भरतपुर
भरतपुर में सर्कुलर रोड पर नितिन हॉस्पिटल के सामने मंत्री के प्रोटोकॉल के चक्कर में एक बच्चे की जान चली गई और उसका बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार मंत्री सुभाष गर्ग एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए थे। इसके लिए प्रशासन की ओर से भारी प्रोटोकॉल था जिसमें आयोजन स्थल की तरफ पुलिस ने एकतरफ का रास्ता बंद कर दिया। बताया जाता है कि इसी दौरान दोनों भाई अपने चाचा के लड़के के साथ साइकिल पर बैठ कर अपने पुराने मकान पर जा रहे थे। इकतरफा यातायात और पुलिस की व्यवस्थाओं को देखकर एक बाइक ने साइड से निकलने के प्रयास में उनकी साइकिल को टक्कर मार दी। जिससे तीनों बच्चे नीचे गिर गए। तभी बगल से चल रही मिट्टी से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली के पिछले पहिए के नीचे एक बच्चा आ गया जिससे उसकी मौत हो गई।
बच्चों के बाबा पूरन सैनी ने बताया कि दोनों भाई जितेंद्र 4 साल और दिलीप 7 साल अपने चाचा के लड़के दीपक 14 साल के साथ अपने पुराने घर जा रहे थे। बच्चों के गिरते ही ट्रैक्टर ट्रॉली का पिछला पहिया जितेंद्र के सिर पर और दिलीप के पैर पर चढ़ गया। मथुरा गेट थाना पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली चालक को पकड़ लिया है। मिट्टी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त कर लिया गया है। जिससे पूछताछ जारी है।
जिस समय घटना घटित हुई उस समय मंत्री ओम कंपलेक्स में एक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। घटना घटित होते ही मंत्री ने पुलिस को दोनों दुर्घटनाग्रस्त बच्चों को अस्पताल पहुंचाने को आदेशित किया और फिर कार्यक्रम में शरीक हो गए। इस बीच मंत्री के इस रवैये पर वह सोशल मीडिया पर ट्रोल होने लगे। सोशल मीडिया पर खिंचाई होने के बाद मंत्री पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और ढांढ़स बंधाया। बच्चे ओम कंपलेक्स के बगल में प्रिंस नगर के निवासी बताए गए।
गुस्साए लोगों ने किया रास्ता जाम
घटना से गुस्साए लोगों ने सर्कुलर रोड जाम लगा दिया। रोड जाम की सूचना पर भारी संख्या में पुलिस और SDM मौके पर पहुंचे। लोगों का कहना था कि होटल में आए दिन कार्यक्रम के कारण VIP लोग आते रहते हैं जिसकी वजह से इकतरफा यातायात कर दिया जाता है। जिसके कारण होटल के सामने आए दिन हादसे होते रहते हैं। पुलिस ने लोगों को समझाया और राज्य सरकार द्वारा मृतक बच्चे के परिवार को 1 लाख रुपये आर्थिक सहायता देने का वादा किया। तब जाकर रोड जाम को खोला गया।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- 25 हजार की मांग, 10 हजार लेते ही CBI के जाल में फंसा अफसर; रेलवे के चीफ हेल्थ इंस्पेक्टर पर ऐसे कसा शिकंजा
- UPI से ₹2,000 से ज्यादा का पेमेंट करेंगे तो क्या अब जेब कटेगी? नया नियम समझ लीजिए, ग्राहक पर नहीं पड़ेगा सीधा बोझ
- गुरु पर गंभीर आरोपों से मथुरा में हलचल; CM योगी तक पहुंची महिला की शिकायत, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
- किसकी सीट बचेगी, किसका सपना टूटेगा? पंचायत चुनाव से पहले सबसे बड़ा फैसला फिर अटका
- हिन्दी पर मंथन से लेकर प्रतिभाओं के सम्मान तक… एमएसजे कॉलेज में हिन्दी दिवस पर दिखा भाषा के प्रति उत्साह | प्रतियोगिताओं के विजेता भी हुए सम्मानित
- छात्रवृत्तियों की जानकारी से लेकर स्वच्छता के संदेश तक, छात्राओं को मिला जागरूकता का पूरा डोज | रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में व्याख्यान माला
- राखी बांधने से पहले हुई सप्त ऋषियों की पूजा, फिर भाइयों की कलाई पर सजा रक्षा सूत्र | ऋषि पंचमी पर माहेश्वरी समाज ने निभाई अनूठी परंपरा
- Rajasthan Prosecution Service: 192 सहायक निदेशकों की वरिष्ठता सूची सामने आई, अब 15 दिन में आपत्ति का मौका | 1 अप्रैल 2026 से तय होगी वरिष्ठता की तस्वीर; यहां देखें पूरी लिस्ट
- 60 सेकंड में 42 लाख साफ, जयपुर में बैंक के बाहर पिस्टल तानकर लूट, पहले से तैयार थे दोनों बदमाश
- दर्द को शब्दों का बोझ क्यों देना, जब प्रभु की शरण है रास्ता
