भरतपुर
भरतपुर के वार्ड 43 स्थित दक्षिणेश्वर प्राचीन हनुमान मंदिर पार्क ए ब्लॉक जवाहर नगर में चल रहा दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम अन्नकूट प्रसादी के साथ संपन्न हुआ। इस मौके पर हुए भजन-सत्संग में लोग झूम उठे और जमकर थिरके।
मंदिर कमेटी द्वारा मन्दिर प्रांगण में शाम को महाआरती और सत्संग के साथ सुंदरकांड पाठ किया और पौषबड़ा प्रसादी का वितरण हुआ। इसमें भजनों में मुग्ध लोगों ने नृत्य कर अपनी उपस्थिति दर्ज की। अन्नकूट प्रसादी में लोगों ने जमकर आनंद लिया।
इस मौके पर स्थानीय विधायक और राज्य मंत्री डा. सुभाष गर्ग ने भी प्रसादी का आनंद लिया। मंदिर कमेटी और वार्ड पार्षद दीपक मुदगल ने मंत्री डा. सुभाष गर्ग का स्वागत किया। स्थानीय पार्षद और लोगों ने सड़क निर्माण, वार्ड की समस्याओं से अवगत कराया जिस पर मंत्री द्वारा शीघ्र निवारण हेतु आश्वासन दिया गया।
इस अवसर पर मंदिर कमेटी के सुरेश गर्ग, रामदयाल शर्मा, मुरारीलाल शर्मा, नरेंद्र गर्ग, विवेक भारद्वाज, तरुण भारद्वाज, अवधेश सक्सेना, जगन्नाथ झा, एम पी मीना, शिवराम यादव, बाबूलाल शर्मा, राहुल जैन, अशोक बंसल, हरीश पंडा, मदन मोहन शर्मा और शहर के मीडियाकर्मीयों सहित महिला व बच्चे उपस्थित रहे।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- अपने नाम की SIM किसी और को दी तो फंसेंगे, 3 साल जेल और ₹50 लाख जुर्माना, सरकार ने जारी की नई चेतावनी | ऐसे चेक करें आपकी ID पर कितने नंबर चल रहे
- भरतपुर में रूह कंपा देने वाला हादसा, ट्रेलर ने व्यापारी को 100 मीटर तक घसीटा; सड़क पर बिखर गए शरीर के चीथड़े
- PNB की करेंसी चेस्ट में ₹17.29 करोड़ के नकली नोटों के खेल में अब तक चार गिरफ्तार, NIA की नजर रुड़की पर; क्या है नई कड़ी? | राजस्थान से भी कनेक्शन
- अक्टूबर में खुलेगा पेंशन एरियर का रास्ता, किसे कितना मिलेगा? CM सुक्खू के ऐलान से सामने आया पूरा हिसाब | कर्मचारियों को भी राहत के संकेत
- वैर में 20 निर्दलीयों के बीच BJP ने मारी बाजी, ललितेश धाकड़ बनीं अध्यक्ष; कांग्रेस को सिर्फ 2 वोट
- उदयपुर में BJP का बोर्ड, पारस सिंघवी बने मेयर; 55 वोट के साथ दर्ज की जीत | कांग्रेस को 25 वोट
- भरतपुर नगर निगम: चुनाव में वोट नहीं पड़ा, आज शपथ लेकर मेयर की कुर्सी संभाली अनुराधा सिंह ने; अब 65 वार्डों की जिम्मेदारी
- 2002 में केस खारिज, 16 साल तक चुप्पी… फिर 6,290 दिन की देरी माफ कराने पहुंचे, हाईकोर्ट ने दिया झटका | वकील से संपर्क टूटने की दलील भी नहीं चली
- पैकेट पर लिखे 14 अंक यूं ही नहीं होते; FSSAI नंबर का हर हिस्सा बताता है कुछ खास, खरीदारी से पहले ऐसे करें चेक
- अमरूद की खेती से बढ़ेगी आदिवासी किसानों की कमाई, 25 किसानों को मिले पौधे, खाद-कीटनाशक और स्प्रे मशीन
