उदयपुर
अपना घर आश्रम उदयपुर ने 6 माह पहले बिछुड़े मां – बेटे का मिलान करा दिया। इस दौरान मां की आंखें खुशी से छलक आईं।
बिछुड़े बेटे का नाम पुष्कर सोनी है और वह कमजोर मानसिक हालत के बीच 29 जुलाई, 2021 को प्रदीप सिंह देवड़ा ने अपना घर आश्रम उदयपुर में भर्ती कराया था। उस समय पुष्कर सोनी की मानसिक स्थिति स्थिति ऐसी थी कि वह केवल अपना नाम बता पा रहा था।
इस पर अपना घर आश्रम में पुष्कर सोनी का 6 माह तक इलाज चला। इसके बाद उसने अपने घर का पूरा पता बताया और परिजनों के बारे में जानकारी दी कि उसके घर में घर में मां श्रीमती निर्मला देवी तथा एक भाई हिम्मत सिंह है। मां सरकारी स्कूल में खाना बनाती है और भाई गाड़ी चलाता है। उसने अपना पता भी अलीपुरा, कच्ची बस्ती, आलू फैक्ट्री के पास उदयपुर बता दिया था।
इस पर अपना घर आश्रम प्रभारी सुल्तान सिंह इस बताए पते पर आश्रम सेवा साथी आकाश कुमार के साथ पहुंचे और परिवार की तस्दीक की। इस पर मां श्रीमती निर्मला देवी अपने बेटे पुष्कर सोनी की फोटो देखकर तुरंत पहचान गईं। अपने बेटे की फोटो देखने के बाद श्रीमती निर्मला देवी से आंसू बह निकलेऔर कहा कि हां यह तो मेरा ही बेटा है।
आश्रम संचालक ने श्रीमती निर्मला देवी को आश्रम बुलाया और बिछुड़े बेटे से मिलवाया। कागजी कार्रवाई करने के बाद 2 जनवरी, 2022 को पुष्कर सोनी को लेने मां और इनके भाई आश्रम आए। आश्रम में पुष्कर सोनी को को वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी हैं। इनके साथ वैक्सीन का सर्टिफिकेट भी परिजनों को सुपुर्द किया गया।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- भरतपुर में खाकी पर जानलेवा हमला: बीच-बचाव करने उतरे ट्रैफिक कॉन्स्टेबल के पेट में घुसा सरिया, हालत गंभीर
- 30 मजदूरों की नौकरी बचाने के बदले मांगी रिश्वत, रेलवे का सीनियर इंजीनियर 45 हजार लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
- योगी सरकार ने 14 लाख कर्मचारियों के लिए खोला खजाना, DA में 5% का इजाफा; लेकिन एरियर की रकम पर लागू किया ये नियम
- राजस्थान में नौकरी का बड़ा मौका, 2400 पदों पर आएंगी 3 भर्तियां, जानिए किस भर्ती का विज्ञापन पहले होगा
- 40 टीमों के बीच होगा क्रिकेट का महासंग्राम, मालावास प्रीमियर लीग का आज से आगाज
- दीपावली पर जरूरतमंद परिवारों के घर भी फैलेगा खुशियों का उजियारा, ‘मुस्कान एक पहल’ ने बढ़ाया मदद का हाथ
- गुजरात के राष्ट्रीय एकता शिविर में राजस्थान की इस बेटी ने बढ़ाया मान, पीएम मोदी की रैली में निभाई खास भूमिका
- घना में पानी को तरस रहे पक्षी, बाहर मिला ठिकाना भी छिनने का खतरा, अटलबंध बांध का पानी नाले में बहाने पर उठे सवाल
- अब डिग्री नहीं, हुनर दिलाएगा रोजगार, सरकारी स्कूल में बनी हाईटेक स्किल लैब, AI से लेकर ब्लॉकचेन तक सीखेंगे विद्यार्थी
- 8.82 लाख का बिल पास कराने का खेल, JE के लिए 50 हजार लेने पेट्रोल पंप पहुंचा दलाल, कार में बैठते ही ACB ने दबोचा
