जयपुर
ऑल राजस्थान ट्रेड एण्ड इण्डस्ट्री एसोसियेशन (आरतिया) ने राजस्थान में गहराए बिजली संकट को देखते हुए बिजली बचाने की मुहिम शुरू की है। इसके लिए एक पोस्टर तैयार कर इस अभियान का आगाज किया गया। बिजली बचाने की मुहिम चलने का यह फैसला ऑल राजस्थान ट्रेड एण्ड इण्डस्ट्री एसोसियेशन (आरतिया) की कोर कमेटी की कार्पोरेट कार्यालय पर हुई एक सभा में किया गया।
‘आरतिया’ के अध्यक्ष विष्णु भूत ने बताया कि प्रचुर मात्रा में कोयला उपलब्ध नहीं होने के कारण 44 प्रदेश में बिजली संकट गहरा गया है। जिस पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी चिंता व्यक्त की है, साथ ही इस संकट की घड़ी में प्रदेश की जनता को अनुशासित रूप से बिजली का उपयोग करने का आग्रह किया है तथा लोगों में इस हेतु जागरूकता अभियान चलाने का भी जिक्र किया है।
‘आरतिया’ के मुख्य संरक्षक आशीष सराफ ने बताया कि बिजली संकट को देखते हुए तथा मुख्यमंत्री की बिजली बचाने की अपील पर ‘आरतिया’ ने बिजली बचाने के लिये जागरूकता अभियान प्रारम्भ किया है। इसके लिए एक पोस्टर बनाकर सभी जिला कार्यालय को भेजा गया है। मीटिंग में बिजली बचाने के संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया है।
बैठक में ये प्रतिनिधि उपस्थित हुए
मीटिंग में प्रदेश अध्यक्ष विष्णु भूत, मुज्य संरक्षक आशीष सराफ, मुख्य सलाहकार कमल कन्दोई, कार्यकारी अध्यक्ष प्रेम बियानी, कोषाध्यक्ष सुनील गनेरीवाल, उपाध्यक्ष प्रकाश सराफ, महामंत्री अनिल सिंघल, जयपुर जिलाध्यक्ष जगन्निधी जत्ती, जयपुर जिला महामंत्री सीए आशीष गुप्ता एवं अन्य पदाधिकारियों ने भाग लिया।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- मानसरोवर में बच्चों की मुस्कान के बीच हुई एक जरूरी पहल | बाल अधिकारों से लेकर सुरक्षा तक दी गई जानकारी
- असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती पर राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा ब्रेक, अंतिम परिणाम जारी करने पर रोक | विवादित प्रश्नों पर RPSC और उच्च शिक्षा सचिव से जवाब तलब
- PNB की चेस्ट में ही छिपा था 17.29 करोड़ का खेल, मैनेजर गिरफ्तार, अब खुलेगा नकली नोटों का वो राज जो हिला देगा पूरा नेटवर्क | NIA ने कसी नकेल
- राजस्थान में प्राइवेट यूनिवर्सिटी खोलना हुआ आसान; सरकार ने हटाई जमीन की शर्त, अब सिर्फ इतना कारपेट एरिया जरूरी
- पंजाब में कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने दो बड़े फैसलों पर लिया यू-टर्न; DA की लड़ाई अभी बाकी | ਪੰਜਾਬ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਦੀ ਹੜਤਾਲ ਖਤਮ, ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਦੋ ਵੱਡੇ ਫੈਸਲਿਆਂ ‘ਤੇ ਲਿਆ ਯੂ-ਟਰਨ; ਡੀਏ ਦੀ ਲੜਾਈ ਅਜੇ ਵੀ ਲੰਬਿਤ
- राजस्थान में फिर बदल सकता है मौसम का मिजाज; अगले दौर को लेकर आया ये बड़ा अपडेट | जारी हुआ यलो अलर्ट
- ‘डरपोक जज कहलाना मंजूर नहीं, मरना पसंद करूंगा’, माफिया के दबाव के बीच जज ने सुनाई नदीम को फांसी
- मंत्रोच्चारण के साथ पौधारोपण, महारानी श्री जया कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण का संदेश
- उजड़ा हुआ घोंसला…
- सरकारी बैंक अधिकारियों को बड़ा झटका या राहत? PLI स्कीम पर सरकार ने लगाई रोक | 19 नवंबर 2024 की व्यवस्था अब ठंडे बस्ते में, नए फॉर्मूले पर यूनियनों से होगी बातचीत
