झुंझुनूं
राजस्थान के झुंझुनूं जिले में बदमाश 12 लाख रुपयों से भरा ATM उखाड़ कर ले गए। इससे एक दिन पहले भी दौसा जिले के बांदीकुई कस्बे में बदमाश दो लाख रुपयों से भरा केनरा बैंक का ATM उखाड़ ले गए थे।
बदमाशों ने ATM उखाड़ कर ले जाने की ताजा वारदात को अंजाम झुंझुनूं जिले के चिड़ावा शहर में दिया। उन्होंने चिड़ावा में मंड्रेला बाइपास चौराहे के पास लगे SBI के एटीएम को निशाना बनाया। वारदात से पहले बदमाशों ने सीसीटीवी पर काले रंग से स्प्रे कर दिया। बदमाश 12 लाख रुपए से भरा एटीएम उखाड़ 25 किलोमीटर दूर बड़सरी गांव के खेत में ले गए। यहां रुपए लूट कर एटीएम को वहीं छोड़कर फरार हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
हरियाणा की गैंग पर शक
पुलिस को इस वारदात के पीछे हरियाणा की गैंग पर शक है। इससे पहले बदमाशों ने चिड़ावा में ही बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम को लूटने का प्रयास किया था। यहां भी उन्होंने सीसीटीवी को काले रंग का स्प्रे कर ढक दिया, लेकिन अचानक से कुछ गाड़ियां निकलने लगी तो बदमाश डर कर वहां से फरार हो गए थे। पुलिस का दावा है कि हरियाणा से सटा इलाका होने के कारण अपराधी वारदात करने के लिए राजस्थान में आते हैं। पुलिस अब बॉर्डर इलाके के सीसीटीवी खंगाल रही है।
पुलिस के अनुसार एटीएम की सुरक्षा के लिए एक गार्ड और दो होमगार्ड की ड्यूटी थी, लेकिन रात 2 बजे करीब तीनों ही पास की एक दुकान में चाय पीने चले गए थे। इसका फायदा उठाकर बदमाश एटीएम में घुसे और वहां रुपए से भरा एटीएम उठा कर ले गए। पुलिस को मौके से गाड़ी के टायरों के निशान मिले हैं।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- पुलिस की धमकी देकर 70 लाख हड़पने की तैयारी, तभी PNB ने पकड़ लिया खेल | 78 साल के बुजुर्ग को ऐसे बनाया था डिजिटल अरेस्ट का शिकार
- जोधपुर में कांग्रेस का बड़ा ‘एक्शन’, 25 बागियों पर चला अनुशासन का डंडा | चुनाव से पहले 6 साल के लिए पार्टी से बाहर, पद-दायित्व भी खत्म
- Haryana News: 48 घंटे में ही पलट गया पुलिस विभाग का फैसला,9 अफसरों के ट्रांसफर, SP की पोस्टिंग भी बदली
- शिक्षक दिवस पर एक पैर पर खड़े हुए बुजुर्ग शिक्षक, बोले- ‘पेंशन की टेंशन’ ने बुढ़ापा मुश्किल कर दिया
- 90 हजार के चेक का केस 4 साल चला, आखिर कोर्ट से मिली बड़ी राहत; आरोपी दोषमुक्त
- रूपवास की सियासत का एक अध्याय खत्म, 3 बार विधायक रहे निर्भय लाल जाटव का निधन
- दर्शन के लिए निकले थे, रास्ते में मौत ने घेरा; पानी से भरे गड्ढे में पलटी ईको, 4 की मौत
- राजस्थान में फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज, जयपुर समेत 24 जिलों में अलर्ट | 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 5 सितंबर को भारी बारिश का खतरा
- उच्चैन में चुनावी तस्वीर साफ, 25 वार्डों में 124 प्रत्याशी मैदान में | 51 ने छोड़ा मैदान, BJP-कांग्रेस के बीच निर्दलीय बिगाड़ेंगे समीकरण
- जिस नक्शे से दुनिया को समझा, वही दुनिया को गलत दिखाता रहा! अफ्रीका को छोटा, ग्रीनलैंड को दिखाया कई गुना बड़ा | अब बदल सकता है 450 साल पुराना World Map
