पुलिस ने CCTV फुटेज के साथ आरोपी के पुराने रिकॉर्ड और उसकी गतिविधियों से जुड़े इनपुट खंगाले। सुराग मिलने के बाद पुलिस टीमों ने आरोपी का पीछा करते हुए उत्तर प्रदेश तक दबिश दी और रातभर चले प्रयास के बाद कपिल फौजदार को पकड़ लिया।

48 करोड़ का बिल अटका, भुगतान के लिए मांगे 1.20 लाख… फिर ऐसे खुला रेलवे में घूस का खेल | CBI ट्रैप में दो कार्मिक गिरफ्तार

पुलिस को हथियार का ठिकाना बताया, फिर अचानक छीन लिया SI का हथियार

आरोपी को भरतपुर लाने के दौरान पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल हथियार के बारे में पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, कपिल ने उद्योग नगर इलाके में एक स्थान पर हथियार फेंकने की जानकारी दी।

पुलिस टीम आरोपी को लेकर बताए गए स्थान पर पहुंची। टीम हथियार की तलाश कर ही रही थी कि आरोपी ने पुलिस जाप्ते में मौजूद एक SI से हथियार छीन लिया और पुलिसकर्मियों पर फायर कर दिया।

अचानक हुई फायरिंग के बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। इसमें गोली आरोपी के पैर में घुटने के नीचे लगी। पुलिस उसे तुरंत आरबीएम अस्पताल लेकर पहुंची। घटना के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सीओ समेत अन्य अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे।

पैसे के पुराने विवाद से जुड़ी बताई जा रही वजह

पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीना के अनुसार, शुरुआती पूछताछ में हत्या के पीछे पैसों के पुराने विवाद की बात सामने आई है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, मृतक अजय के घर के सामने आरोपी और उसके बीच पहले कहासुनी और बहस हुई थी। इसके बाद फायरिंग हुई, जिसमें अजय गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में उसकी मौत हो गई।

हालांकि पुलिस ने साफ किया है कि जांच अभी शुरुआती चरण में है। आरोपी से पूछताछ और दूसरे साक्ष्यों के आधार पर वारदात से पहले और बाद की पूरी कड़ी को जोड़ा जा रहा है।

क्या अकेला था आरोपी? पुलिस अब यह भी तलाश रही

फिलहाल पुलिस के सामने वारदात में कपिल फौजदार की भूमिका सामने आई है। लेकिन जांच इस बिंदु पर भी चल रही है कि फायरिंग से पहले या बाद में किसी अन्य व्यक्ति ने आरोपी की मदद की थी या नहीं।

पुलिस आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जानकारी दूसरे थानों और संबंधित स्थानों से जुटा रही है। अगर जांच में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका सामने आती है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

अब निशाने पर हथियार सप्लाई करने वाला नेटवर्क

भरतपुर में लगातार सामने आ रही फायरिंग और अवैध हथियारों की घटनाओं के बीच पुलिस अब सिर्फ वारदात में इस्तेमाल हथियार बरामद करने तक सीमित नहीं रहना चाहती।

एसपी राजेश कुमार मीना के मुताबिक, जांच का अगला फोकस हथियार और कारतूस उपलब्ध कराने वाले नेटवर्क तक पहुंचना है। पुलिस यह पता लगाने में जुटेगी कि हथियार कहां से आया, किसने उपलब्ध कराया और क्या इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क काम कर रहा है।

अगर हथियारों की सप्लाई से जुड़ी कोई कड़ी सामने आती है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, जेब में हर महीने बढ़ सकते हैं हजारों रुपए | DA बढ़ोतरी का नया संकेत, अब सिर्फ सरकार की मुहर बाकी

PF खाताधारकों के लिए बड़ी राहत | अब बिना फॉर्म, बिना क्लेम… पुराना PF सीधे बैंक खाते में आएगा, EPFO तैयार कर रहा नया सिस्टम

60 की उम्र के बाद भी नौकरी का मौका | सरकारी पोर्टल पर बुजुर्गों के लिए 1.68 लाख वैकेंसी, 1.89 लाख ने कराया रजिस्ट्रेशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *